You are currently viewing sanai sag | sanai sag health benefits | sanai sag ke fayde | sanai phool ke fayde |बाजार में केवल 2 महीने बिकता है ये साग, विटामिन्स और प्रोटीन की खान

sanai sag | sanai sag health benefits | sanai sag ke fayde | sanai phool ke fayde |बाजार में केवल 2 महीने बिकता है ये साग, विटामिन्स और प्रोटीन की खान


Last Updated:

Sanai Saag Health Benefits: सनई के साग के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. यह पाचन तंत्र को सुधारने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है. कई रोगों में इसके अद्भुत फायदे बताए जाते हैं. इस समय के फूल के नाम से जाना जाता है. 

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बलिया: आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पारंपरिक तौर पर भोजन का हिस्सा बनाया जाता है. इसके फायदे जान आप चौंक जाएंगे. केवल दो महीने दिखाई देने वाला यह फूल औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. कई रोगों में इसके अद्भुत फायदे बताए जाते हैं. इस समय के फूल के नाम से जाना जाता है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी ने सनई के साग और सब्जी के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी है. आयुर्वेद में सनई का उपयोग विशेष रूप से पाचन तंत्र को सुधारने और शरीर को मजबूती देने के लिए किया जाता है.

माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स और प्रोटीन मौजूद
पांच साल की अनुभवी डॉ. वंदना तिवारी का कहना है कि सनई एक बेहतरीन फाइबर रिच है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है. यह आयरन से भरपूर होता है, जिससे कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों का हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है. इसमें कई तरह के माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स भी पाए जाते हैं. औषधीय दृष्टिकोण से सनई बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें एंटी-डायबिटिक गुण भी होते हैं. सनई का वैज्ञानिक नाम क्रोटोलारिया जुनिसिया (Crotalaria juncea) है और इसे कई डायबिटीज की औषधियों में भी मिलाया जाता है.

साग और सब्जी की तरह करें इस्तेमाल
डॉ. वंदना तिवारी का कहना है कि सनई के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों को साफ रखने और कब्ज, एसिडिटी और पेट की ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी हैं. यह शरीर में आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जिससे हीमोग्लोबिन और खून की कमी को दूर करने में सहायता मिलती है.

उनके अनुसार, पारंपरिक तौर पर लोग इसे अपने यहां साग और सब्जी की तरह सही मात्रा में उपयोग करते आ रहे हैं. साग या सब्जी के रूप में इसका इस्तेमाल करने की मात्रा पूरी तरह से ठीक है और यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply