You are currently viewing diwali | home cleaning tips | astro tips | दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 10 चीजें, कहीं आसपास का माहौल कर ना दे खराब, ज्योतिष ने दी जानकारी

diwali | home cleaning tips | astro tips | दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 10 चीजें, कहीं आसपास का माहौल कर ना दे खराब, ज्योतिष ने दी जानकारी


Last Updated:

Diwali 2026: घर में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो घर के पॉजिटिव ऊर्जा को कम करती हैं. हालांकि इन छोटी-छोटी चीजों पर लोग ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी चीजें हमारे आसपास निगेटिव ऊर्जा का संचार करती हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से इसके बारे में.

वाराणसी: दीप और खुशियों के महापर्व दिवाली पर धन की देवी माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा आराधना की जाती है. इस महापर्व से पहले घर और दुकानों पर सफाई का दौर शुरू हो जाता है. घर की सफाई के दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हे जरूर घर से बाहर कर देना चाहिए, वरना इससे घर में निगेटिव ऊर्जा का संचार होता है. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से इसके बारे में.

स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया की घर में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो घर की पॉजिटिव ऊर्जा को कम करती हैं. हालांकि इन छोटी-छोटी चीजों पर आम तौर पर लोग ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी चीजें हमारे आसपास निगेटिव ऊर्जा का संचार करती हैं. उन्होंने बताया कि घर के किचन में टूटे-फूटे बर्तनों को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए और न ही उनका प्रयोग दैनिक जीवन में करना चाहिए. इससे घर में कंगाली आती है. ऐसे टूटे बर्तनों को दिवाली से पहले ही आ अपने किचन से फौरन बाहर करें.

मंदिर से खंडित मूर्तियो को करें बाहर
इसके अलावा देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां या तस्वीरों को भी घर में नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें कुंड तालाब या पवित्र नदी में उनका विसर्जन करना चाहिए. देवी की प्रतिमाओं के अलावा आप नियमित प्रयोग होने वाले खराब उपकरणों को भी घर से बाहर निकाल देना चाहिए. खासकर बंद या खराब पड़ी घड़ी को आप बिल्कुल भी घर में न रखें.

जूता और रद्दी कागजो को करें बाहर
इसके अलावा घर में पुराने रद्दी कागज या फाइलों को भी दिवाली के सफाई के दौरान घर से बाहर निकालना चाहिए. वहीं यदि आपके घर में पुराने फटे जुते हो तो उसे भी बाहर फेंक देना चाहिए. इसके अलावा बच्चों के खराब टूटे-फूटे खिलौनों को भी दिवाली के सफाई की दौरान घर से बाहर कर देना चाहिए.

खाली डिब्बों को घर से निकाले बाहर
इन सबके अलावा किचन में पड़े खाली और बेकार डिब्बों को भी दिवाली के सफाई से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए. वहीं मिठाई के खाली डिब्बे स्टोर रूम या घर के किसी अन्य कोने में पड़े कूड़े कतवार को भो नहीं इकट्ठा करना चाहिए.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply