Last Updated:
US Midterm Elections 2026 Live: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों की वोटिंग शुरू होने वाली है, इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काम-काज से जनता कितनी खुश है और कितनी दुखी, ये पता चल जाएगा. चुनावों के जरिय…और पढ़ें

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव.
US Midterm Elections 2026 Updates: अमेरिका का मध्यावधि चुनाव वैसे तो इतना दिलचस्प नहीं होता लेकिन इस बार दुनियाभर की नजरें इस पर टिकी हुई हैं. दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले चरण में जो कुछ किया है, उसने खूब सुर्खियां बटोरीं. पूरी दुनिया में अमेरिका की विदेश नीति से लेकर रणनीतिक पॉलिसी में इतने बदलाव किए गए कि लोग इस बात का इंतजार ही करने लगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति की मनमानी कब रुकेगी. कुछ घंटों बाद अब अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी और ये अमेरिका ही नहीं भारत और दूसरे देशों के लिए भी काफी अहमियत रखने वाला है. अगर बात करें भारतीय समय के मुताबिक ये कब से शुरू होगा तो अमेरिकी टाइम से 3 नवंबर को को सुबह 7 बजे यानि भारत में बुधवार यानि 4 नवंबर की सुबह से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अमेरिका के अंदर भी कई टाइम जोन हैं, तो इसका समय हर जगह पर बदला हुआ होगा. रिजल्ट की बात करें तो राज्यों में जैसे-जैसे वोटिंग खत्म होती रहेगी, नतीजे भी आते रहेंगे.
November 3, 202607:16 IST
US Midterm Elections 2026 LIVE: ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कैलिफोर्निया के मेल बैलेट पर रोक लगाने की मांग खारिज
US Midterm Elections 2026: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें कैलिफोर्निया से हजारों विवादित मेल-इन बैलेट को अलग रखने की अपील की गई थी. यह मामला मिडटर्म चुनाव से पहले सामने आया था. कोर्ट के इस फैसले से ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. चुनावी प्रक्रिया और डाक के जरिए डाले गए वोटों को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है.
November 3, 202607:04 IST
US Midterm Elections 2026 LIVE: ट्रंप ने चुनाव से पहले के आखिरी भाषण में क्या कहा?
US Midterm Elections 2026 Update: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आखिरी चुनावी भाषण में वॉशिंगटन के ऐतिहासिक रिफ्लेक्टिंग पूल के नवीनीकरण को प्रमुखता दी. ट्रंप ने कहा कि यह परियोजना सभी अमेरिकियों को एकजुट करने का काम कर सकती है. लिंकन मेमोरियल और वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के बीच स्थित इस ऐतिहासिक स्थल के पुनर्निर्माण को उन्होंने अपनी उपलब्धियों से जोड़कर पेश किया. ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव को अपने जीवनकाल का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव बताते हुए रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन की अपील की. वहीं कांग्रेस में बहुमत गंवाने की आशंका भी पार्टी के सामने बनी हुई है.



