You are currently viewing Sushant Sinha Desh Ki Pathshala : डोनाल्ड ट्रंप बन गए लेम डक प्रेसिडेंट, राहुल गांधी का भी हो गया रियल्टी चेक, अमेरिकी चुनाव रिजल्ट का भारत पर असर

Sushant Sinha Desh Ki Pathshala : डोनाल्ड ट्रंप बन गए लेम डक प्रेसिडेंट, राहुल गांधी का भी हो गया रियल्टी चेक, अमेरिकी चुनाव रिजल्ट का भारत पर असर


देश की पॉलिटिक्स में तो नरेंद्र मोदी ने सबको पटक रखा है. लेकिन आप विदेश की पॉलिटिक्स में भी देखिए कि नरेंद्र मोदी से जो भी भिड़ा है वो निपट ही गया. आज ट्रंप का अमेरिका के चुनाव में जो हाल हुआ है, वो पूरी दुनिया देख रही है. लेकिन ट्रंप अकेले नहीं है, नरेंद्र मोदी से भिड़ने वाले ऐसे कितने ही नेता हैं, जो आए और चले गए लेकिन नरेंद्र मोदी को कोई हिला नहीं पाया. कनाडा के ट्रूडो को आप याद कीजिए, वो निपट गए, मालदीव के मोइज्जू को याद कीजिए, वो लाइन पर आ गए, आप बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को याद कीजिए, यानी जिसने भी मोदी को चैलेंज किया, उसकी पॉलिटिक्स ही खत्म हो गई. और आजकल ये खूब कहा भी जा रहा है कि चाहे कोई कितना भी दम लगा दे, लेकिन मोदी कहीं नहीं जाएंगे.

आप देखिए कि 2001 से नरेंद्र मोदी को कोई हिला नहीं पाया. उधर 2 साल में ट्रंप जैसों की सांसे फूलने लगी. ट्रंप के कार्यकाल को अभी 2 साल हुए हैं और इसके बीच ही अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में उनकी ऐसी हार हुई कि दुनिया भर में ट्रंप का मजाक उड़ रहा है. इतना ही नहीं, यहां तक कहा जा रहा है कि क्या आगे ट्रंप की कुर्सी जाएगी या उन्हें जेल जाना होगा. ट्रंप का तो ये हाल है, उधर ट्रंप का नाम लेकर राहुल गांधी जैसे नेता जो यहां पॉलिटिक्स कर रहे थे, उनके नैरेटिव का भी खेल खत्म हो गया है. क्योंकि यही लोग ट्रंप की बातों को बहुत बढ़ाते थे. ट्रंप भारत को डेड इकॉनमी कहते थे, तो ये लोग भी यही बात करते थे. नरेंदर सरेंडर के नारे लगाते थे. लेकिन आज की डेट में गेम ऐसा पलट गया है कि अमेरिका की जनता ने ट्रंप को सरेंडर करवा दिया है.

इन सबके बारे में आज आपको बताएंगे. आपको बताएंगे कि किस तरह से अमेरिका में पब्लिक ने ट्रंप की पार्टी की धुलाई कर दी और किस तरह से ट्रंप की छीछालेदर हो रही है. इस हार के बाद ट्रंप के दामाद, परिवार और एलन मस्क का क्या होगा… क्या ट्रंप की अरबों की कमाई के राज खुलने वाले हैं…

ट्रंप की हुई भारी छीछालेदर

राहुल गांधी ट्रंप का नाम लेकर नरेंद्र मोदी को अटैक करते हैं, लेकिन ट्रंप का खुद का हाल भी कैसा हो गया, ये आज देख लीजिये. अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन हुए हैं और इसमें ट्रंप की वही हालत हुई जो हालत यहां पर चुनाव में राहुल गांधी की होती है. आप देखिए कि ट्रंप ने भारत के खिलाफ कितना एजेंडा चलाया था. ट्रंप के चेले चपाटों ने खूब भारत विरोधी बातें की थी. लेकिन आज की डेट में ये सारे भारत विरोधी बातें करने वाले वहां अमेरिका में अपना चुनाव हार गए हैं. अमेरिका में जो भारतीय मूल के वोटर्स है, उन्होंने भी पूरा हिसाब बराबर कर लिया है. ट्रंप की ऐसी छीछालेदर हो रही है कि ट्रंप को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या कहें क्या ना कहें.

आप देखिए कि ट्रंप सिर्फ हारे नहीं है, पब्लिक ने वहां पर उनकी पार्टी को बिल्कुल रगड़ दिया है. ट्रंप को ऐसा पावरलेस कर दिया है कि अब ना वहां की संसद में ट्रंप की पकड़ रह गई है ना जनता के बीच पकड़ रह गई है. मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट में अमेरिका में क्या हुआ, वो आप देखिए कि वहां की सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों सदन में ट्रंप की विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिल गया है. जबकि दो साल पहले दोनों सदनों में ट्रंप की पार्टी के पास बहुमत था.

20 साल का टूटा रिकॉर्ड

100 सीटों वाले सीनेट में ट्रंप की पार्टी के पास पहले 53 सीटें थी, लेकिन अब सीनेट में ट्रंप की पार्टी की सीटें 45 से भी घट गई हैं. इसी तरह 435 सीटों वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पास पहले 218 सीटें थी. लेकिन अब उनकी पार्टी यहां भी बहुमत गंवा चुकी है. डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी कितनी बुरी तरह हारी है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अमेरिका के चुनाव में ऐसा बहुत कम होता है कि राष्ट्रपति की पार्टी दोनों सदनों में निपट जाए. 20 साल पहले 2006 में ऐसा हुआ था, उससे पहले 1994 और 1954 में ऐसा हो चुका है. मतलब ट्रंप को ऐसी हार मिली है जो बहुत की कम होती है. 1838 के बाद यह सिर्फ सातवीं बार हुआ है, जब किसी राष्ट्रपति की पार्टी ने एक ही मिडटर्म इलेक्शन में अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों का कंट्रोल खो दिया है. आप देखिए कि 2 साल पहले ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की सुनामी आई थी. लेकिन दो साल में अमेरिका के मैप पर डेमोक्रेट्स की ब्लू वेव छा गई.

हार के अलग-अलग बहाने बना रहे ट्रंप

इधर ट्रंप की भयंकर ट्रोलिंग हो रही है. उधर ट्रंप हार के लिए अलग-अलग बहाने बना रहे हैं. कभी अपने उम्मीदवारों पर दोष डाल रहे हैं. कभी कह रहे हैं कि बैलेट पर उनका चेहरा नहीं था. ट्रंप ने कहा कि वो चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे. अगर वो चुनाव लड़ते तो भारी बहुमत से जीत होती. ट्रंप ने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को उनके समर्थक पसंद नहीं करते थे. कुछ उम्मीदवार पहले उनका विरोध कर चुके थे, इसलिए MAGA समर्थकों ने उन्हें वोट नहीं दिया. ट्रंप ने ये भी कहा कि वो इस हार को अपने के लिए झटका नहीं मानते हैं. ट्रंप कह रहे हैं कि वो इसे हार नहीं मानते, क्योंकि वो उम्मीदवार नहीं थे.

लेकिन इस बहानों पर भी ट्रंप की तगड़ी ट्रोलिंग हो रही है, क्योंकि चुनाव में तो ट्रंप सबको यही कह रहे थे यही मानकर चलिए कि बैलेट में वही उम्मीदवार है और अब हार गए तो कह रहे हैं कि वो उम्मीदवार नहीं थे इसलिए हार गए. लोग अब यही कह रहे हैं कि इसी वजह से ट्रंप हार गए, क्योंकि जनता ने ट्रंप के बयान को सीरियस ले लिया और सारा गुस्सा उतार दिया है.

लाल गढ़ भी हो गया नीला-नीला

ट्रंप भले ही अपनी पार्टी की हार से अपना पल्ला झाड़ लें लेकिन सच तो यही है कि इस चुनाव में जो उम्मीदवार उतरे उसमें ज्यादातर का चयन ट्रंप ने किया था. ट्रंप उस चुनाव में हार गए जिसमें उन्होंने जमकर प्रचार किया था. इस चुनाव में ट्रंप की पार्टी उस जगह पर भी हार गई तो रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माने जाते हैं. टेक्सास में 1988 के बाद पहली बार डेमोक्रेटिक पार्टी के किसी उम्मीदवार ने अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीता है. इसी तरह टेक्सास में 36 साल बाद पहला डेमोक्रेटिक गवर्नर चुना गया है. इसी तरह अमेरिका के कंसास में 94 साल बाद सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत हुई है.

इस करारी हार पर रिपब्लिकन पार्टी के लोग ट्रंप को कोस रहे हैं. टेक्सस में रिपब्लिकन लॉबिस्ट बिल मिलर ने कहा, ‘इसकी ज़िम्मेदारी ट्रंप की है. किसी और की नहीं.’ दबी जुबान में रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप की गिरती रेटिंग, गलत नीतियां, महंगाई को दोष दे रहे हैं.

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद ने मिशिगन सीट जीतकर इतिहास रच दिया है. अब्दुल अल-सैयद अमेरिकी इतिहास में संसद के ऊपरी सदन ‘सीनेट’ में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं. खास बात ये है कि अब्दुल अल सैयद को ट्रंप ने प्रचार के दौरान जिहादी कहा था. ट्रंप उसे हमास समर्थक और मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थक बता रहे थे.

ट्रंप ने हार की क्या बताई वजह?

मिडटर्म चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है. ट्रंप इस हार के लिए ईरान, पेट्रोल के दाम इन सबको जिम्मेदार बता रहे हैं. ट्रंप ने माना कि ईरान वॉर इस चुनाव में ऐसा मुद्दा रहा जिसकी वजह से उनकी पार्टी को नुकसान हुआ. ट्रंप ने महंगे फ्यूल को भी पार्टी की हार की वजह माना. एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता हार की वजह युद्ध है. मुझे लगता है कि ये मामला गैसोलीन प्राइस का है. ट्रंप ने कहा कि ईरान में जो वो कर रहे हैं उससे लोग समहत होंगे, लेकिन शायद वो इस यु्द्ध के जो शॉर्ट टर्म नुकसान हैं जैसे ज्यादा महंगा फ्यूल उसके लिए तैयार नहीं हैं. ट्रंप ने हार के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों को भी दोष दिया. ट्रंप ने कहा कि हमने 30 रैलियां की लेकिन कुछ उम्मीदवार समर्थकों में जोश नहीं भर पाए.

भारत के खिलाफ ट्रंप के एजेंडे की हार

मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार…भारत के खिलाफ उनके एजेंडे की भी हार है. क्योंकि आप देखिए कि ट्रंप के जिन जिन लोगों ने भारत के खिलाफ बातें की थी. किसी ने टैरिफ की बात की, किसी ने रूस के तेल की बात की, किसी ने H1B वीजा की बात की, ऐसे सारे लोग चुनाव हार गए.

  • जॉन हस्टेड हार गए हैं. इन्होंने रूस से तेल खरीदने वालों पर कड़े टैरिफ वाले प्रतिबंध प्रस्ताव का समर्थन किया था.
  • रोजर मार्शल भी हार गए हैं. इन्होंने भारत पर लगे टैरिफ की तारीफ की थी. रूस को छोड़कर अमेरिका से तेल खरीदने का दबाव बना रहे थे.
  • ब्रायन फिट्जपैट्रिक भी हार गए हैं. इन्होंने भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर सख्त टैरिफ लगाने की वकालत की थी.
  • ग्रेग एबॉट की भी बुरी हार हुई है. इसी साल जनवरी में इन्होंने सरकारी एजेंसियों और पब्लिक यूनिवर्सिटी में नए H-1B आवेदन बिना विशेष मंजूरी रोक लगा दी थी.
  • केन पैक्सटन भी चुनाव हार गए हैं. इन्होंने लगभग 30 कंपनियों में कथित H-1B वीजा गड़बड़ी की जाँच को लेकर “Invade Texas” शब्द का इस्तेमाल किया था. यानी ये कहना चाहते थे कि टेक्सास में घुसपैठ हो गया है.
  • सबसे बड़ी हार तो साउथ कैरोलिना सीट पर हुई है. वहां ट्रंप के करीबी दिवंगत नेता लिंडसे ग्राहम की बहन डार्लिन ग्राहम भी चुनाव हार चुकी हैं.
  • डार्लिन ग्राहम ने ही रूसी तेल के बड़े खरीदार देशों के खिलाफ 100% तक टैरिफ वाला विधेयक आगे बढ़ाया था.

उनके भाई लिंडसे ग्राहम ने भारत को लेकर न जाने क्या-क्या कहा था. लिंडसे ने भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद करने की धमकी दी थी. रूस से कच्चे तेल खरीदने को ‘ब्लड मनी’ यानी खून का पैसा बताया था. कहता था कि भारत रूस को फंडिंग कर रहा है. यूक्रेन वॉर के लिए पीएम मोदी को घेर रहे थे. भारत पर लगे पेनाल्टी टैरिफ को सही ठहरा रहे थे. लिंडसे ने तो भारत को पुतिन की युद्ध मशीन का समर्थक तक बता दिया था. आरोप लगाया था कि रूस से तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को मदद पहुंचा रहे हैं.

लिंडसे ग्राहम पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती से चिढ़त थे. ये कहते थे भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. लिंडसे ग्राहम भारत के खिलाफ टैरिफ वाला बिल लेकर आए थे 500 प्रतिशत टैरिफ की मांग की थी. लेकिन आज की डेट में ट्रंप अपने करीबी लिंडसे ग्राहम की भी सीट नहीं बचा पाए.

ट्रंप ने जिस तरह से H1B वीजा को लेकर या भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर फैसले लिए उससे भी ट्रंप को नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के वोटर्स हैं ने ट्रंप का साथ नहीं दिया. पिछले चुनाव में जब ट्रंप चुनाव जीतकर आए थे तो 30 प्रतिशत से ज्यादा इंडियन अमेरिकन ने डॉनल्ड ट्रंप को वोट किया था वो घटकर 19 प्रतिशत पर आ गया. 11 प्रतिशत वोट ट्रंप के हाथ से निकल गया. ट्रंप की विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी को 62 परसेंट इंडियन अमेरिकन ने वोट किया है.

लेम डक प्रेसिडेंट बन जाएंगे ट्रंप

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार के बाद अमेरिकी मीडिया में ट्रंप को लेम डक प्रेसिडेंट कहा जा रहा है. राजनीतिक भाषा में ऐसे राष्ट्रपति जिनकी कुर्सी तो बरकरार है लेकिन उनके पास फैसले लेने की पूरी ताकत नहीं है. आप देखिए ट्रंप के लिए कानून बनाना मुश्किल हो जाएगा. ट्रंप को अपनी योजनाओं की फंडिंग के लिए पैसा मिलना मुश्किल हो जाएगा. अमेरिकी संसद में अहम कमेटियों का कंट्रोल डेमोक्रेट्स के पास आ जाएगा. ये कमेटियां ट्रंप के लिए फैसलों से जुड़े दस्तावेज की जांच कर सकती है. कई बड़े अधिकारियों, जज, राजदूत की नियुक्ति में भी ट्रंप की मनमानी नहीं चल पाएगी. इसके अलावा ट्रेड डील, वॉर के लिए फंडिंग इन सब फैसलों में भी ट्रंप को मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा.

मिडटर्म चुनाव ने ट्रंप को रियल्टी चेक करवा दिया है. ट्रंप अब राष्ट्रपति तो हैं लेकिन मनमाने फैसले लेने की उनकी ताकत पर कैंची चल गई है. क्योंकि उनके पास अमेरिका के दोनों सदनों में बहुमत नहीं है. ट्रंप कमजोर पॉजिशन में है. इसका सीधा फायदा भारत को होगा. क्योंकि आप देखिए कि अभी भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि राजनीतिक रूप से कमजोर ट्रंप ट्रेड डील को लेकर मनमानी शर्तें नहीं थोप पाएंगे. दोनों सदनों में डेमोक्रेटस ट्रंप की टैरिफ नीतियों और ट्रेड डील पर कड़ी नजर रखेंगे. भारत पर नए टैरिफ लगाना ट्रंप के लिए मुश्किल हो सकता है. अमेरिकी संसद पर फुल कंट्रोल ना होने की वजह से ट्रंप के लिए बार बार नियम बदलना भी मुश्किल होगा. इसके अलावा H-1B Visa पर भारत को कुछ राहत मिल सकती है. अमेरिकी संसद में गणित बदलने के बाद ट्रंप प्रशासन की सख्त immigration policies पर राजनीतिक दबाव बढ़ सकता है.

राहुल का भी हो गया रियल्टी चेक

रियल्टी चेक तो राहुल गांधी को भी हो गया है लेकिन अब भी राहुल गांधी ट्रंप का नाम लेकर अपने नैरेटिव में हवा भरने में जुटे हैं. आज ही राहुल गांधी ने कहा, ‘आप नरेंद्र मोदी को बोलो मेरे सामने बैठ जाएंगे, मैं शुरू करूंगा. और मैं आपको गारंटी देता हूं, 5 मिनट, 6 मिनट नहीं लगेंगे. 5 मिनट में साबित कर दूंगा कि नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं. नरेंद्र मोदी को कंट्रोल डॉनल्ड ट्रंप करता है. नरेंद्र मोदी ने 5 मिनट के अंदर US डील साइन कर दी. न उसने कैबिनेट को बताया, न उसने किसी ब्यूरोक्रेट को बताया. ट्रंप ने उसको धमकाया और उसने US डील साइन कर दी. हिंदुस्तान के किसानों को, MSME को, डेटा को, सारे का सारा ट्रंप के हाथ कर दिया. ट्रंप 24 घंटे मोदी के सामने बोलता है कि मैंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के युद्ध को रुकवाया. नरेंद्र मोदी चूं तक नहीं बोल पाता हैं.’

ट्रंप पर महाभियोग का खतरा

राहुल गांधी ट्रंप की बात कर रहे हैं,लेकिन ट्रंप की हालत तो ये है कि कोई कह रहा है कि अब कुर्सी पर भी खतरा है. मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रंप पर सबसे बड़ा खतरा महाभियोग को लेकर मंडरा रहा है. क्योंकि अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के पास राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग चलाने का अधिकार है. इसके लिए साधारण बहुमत की जरूरत होती है, ऐसे में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का खतरा बढ़ सकता है.

ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में उन पर महाभियोग चलाया गया था. ट्रंप के फैसलों, नीतियों या उनके किसी कदम को आधार बनाकर डेमोक्रेट्स नया महाभियोग ला सकते हैं. हालांकि राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए सीनेट में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है, जो मिलना बहुत कठिन होता है. लेकिन एक बात तो तय है कि मिड टर्म में हार के बाद ट्रंप उतनी मनमानी नहीं कर पाएंगे, जैसे वो पहले कर रहे थे.

ट्रंप फैमिली की बिजनेस डील्स की होगी जांच?

सिर्फ ट्रंप ही नहीं बल्कि उनके परिवार पर भी बड़ी मुसीबत आ सकती है. क्योंकि डेमोक्रेट पार्टी के नेता पहले ही ये आरोप लगा रहे हैं कि ट्रंप अपने पद का दुरुपयोग कर अपने परिवार को फायदा पहुंचा रहे हैं. अपने बेटों की कंपनियों को चमका रहे हैं. नों सदनों में डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलने से वो ट्रंप की फैमिली के बिजनेस डील्स की जांच शुरू करवा सकते है. मोक्रेट्स के नेता कह रहे हैं कि कमेटियों पर अब उनका कंट्रोल होगा वो ट्रंप के फैमिली करप्शन की जांच करवाएंगे. ट्रंप के क्रिप्टो वेंचर जिसमें उन्होंने 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा कमाया है उसकी जांच करवाएंगे. ट्रंप की फैमिली के जो क्रिप्टो डिल्स हैं वो भी जांच के दायरे में आ सकते हैं. इसके अलावा 2025 में ट्रंप के नाम पर जो स्टॉक डील्स हुई हैं उसकी भी जांच हो सकती है. ट्रंप के दामाद पर भी आरोप है कि उन्होंने कूटनीति की आड़ में मिड ईस्ट में अपनी कंपनी को फायदा पहुंचाया.

House of Representatives में जो मुख्य जांच समिति हैं उसके होने वाले अध्यक्ष रॉबर्ट गार्सिया तो ये ऐलान भी कर दिया कि वकील तैयार रहे. यानी ट्रंप और उनके परिवार का पूरा कच्चा चिट्ठा खुलने वाला है. डेमोक्रेट्स पार्टी के सांसद पूरी तैयारी में है कि कैसे ट्रंप और उनके परिवार के बिजनेस डील्स की जांच की जाए. और शायद यही वजह है कि ट्रंप ने चुपचाप अपनी हार मान ली. डेमोक्रेट्स को बधाई भी दी. नहीं तो ट्रंप का हाल ये है कि वो चुनाव हारते तो सौ तरीके की चुनावी धांधली के आरोप लगा देते.

क्या मस्क भी जाएंगे जेल?

डॉनल्ड ट्रंप के करीबी उद्योगपति एलन मस्क की भी खूब चर्चा हो रही है. ये पूछा जा रहा है कि क्या मस्क भी जेल जाएंगे. क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव के वक्त एलन मस्क ने कहा था कि अगर ट्रप चुनाव हारे तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा. एलन मस्क ने इस चुनाव में भी ट्रंप के लिए तगड़ी फंडिंग की है. टॉप 20 डोनर्स की लिस्ट में उनका नाम है. 2026 के मिडटर्म चुनाव में एलन मस्क ने रिपब्लिकन खेमे से जुड़े PACs और संगठनों को करीब 446 मिलियन डॉलर यानी करीब 4 हजार 200 करोड़ रुपये दिए थे.

ईरान ने ट्रंप की लगा दी तगड़ी क्लास

उधर मिडटर्म चुनाव में हार पर ईरान ने ट्रंप की तगड़ी क्लास लगा दी. ईरान की संसद के स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने कहा कि अमेरिका की जनता ने युद्ध को नकार दिया है. अगर अमेरिकी सरकार अंतरराष्ट्रीय आकाओं और ब्लैकमेल करने वालों के दबाव में आकर अपनी जनता की इच्छा के ख़िलाफ़ जाती है, तो उसे हमारी ‘ना’ के गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

ईरान ट्रंप की धुलाई कर रहा है तो उधर ईरान से भारत के लिए अच्छी खबर आ गई. भारत के जहाज अब हॉर्मुज से आ सकते हैं. जा सकते हैं. ईरान ने छूट दे दी है. ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी और विदेश नीति कमिटी के उपाध्यक्ष अमीर हयात-मोगद्दम ने बताया कि ईरान ने भारत के कमर्शियल शिप को हॉर्मुज से गुजरने की छूट देने का फैसला लिया है. ईरान ने भारत के अलावे चीन, इराक और कतर के जहाजों को भी हॉर्मुज से आने-जाने की इजाजत दी है. न देशों के जहाज बिना किसी रोक-टोक के गुजरते हैं और अमेरिकी भी उन्हें नहीं रोकते हैं. उन्होंने बताया कि इस छूट का मकसद इन चारों देशों के साथ ईरान के रिश्ते को और मजबूत करना है. ये आपसी हितों को दिखाता है. ईरान भारतीय जहाजों को आने-जाने की छूट इसलिए दे रहा ताकि भारत से दवाओं का इंर्पोट किया जा सके.

हयात मोगद्दम ने आगे कहा कि चीन के जहाजों को छूट बीजिंग का राजनीतिक समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से दी गई है. इस छूट से भारत को काफी फायदा होगा क्योंकि भारत में ज्यादातर कच्चा तेल और LPG हॉर्मुज के रास्ते ही आता है. कतर और UAE से करीब 50% LNG हॉर्मुज के रास्ते ही इंडिया पहुंचता है. लेकिन अमेरिका से युद्ध के बाद तेल और गैस की सप्लाई पर काफी असर पड़ा है.

होर्मुज का क्राइसिस हो या फिर ट्रंप का टैरिफ हो, भारत की रफ्तार को कोई रोक नहीं पाया. जो लोग डेड इकॉनमी का एजेंडा चलाते थे, उनका सारा एजेंडा आज की डेट में फेल हो चुका है. आप देखिए कि आज की डेट में अमेरिका के बड़े बड़े अर्थशास्त्री भारत के बारे में क्या कह रहे हैं. अमेरिका के जाने-माने अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने दावा किया है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा. यानी अमेरिका- चाइना सब पीछे छूट जाएंगे.

जेफरी सैक्स ने भारत के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनना संभव है. उन्होंने अनुमान लगाया है कि 2050 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. भारत दूसरे पोजिशन पर और अमेरिका तीसरे स्थान पर होगा. इसके 50 साल बाद यानी 2100 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. अगर दुनिया में शांति बनी रहती है तो भारत की तेज आर्थिक विकास दर आने वाले दशकों में भी कायम रहेगी.

जेफरी सैक्स के मुताबिक भारत को आने वाले दशकों में अपनी तेज आर्थिक विकास दर बनाए रखने के लिए अच्छी आर्थिक रणनीति जारी रखनी होगी. ऐसे माहौल में भारत अपनी आर्थिक प्रगति को और तेज कर सकता है. जेफरी सैक्स ने कहा है कि , ‘भारत दुनिया की सबसे बड़ी एकल अर्थव्यवस्था बनेगा. 2100 तक दुनिया का परिदृश्य देखिए दुनिया की तीन चौथाई आबादी और अर्थव्यवस्था एशिया और अफ्रीका में होने की संभावना है. अकेले अफ्रीका की आबादी दुनिया की लगभग 30 प्रतिशत होगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी उसकी हिस्सेदारी लगभग उतनी ही होगी. एशिया की हिस्सेदारी आधे से थोड़ी कम होगी क्योंकि यहां आबादी अपने चरम पर पहुंचकर स्थिर होगी. चीन में आबादी में भारी गिरावट आएगी. इस सदी के अंत तक बहुत संभव है कि भारत की जनसंख्या चीन से दोगुनी हो जाएगी.’



Source link

Leave a Reply