You are currently viewing प्रेग्नेंसी में अगर 3 महीना खा लेती ये गोली तो एम्स में नहीं होती इतनी बड़ी सर्जरी, एम्स के डॉक्टरों बताया कैसे इससे बचें

प्रेग्नेंसी में अगर 3 महीना खा लेती ये गोली तो एम्स में नहीं होती इतनी बड़ी सर्जरी, एम्स के डॉक्टरों बताया कैसे इससे बचें


Last Updated:

AIIMS neural tube surgery in Pregnancy: देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देश का पहला और बेहद कठिन सर्जरी की गई. यह सर्जरी मां के पेट में पल रहे शिशु की रीढ़ की हड्डी की थी. इसमें गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की हड्डी का कुछ भाग खुला रह गया और उसमें से नसें सब बाहर आ गई. हालांकि अगर प्रेग्नेंट मां तीन महीने तक रोजाना एक रुपये की एक गोली खा लेती तो इतना बड़ा ऑपरेशन कराने की नौबत ही नहीं आ पाती.

प्रेग्नेंसी में अगर 3 महीना खा लेती ये गोली तो एम्स में नहीं होती सर्जरीZoom

1 गोली खाने से प्रेग्नेंसी की समस्या होगी दूर. Photo:AI

Most complicated surgery in AIIMS : एक प्रेग्नेंट महिला देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हुई. उसके पेट में पल रहे बच्चे को बेहद दुर्लभ समस्या थी. गर्भस्थ शिशु में रीढ़ की हड्डी का एक भाग खुला रह गया. मतलब उसके उपर स्किन नहीं चढ़ा. इस कारण रीढ़ की नली पूरी तरह से बंद नहीं हो पाया. इससे रीढ़ की झिल्ली, स्पाइनल कॉर्ड या कई तरह की नसों से बनी एक थैली बाहर निकल गई. अगर यह इसी तरह पैदा लेता तो कई तरह की और मुसीबतें आती. तुरंत ऑपरेशन कराना पड़ता और इसमें जोखिम भी कई गुना ज्यादा रहता. एम्स के डॉक्टरों को यह बात स्वीकार नहीं थी. उन्होंने 50 से ज्यादा डॉक्टरों की एक टीम बनाई और गर्भ के दौरान ही शिशु का ऑपरेशन करने का फैसला किया. मेडिकल साइंस में इस बीमारी को मेनिंगोमाइलोसील (Myelomeningocele) है, जो स्पाइना बिफिडा (Spina Bifida) का एक गंभीर रूप है. सवाल यह है कि प्रेग्नेंसी में इस तरह की नौबत आई क्यों.

क्यों होती है बच्चों में यह दिक्कत

एम्स के डॉक्टरों ने देश में पहली बार इस तरह की सर्जरी की. सर्जरी तो सफल हो गई लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी सर्जरी की नौबत क्यों है. इसका जवाब देते हुए एम्स नई दिल्ली में गाइनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. अपर्णा ने कहा है कि इस तरह की नौबत गर्भावस्था में फॉलिक एसिड की कमी के कारण होती है. प्रेग्नेंसी में अगर फॉलिक एसिड की कमी हो जाए तो विकसित हो रहे भ्रुण की कोशिकाओं में डीएनए का संश्लेषण में दिक्कत होती है. इतना ही नहीं इससे कोशिका विभाजन और मिथाइलेशन की प्रक्रिया भी बाधित होती है जो जीवन को चलाने के लिए बहुत जरूरी है. फॉलिक एसिड की कमी से तंत्रिका तंत्र और दिमाग का विकास भी कमजोर पड़ सकता है. न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट भी इसी का परिणाम है. अगर प्रेग्नेंसी में फॉलिक एसिड की कमी हो जाए तो इससे पैदा लेने वाले बच्चे को होंठ कटे हो सकते हैं. ऐसे बच्चों का जन्म समय से पहले हो जाता है. इससे कई तरह कि विसंगतियां हो सकती है. इसलिए प्रेग्नेंसी में फॉलिक एसिड की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए.

फॉलिक एसिड की कमी के लक्षण

अगर प्रेग्नेंट महिलाओं में फॉलिक एसिड की कमी है तो महिला में लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना और स्किन का पीला पड़ना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. फॉलिक एसिड की कमी होने से आरबीसी यानी लाल रक्त कोशिकाएं कम बनती हैं. इससे कमी के कारण भूख कम लगती है, लगातार वजन घटने लगता है. महिलाओं में चिड़चिड़ापन आने लगता. किसी चीज पर फोकस करने में दिक्कत होती है. जीभ में सूजन या छाले पड़ने लगते हैं. पैरों में झुनझुनी महसूस होने लगती है. हालांकि शुरुआती चरण में ये सब लक्षण महसूस नहीं होते है. जब कमी बहुत अधिक हो जाती है, तब ये सब लक्षण महसूस होते हैं. इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टरों से दिखाना जरूरी है.

सिर्फ 1 गोली कई परेशानियों से राहत

एम्स में पेडिएट्रिक न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि इस बीमारी का पता गर्भ के 19वें हफ्ते में चला था. इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण फॉलिक एसिड की कमी है. कुछ मामलों में जीन, कुछ बीमारियां और कुछ दवाइयां हैं लेकिन अधिकांश मामलों में फॉलिक एसिड की कमी ही इस बीमारी का सबसे बज़ा कारण होता है. डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि प्रेग्नेंसी में इस तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सबसे पहला काम कीजिए कि फॉलिक एसिड की गोली खाना शुरू कीजिए. उन्होंने बताया कि जब आप बच्चे की प्लान कर रहे हैं तभी से इस एक गोली को खाना शुरू कर दीजिए. यह बहुत सस्ता है. सिर्फ 1 रुपये की यह गोली कई परेशानियों से मुक्ति दिला सकती है. इसलिए जब से आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तभी से आप एक मिलीग्राम फॉलिक एसिड की गोली का सेवन करना शुरू कर दें. जब प्रेग्नेंसी हो जाए तो उसके तीन महीने तक यह गोली खाते रहे. इससे बच्चे का विकास सही तरीके से होगा और हजारों तरह की परेशानियों से बचे रहेंगे. उन्होंने कहा कि चीजें बहुत सिंपल है और उसका समाधान भी बहुत सिंपल है. मेरे विचार में फॉलिक एसिड से बढ़िया समाधान कुछ भी नहीं है.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply