Last Updated:
Palamu Shankh Saunf Oil: पलामू जिले में प्राचीन विधि और पारंपरिक पद्धतियों से शंख और सौंफ का विशेष तेल तैयार किया जा रहा है, जिसका उपयोग सिरदर्द और बालों की देखभाल के लिए बताया गया है.
Palamu Shankh Saunf Oil: प्राचीन आयुर्वेदिक परंपराओं में कई तरह के तेलों का उल्लेख मिलता है, जिनका इस्तेमाल शरीर की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. इसी परंपरा से प्रेरित होकर शंख और सौंफ से एक विशेष तेल तैयार किया जा रहा है, जिसे शंख सौंफ तेल नाम दिया गया है. इसे तैयार करने में पारंपरिक सिद्ध पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है. दावा है कि इस तेल को तैयार करने की प्रक्रिया करीब तीन महीने में पूरी होती है.
शंख और सौंफ से तैयार होता है विशेष तेल
दरअसल पलामू जिले के रहने वाले शिव कुमार पांडे ने लोकल18 को बताया कि इस तेल को बनाने में मुख्य रूप से शंख और सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी बेस सामग्री नारियल तेल है. शंख की प्रकृति शीतल मानी जाती है. प्राचीन साहित्य में वर्णित विधियों और सत सिद्ध पद्धति को आधार बनाकर इसे तैयार किया जाता है. इसकी निर्माण प्रक्रिया सामान्य तेलों से अलग है और इसे तैयार होने में लगभग तीन महीने का समय लगता है.
मस्तिष्क की देखभाल के लिए बताया जाता है उपयोगी
उन्होंने दावा किया है कि यह मस्तिष्क को पोषण देने और सिरदर्द तथा चक्कर जैसी परेशानियों में लाभकारी हो सकता है. इसके अलावा शरीर की थकान कम करने और सिर को आराम पहुंचाने के लिए भी इसका इस्तेमाल बताया जाता है. इसे विशेष रूप से मस्तिष्क की देखभाल के लिए तैयार किया गया राजसी तेल के रूप में जाना जाता रहा है.
बाल झड़ने की समस्या में इस्तेमाल का दावा
आगे कहा की इस तेल को बालों की देखभाल के लिए भी उपयोगी है. लगातार सात दिनों तक इस्तेमाल करने से बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है. वहीं, जिन लोगों के बाल झड़ चुके हैं, लेकिन उनकी जड़ें सक्रिय हैं, उन्हें एक महीने तक इस्तेमाल करने से दोबारा बाल आने की संभावना भी है. इसके इस्तेमाल से बाल झड़ना एक सप्ताह में फर्क दिखने लगेगा.
40 एमएल की कीमत 400 रुपये
इस विशेष तेल की कीमत भी सामान्य तेलों से अलग है. 40 एमएल तेल की कीमत 400 रुपये रखी गई है. इस हिसाब से इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये प्रति लीटर बैठती है. अधिक जानकारी और उपलब्धता के लिए 8789101495 पर संपर्क किया जा सकता है.
नोट: इस खबर में बताई गई जानकारी पारंपरिक मान्यताओं, प्राचीन पद्धतियों पर आधारित है. इसमें बताए गए तेल के औषधीय गुणों और स्वास्थ्य संबंधी लाभों की पुष्टि News18 नहीं करता है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के उपचार के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …



