You are currently viewing sugar | sugar ayurvedic medicine | sugar control medicine| शुगर की बीमारी के लिए ‘काल’ है ये जंगली फूल, 3 साल तक रहेगा कंट्रोल, जानें इस्तेमाल की विधि

sugar | sugar ayurvedic medicine | sugar control medicine| शुगर की बीमारी के लिए ‘काल’ है ये जंगली फूल, 3 साल तक रहेगा कंट्रोल, जानें इस्तेमाल की विधि


Last Updated:

sugar control ayurvedic medicine: शुगर की समस्या बहुत खतरनाक है और इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर कई दवाएं बताते हैं. लेकिन आयुर्वेद में इसका एक ऐसा इलाज छिपा है, इस्तेमाल करने से शुगर कई साल तक कंट्रोल में रहेगा.

सहारनपुर: आजकल देखा जा रहा है कि हर किसी घर में किसी न किसी को शुगर की समस्या है और उस शुगर को कंट्रोल करने के लिए लोग डॉक्टर से विभिन्न तरह की दवाइयां लेकर खाने में इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन उन दवाइयों से शुगर केवल कंट्रोल किया जा सकता है और उन मेडिसिन को सुबह-शाम खाना पड़ता है. लेकिन आज इस खबर में हम शुगर के मरीजों को एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने से शुगर कई साल तक कंट्रोल में रहेगा.

हम बात कर रहे हैं पनीर फूल की, जो आसानी से उपलब्ध तो नहीं होता. यह एक जंगली फूल होता है. लेकिन अब धीरे-धीरे यह लोगों को उपलब्ध होने लगा है और ऑनलाइन भी लोगों को मिल जाता है. इस फूल का इस्तेमाल करने से शुगर के मरीज अपने शुगर को कंट्रोल में कर सकते हैं.

15 से 30 दिनों तक कर सकते हैं इस्तेमाल
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मुकेश बताते हैं कि इस पनीर फूल का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है और जब कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल 15 से 30 दिन तक कर लेता है, तो उसका शुगर 2 से 3 साल तक कंट्रोल में रहता है. जबकि यह एक सस्ती जड़ी-बूटी है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, उसकी पूरी विधि मुकेश बता रहे हैं.

कई सालों के लिए कंट्रोल
आयुर्वेद एक्सपर्ट मुकेश ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि यह पनीर फूल एक ऐसा फूल होता है, जिसको कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. इसको पानी में डालकर के भी पिया जाता है. इसका पाउडर बनाकर भी सेवन किया जाता है. इसका इस्तेमाल करने से शरीर में शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है. यह बीपी को भी कंट्रोल रखता है. जबकि शुगर के मरीज अगर इसको इस्तेमाल करें तो 15 से 1 महीने तक इसका कोर्स रहता है.

अब इसको इस्तेमाल करने की बात करें तो अगर कोई शुगर का पेशेंट हैं और लंबे समय से शुगर की दवाई खा रहे हैं, वह भी इसका पाउडर बनाकर मात्र एक चुटकी पाउडर को उठाकर गुनगुने पानी से खाना खाने से पहले लें, जबकि शाम के समय डिनर करने के बाद गुनगुने पानी से इसका सेवन करें. इसका सेवन पानी के स्थान पर दूध में भी किया जा सकता है. यह पहाड़ी क्षेत्रों में मिलता है. साथ ही ऑनलाइन भी उपलब्ध हो जाता है.

ऑल इंडिया में हो रहा इस्तेमाल
मुकेश बताते हैं कि हमारे द्वारा अभी तक हजारों लोगों को शुगर में इसके माध्यम से फायदा पहुंचाया जा चुका है. इसका इस्तेमाल शुगर को कंट्रोल में रखता है और बढ़ने नहीं देता है. एक महीना पनीर फूल का इस्तेमाल करने से 2 से 3 साल तक शुगर कंट्रोल रहता है और अगर किसी को पनीर फूल चाहिए तो उसको होम डिलीवरी भी मुकेश उपलब्ध करा देते हैं. ऑल इंडिया इनका पनीर फूल लोग मंगा कर इस्तेमाल कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply