You are currently viewing Florida Floods: फ्लोरिडा में मूसलाधार बारिश सेंट जॉन्स नदी का पानी खतरनाक स्तर पर रेस्क्यू हुए 500 लोग

Florida Floods: फ्लोरिडा में मूसलाधार बारिश सेंट जॉन्स नदी का पानी खतरनाक स्तर पर रेस्क्यू हुए 500 लोग


Last Updated:

Florida Flood Causes Chaos: अमेरिका के बड़े राज्य फ्लोरिडा में इस वक्त कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. यहां पर सेंट जॉन्स नदी का पानी ऐसे खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है कि यहां लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. बाढ़ की स्थिति अभी और गंभीर होने का खतरा भी है.

ख़बरें फटाफट

फ्लोरिडा में मूसलाधार बारिश, सेंट जॉन्स नदी का पानी खतरनाक स्तर परZoom

फ्लोरिडा में बाढ़, रेस्क्यू किए गए लोग. (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स)

Florida Flood Causes Chaos: फ्लोरिडा में इस वक्त भारी बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. यहां पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद सेंट जॉन्स नदी का पानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने बताया कि अधिकारियों ने अब तक बाढ़ के पानी में फंसे करीब 500 लोगों को बचा लिया है. ये बचाव अभियान पिछले कई दिनों से लगातार चल रहे हैं. दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा के कई इलाकों में पिछले एक हफ्ते में 15 से 20 इंच तक भारी बारिश हुई है, जिसके बाद नदी का पानी इतना बढ़ गया कि अफरा-तफरी मची हुई है.

फ्लोरिडा गवर्नर ने वेस्ट मेलबर्न में राहत कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि राज्य की एजेंसियां अभी भी लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं. उन्होंने साफ किया कि 500 का आंकड़ा पूरे अभियान का है, सिर्फ एक दिन का नहीं. सबसे ज्यादा दिक्कत सेंट जॉन्स नदी के आसपास है. जेनेवा के पास लेक हार्नी पर नदी का जलस्तर 23 नवंबर में सुबह 13.1 फीट दर्ज किया गया, जबकि बाढ़ की चेतावनी सिर्फ 8 फीट पर शुरू होती है. यह पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ चुका है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पानी कुछ दिनों तक ऊंचाई पर बना रहेगा और सप्ताह के अंत में धीरे-धीरे कम होना शुरू होगा, लेकिन गंभीर बाढ़ की स्थिति बनी रह सकती है.

किन-किन इलाकों में बना है खतरा?

दूसरे इलाकों में भी खतरा बना हुआ है. डीलैंड के पास जलस्तर 5.5 फीट से बढ़कर 6.1 फीट तक पहुंच सकता है. एस्टर में पहले से गंभीर बाढ़ है और पानी थोड़ा और बढ़ने की आशंका है. सैनफोर्ड में मध्यम बाढ़ से गंभीर बाढ़ बनने का खतरा है, जहां जलस्तर 7.7 फीट से 8.2 फीट तक जा सकता है. नेशनल वेदर सर्विस ने नदी के आसपास बाढ़ की चेतावनियां जारी रखी हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे जलमग्न सड़कों और बंद रास्तों से दूर रहें. बाढ़ का असर अस्पतालों पर भी पड़ा है. मेमोरियल रीजनल अस्पताल में पानी घुस गया और छत से टाइलें गिरने लगीं.

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीम 

सैनफोर्ड के एचसीए फ्लोरिडा लेक मोनरो अस्पताल के चारों ओर बैरियर लगाए गए हैं. राहत कार्यों में नेशनल गार्ड के 421 जवान 6 काउंटियों में तैनात हैं. उनके पास 54 खास वाहन हैं जो पानी में चल सकते हैं. महत्वपूर्ण जगहों को बचाने के लिए 10 हजार फीट से ज्यादा अस्थायी बैरियर भी लगाए गए हैं. सफाई दल 250 से ज्यादा संपत्तियों पर काम कर चुके हैं और 1600 से ज्यादा लोग सहायता केंद्रों पर मदद ले चुके हैं. फ्लोरिडा सरकार ने आपदा के तहत रिक्वेस्ट भेजी है क्योंकि स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply