You are currently viewing पुराने घर की हो रही थी सफाई, तभी दराज में एक बॉक्‍स, अंदर से निकली ऐसी चीज, कीमत लाखों में

पुराने घर की हो रही थी सफाई, तभी दराज में एक बॉक्‍स, अंदर से निकली ऐसी चीज, कीमत लाखों में


पुराने घर में साफ-सफाई के दौरान कई बार ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जो काफी कीमती होती हैं. अमेरिका के नॉर्थ कैरोल‍िना में एक पुराने घर की साफ-सफाई चल रही थी. घर काफी दिनों से बंद था, इसल‍िए पूरे कमरे में धूल का गुबार था. कुर्सियां गंदगी में ढंकी हुई थीं. तभी एक दराज नजर आई. दराज जब खोली गई, तो उसमें बहुत सारी क‍िताबें थीं. लेकिन एक चीज पर सबकी नजर अटक गई. इसमें एक लंबा चौड़ा डॉक्‍यूमेंट था, जो क‍िताबों की तरह कई बार मोड़कर रखा गया था. बाद में पता चला क‍ि यह कोई नॉर्मल पेपर नहीं, बल्‍क‍ि अमेर‍िका के संविधान की सबसे पुरानी कॉपी है. नीलामी में इसकी कीमत मिल‍ियंस में लगाई गई है. 2021 में ऐसी ही एक कॉपी 362 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी.

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर में सैमुअल जॉनस्टन रहा करते थे. वे 1787 से 1789 तक नॉर्थ कैरोल‍िना के गवर्नर थे. उनके कार्यकाल के आ‍ख‍िरी महीनों में नॉर्थ कैरोल‍िना में एक सम्‍मेलन हुआ था, जिसमें अमे‍र‍िकी संविधान को मंजूरी दी गई थी. यहां से संविधान को अमेर‍िकी कांग्रेस को भेजा गया. उस वक्‍त अमेर‍िकी कांग्रेस के सच‍िव चार्ल्स थॉमसन ने सं‍व‍िधान की 100 कॉपी छपवाई थी. इसमें से सिर्फ 8 इस वक्‍त अमेर‍िका में मौजूद है. 13 राज्‍यों को 2-2 कॉप‍ियां भेजी गई थीं, जिस पर चार्ल्‍स थॉमसन के सिग्‍नेचर थे. इनमें से एक कॉपी सैमुअल जॉनस्टन के घर में मिली.

237 साल पुराना डॉक्‍यूमेंट
ऐत‍िहास‍िक डॉक्‍यूमेंट जुटाने वाले सेठ कल्‍लर ने कहा, यह इतनी अच्‍छी स्‍थ‍ित‍ि में है क‍ि इसे रखना मुश्क‍िल नहीं. इसमें बस कुछ सिलवटें और छोटे-छोटे धब्बे हैं. भले ही यह 237 साल पुराना डॉक्‍यूमेंट है, लेकिन यह अभी भी काफी बेहतर है. कल्‍लर ने कहा, जब से मुझे ये डॉक्‍यूमेंट मिला है, मुझे हर हफ्ते लोगों के फोन आ रहे हैं. लोग सोचते हैं क‍ि इसमें आजादी की घोषणा के बारे में जो ऐलान क‍िए गए थे, शायद वो चीजें लिखी हों. कुछ लोग इसके ल‍िए हमें पैसे भी ऑफर करते हैं. लेकिन इसकी कीमत इससे कहीं ज्‍यादा है. क्‍योंक‍ि इस डॉक्‍यूमेंट में जॉर्ज वॉशिंगटन का एक लेटर भी है, जिसमें उन्‍होंने सं‍विधान के अप्रूवल की बात कही है.

तब 362 करोड़ रुपये में बिकी थी एक कॉपी
नीलामीकर्ता एंड्रयू ब्रंक ने कहा, यह ऐत‍िहास‍िक दस्‍तावेज है. इसमें हमारे संविधान की प्रस्‍तावना है. वह क्षण कैद है, जब हमारा संविधान तय क‍िया गया था. हमने इसकी शुरुआती कीमत एक मिल‍ियन लगाई है. लेकिन मुझे लगता है क‍ि यह मिल‍ियंस ऑफ मिल‍ियंस में बिकेगी. 1891 में इसी की एक कॉपी 400 डॉलर में बिकी थी. 2021 में न्यूयॉर्क के सोथबी ने ऐसी ही एक कॉपी 43.2 मिलियन डॉलर यानी 362 करोड़ रुपये में बेची थी. यह क‍िसी भी डॉक्‍यूमेंट में नीलामी के ल‍िए रिकॉर्ड है.

Tags: Amazing story, Bizarre news, Shocking news, Weird news



Source link

Leave a Reply