You are currently viewing WPL 2025: मुंबई इंडियंस की फैमिली में जुड़ीं 4 क्रिकेटर, नीता अंबानी ने कहा- हमारा मकसद टैलेंट को आगे बढ़ाना

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की फैमिली में जुड़ीं 4 क्रिकेटर, नीता अंबानी ने कहा- हमारा मकसद टैलेंट को आगे बढ़ाना



मुंबई. मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की महिला टीम में 4 और खिलाड़ियों के जुड़ने पर खुशी जताई है. नीता अंबानी ने बेंगलुरु में नीलामी के बाद कहा, ‘हमने जो टीम बनाई है, उससे हम सभी बहुत खुश और संतुष्ट हैं. मुझे कमलिनी, एंडिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी के मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन जाने पर गर्व है.’

जिन चार नए खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है, उनमें जी. कमलिनी, एंडिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी को शामिल हैं. तमिलनाडु की 16 वर्षीय कमलिनी अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. एंडिन डी क्लार्क दक्षिण अफ्रीका और संस्कृति गुप्ता मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर हैं. राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी को शामिल हैं.

नीता अंबानी ने एक संदेश में चारों नए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा, ‘हम मुंबई इंडियंस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत करते हैं. मुंबई इंडियंस हमेशा युवा प्रतिभाओं की खोज और विकास करने की कोशिश करता रहा है. पिछले साल हमने नीलामी में सजाना को चुना था. उसे टीम इंडिया के लिए खेलते देखना अद्भुत है.’

मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को भी टीम में शामिल करने में कामयाबी हासिल की है. कमलिनी को मुंबई इंडियंस में शामिल करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘इस साल हम 16 वर्षीय कमलिनी को लेकर बहुत उत्साहित हैं. पिछले कुछ समय से हम उनके खेल पर नज़र रख रहे थे. वे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.’

Tags: Mumbai indians, Nita Ambani, T20 cricket, Womens Cricket



Source link

Leave a Reply