You are currently viewing सर्दियों में मार सकता है लकवा, आज से शुरू कर लें यह काम; ठंड में कभी नहीं होगा ब्रेन हेमरेज

सर्दियों में मार सकता है लकवा, आज से शुरू कर लें यह काम; ठंड में कभी नहीं होगा ब्रेन हेमरेज


Last Updated:

Paralysis in Winter: सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक, लकवा होने का खतरा ज्यादा रहता है, लेकिन रोजाना सुबह 5-10 मिनट तक अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.

X

फाइल

फाइल फोटो

Winter Yoga Tips: ठंड का मौसम है. ऐसे में ब्रेन हेमरेज, ब्रेन स्ट्रोक, लकवा जैसे कई मामले देखने को मिलते हैं. इससे बचने के लिए लोग कई प्रकार की दवाइयां भी खाते हैं और कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं. हालांकि रोजाना नियमित प्राणायाम से आप आसानी से इन बीमारियों से जीवन भर सुरक्षित रह सकते है. जिसमें आपको रोज़ाना अनुलोम विलोम प्राणायाम सुबह सवेरे 5 मिनट करना है.

गोड्डा के जाने माने योग शिक्षक निर्मल केशरी ने बताया कि रोज़ाना सुबह 5-10 मिनट तक अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. यह न सिर्फ रक्तचाप को नियंत्रित करता है, बल्कि मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाकर स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है.
जहां ठंड के मौसम में रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है, जिससे स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन नियमित इस योग और प्राणायाम अनुलोम-विलोम से इन समस्याओं को रोका जा सकता है.

ऐसे करें अनुलोम विलोम
उन्होंने बताया कि अनुलोम विलोम प्राणायाम से इन बीमारियों के साथ हृदय रोग से संबंधित कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है. अनुलोम विलोम एक सरल और प्रभावी प्राणायाम है, जिसे नियमित रूप से करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. यह श्वास प्रक्रिया पर आधारित एक योग अभ्यास है, जो शरीर के भीतर ऊर्जा और संतुलन को पुनःस्थापित करता है.

इसे प्राणायाम को करने के लिए अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से दाहिने नथुने को बंद करें,  फिर बाएं नथुने से धीरे-धीरे गहरी सांस अंदर लें,अब बाएं नथुने को अपनी अनामिका और मध्यमा उंगली से बंद करें, दाहिने नथुने से धीरे-धीरे सांस बाहर निकालें, इसी प्रक्रिया को उल्टा दोहराएं: दाहिने नथुने से सांस लें और बाएं से बाहर निकालें.

homelifestyle

सर्दियों में मार सकता है लकवा, आज से शुरू करें यह काम; नहीं होगा ब्रेन हेमरेज

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply