Last Updated:
चलना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे फायदा होता है. लोग चलने के लिए खासतौर पर 40 मिनट तक मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि फिट रहने के लिए लंबे समय तक चला ही जाए.
लिफ्ट की जगह सीढ़ी से चलना फायदेमंद है (Image-Canva)
हाइलाइट्स
- माइक्रो वॉकिंग सेहत के लिए फायदेमंद है.
- हर 1 घंटे में 5 मिनट की वॉक करें.
- माइक्रो वॉकिंग से दिल की सेहत बेहतर रहती है.
Health benefits of Micro Walking: आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टवॉच दिखती है जिससे लोग अपनी हेल्थ एक्टिविटी पर नजर रखते हैं. अधिकतर का टारगेट होता है कि वह दिन में 10 हजार कदम चलें. लेकिन क्या वाकई में फिट रहने के लिए इतना चलना जरूरी है? दरअसल छोटी-छोटी वॉक भी हेल्दी रख सकती है.
5 मिनट की वॉक है काफी
सेहतमंद रहने का एक ही रूल है और वह है डिसिप्लिन. नियम के साथ खाना, सोना और एक्सरसाइज करना ही फिटनेस का सीक्रेट है. जो लोग हर रोज ट्रेडमिल पर या पार्क में 30 मिनट से 1 घंटे तक वॉक करते हैं और ऑफिस पहुंचते ही 6 से 8 घंटे अपनी सीट पर बैठे रहते हैं, इससे उनकी सेहत खराब ही होती है. ऐसे में माइक्रो वॉकिंग ज्यादा असरदार है. हर 1 घंटे में 5 मिनट के लिए वॉक करना बॉडी फैट को तेजी से कम करता है.
जो नहीं करते वर्कआउट, उनके लिए सौगात
कुछ लोग अपनी लाइफ में इतने बिजी होते हैं कि दौड़ भाग के चलते ना वर्कआउट के लिए समय निकाल पाते हैं और ना जिम जा पाते हैं. एक्सरसाइज के लिए अलग से समय निकालना बहुत मुश्किल होता है. कई बार लोग आलस के चलते भी ऐसा करते हैं. ऐसे में दिनभर में कई बार कम-कम समय के लिए चलना, उन्हें फिट रख सकता है. ऐसा करने से वह बोर भी नहीं होंगे.
ऐसे करें माइक्रो वॉकिंग
इंटरनल मेडिसिन के डॉ. संजय गुप्ता कहते हैं कि ऑफिस में हर 1 घंटे में सीट से उठें. पानी वाटर पॉइंट के पास जाकर पीएं. कुलीग या बॉस से बात करने के लिए उनके सीट तक वॉक करें. लिफ्ट की जगह सीढ़ी लें. अगर बाजार या ऑफिस पास है तो कार की जगह पैदल जाएं. फोन पर बात कर रहे हों तो वॉक करते रहें. घर का सामान ऑनलाइन मंगवाने की बजाय घर के पास की दुकान पर वॉक करके जाएं. पेट्स को वॉक पर लेकर जाएं. इस तरह से आप दिन में कम-कम समय के लिए वॉक करेंगे तो फायदा होगा.
फोन पर बात करते हुए टहलना शुरू करें (Image-Canva)
दिल की सेहत रहेगी दुरुस्त
वॉक करने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है जबकि लंबे समय तक बैठे रहने से यह धीमा होने लगता है. इसलिए जितना खुद को एक्टिव रखेंगे, कैलोरी उतनी तेजी से बर्न होगी और फैट नहीं चढ़ेगा. वहीं हल्की-फुल्की वॉक से ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से बना रहता है जिससे हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहती है.
डायबिटीज नहीं सताती
जब शरीर की एक्टिविटी कम होती है तो मोटापा बढ़ता है जो डायबिटीज को भी ट्रिगर कर सकता है. इसलिए डायबिटीज से बचना है तो माइक्रो वॉकिंग शुरू कर दें. इससे खून में शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है.
मसल्स बनती हैं मजबूत
अगर आपको गर्दन, पीठ या जॉइंट्स में दर्द रहता है तो समझ जाएं कि आपकी मांसपेशियां जाम हो गई हैं. अगर इन्हें ठीक रखना है तो खुद को एक्टिव रखना होगा. वॉक इसके लिए बेस्ट है. 5 मिनट की वॉक करने से मसल्स में खून का प्रवाह बना रहता है जिससे वह मजबूत बनती हैं और दर्द छूमंतर हो जाते हैं.
खुश रहने लगता है व्यक्ति
पूरा दिन छोटे-छोटे ब्रेक लेकर चलने से दिमाग फ्रेश रहता है और स्ट्रेस से दूर रहता है. जब तनाव कम होता है तो स्ट्रेस हार्मोन का लेवल घटने लगता हैं और बॉडी में हैप्पी हार्मोन बढ़ने लगते हैं जिससे इंसान का मूड अच्छा रहता है और वह खुश रहने लगता है. जिस इंसान का मूड अच्छा रहता है, उसका काम में फोकस बढ़ता है, वह ज्यादा क्रिएटिव और प्रोडक्टिव होने लगता है.
Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU…और पढ़ें
Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU… और पढ़ें



