You are currently viewing Ghislaine Maxwell Slept With Jeffrey Epstein Once | ‘मैं उसके साथ एक बार सोई थी’, एपस्टीन के लिए जवान लड़कियां लाने वाली महिला का खुलासा

Ghislaine Maxwell Slept With Jeffrey Epstein Once | ‘मैं उसके साथ एक बार सोई थी’, एपस्टीन के लिए जवान लड़कियां लाने वाली महिला का खुलासा


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल ने दावा किया है कि वह एपस्टीन के साथ सिर्फ एक बार ही सोई थीं और उन्हें लगा था कि यह रिश्ता रोमांटिक होगा.

'मैं उसके साथ एक बार सोई', एपस्टीन के लिए लड़कियां लाने वाली महिला का खुलासाजेफरी एपस्टीन और उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की सहयोगी और 20 साल की सजा काट रही घिसलेन मैक्सवेल ने जेल से एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह एपस्टीन के साथ सिर्फ एक बार सोई थीं और उस समय उन्हें लगा था कि उनका रिश्ता डेटिंग की दिशा में बढ़ेगा. मैक्सवेल ने कहा, ‘मैं ऐसे माहौल से आई थी. मुझे लगा था कि यह रिश्ता रोमांस में बदलेगा, लेकिन मैं धीरे-धीरे उसकी दुनिया में फंसती चली गई.’

मैक्सवेल की एपस्टीन से पहली मुलाकात

घिसलेन ने 1991 में एपस्टीन से मुलाकात की थी, जब वह न्यूयॉर्क शिफ्ट हुई थीं. उनका कहना है कि एपस्टीन उस समय ‘पत्नी की तलाश’ में था. शुरुआत में उसने मैक्सवेल से एक नया अपार्टमेंट ढूंढने को कहा. इस दौरान घिसलेन ने खुद को उसका ‘लाइफलाइन’ बताया.

धीरे-धीरे वह एपस्टीन की संपत्ति और निजी जीवन दोनों की मैनेजर बन गईं. उन्होंने उसकी मल्टी-मिलियन डॉलर प्रॉपर्टीज को संभालने का काम शुरू किया. शुरुआत में उन्हें 25,000 डॉलर सालाना सैलरी मिलती थी, जो बढ़कर 2.5 लाख डॉलर हो गई.

अंतरंग रिश्ते का अजीब सच

1992 से 1996 के बीच दोनों का रिश्ता गहराता गया. वे अक्सर एक ही बिस्तर पर सोते थे, लेकिन मैक्सवेल का कहना है कि एपस्टीन ने उन्हें बताया था कि उसे हार्ट कंडीशन है और इसलिए वह ज्यादा शारीरिक संबंध नहीं बनाता. यह बात मैक्सवेल को भी सूट करती थी क्योंकि उनकी अपनी एक मेडिकल कंडीशन थी. उन्होंने कहा, ‘वह अन्य यौन गतिविधियों को प्राथमिकता देता था.’

घिसलेन मैक्सवेल ने DOJ इंटरव्यू में किया खुलासा. (File Photo)
9/11 के बाद टूट गया रिश्ता

मैक्सवेल ने कहा कि 1999 के बाद उनका रिश्ता ठंडा पड़ गया और 9/11 उनके लिए एक निर्णायक मोड़ था. ‘मैं 65वीं स्ट्रीट पर थी और एपस्टीन 71वीं पर. उसने मुझसे मिलने तक की जहमत नहीं उठाई. तब मुझे पता चला कि यह रिश्ता खत्म हो चुका है. अगर आप 9/11 पर किसी के साथ नहीं हैं, तो कभी नहीं होंगे.’

2021 में मैक्सवेल को एपस्टीन के लिए नाबालिग लड़कियों को लाने और तैयार करने के आरोप में दोषी ठहराया गया. उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई गई. दूसरी ओर एपस्टीन 2019 में जेल में संदिग्ध हालात में मृत पाया गया था.

authorimg

Deepak Verma

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He…और पढ़ें

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He… और पढ़ें

homeworld

‘मैं उसके साथ एक बार सोई’, एपस्टीन के लिए लड़कियां लाने वाली महिला का खुलासा



Source link

Leave a Reply