You are currently viewing Utah SUV driver jumps off car to save his life | frontrunner passanger train crushed luxury car to scrap | Utah frontrunner passanger crush SUV video | यूटा में पैसेंजर ट्रेन के एसयूवी को मारी टक्कर

Utah SUV driver jumps off car to save his life | frontrunner passanger train crushed luxury car to scrap | Utah frontrunner passanger crush SUV video | यूटा में पैसेंजर ट्रेन के एसयूवी को मारी टक्कर


Last Updated:

रेलवे ट्रैक पर फंसी SUV का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर किसी तरह गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाता नजर आ रहा है. इसके बाद सामने से तेजी से आती पैसेंजर ट्रेन ने लग्जरी गाड़ी की जो धज्जियां उड़ाई, उसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाएगा.

पीछे वाली कार ने दिया 'मौत का धक्का', रेलवे ट्रैक पर फंसी SUV: वीडियोयूटा में पैसेंजर ट्रेन ने SUV को बना दिया कबाड़

यूटा: अमेरिका के राज्य यूटा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. रेलवे ट्रैक पर हुए भयानक एक्सिडेंट के इस वीडियो में दिख रहा है एक तेज रफ्तार SUV रेलवे फाटक के सामने रुकने वाली थी लेकिन पीछे से एक और हाई स्पीड गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और वो सीधा रेलवे ट्रैक पर जा फंसा. इसके बाद SUV ड्राइवर के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. हालांकि, उसकी SUV की कुछ सेकेंड्स में ही धज्जियां उड़ गईं.

‘मौत का धक्का’ और फिर…

ये घटना यूटा के फार्मिंगटन इलाके में हुई है, जहां एक SUV ड्राइवर को पीछे वाली कार ने टक्कर मारी, जिसके बाद वो सीधा रनर पैसेंजर ट्रेन की पटरियों पर जा फंसा. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन फाटक बंद हो रहा है लेकिन ड्राइवर किसीह ट्रैक के अंदर फंस गया है. अब दोनों तरफ से बैरियर लग चुके थे उसने गाड़ी बैक करने की कोशिश की लेकिन बैरियर टूटने लगे. तब जाकर ड्राइवर को अपनी जान बचाने का एहसास हुआ और वो गाड़ी से कूद कर भाग निकला. सामने से ट्रेन आ रही थी और ड्राइवर के पास गाड़ी को बचाने का टाइम नहीं था.



Source link

Leave a Reply