You are currently viewing US Penny Discontinued : US Penny News Hindi | Why US Penny Discontinued | US Penny Mint- अमेरिका में डॉलर के सबसे छोटे सिक्के पेनी को बंद कर दिया गया उसकी सांकेतिक अंतिम यात्रा निकाली गई

US Penny Discontinued : US Penny News Hindi | Why US Penny Discontinued | US Penny Mint- अमेरिका में डॉलर के सबसे छोटे सिक्के पेनी को बंद कर दिया गया उसकी सांकेतिक अंतिम यात्रा निकाली गई


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

US Penny Discontinued: अमेरिका में सबसे छोटे सिक्के पेनी का उत्पादन बंद कर दिया गया है. इसके बाद वॉशिंगटन डीसी के लिंकन मेमोरियल के बाहर पेनी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया. पेनी को बनाना उसकी कीमत से महंगा पड़ रहा था, इसी वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बंद करने का फैसला लिया. हालांकि अन्य अमेरिकी सिक्के अभी चलते रहेंगे.

अमेरिका में सबसे छोटे लेकिन सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिक्के पेनी (Penny) को अब औपचारिक रूप से विदाई दे दी गई है. पिछले महीने U.S. मिंट ने 230 साल बाद पेनी का उत्पादन बंद कर दिया था और इसी फैसले के बाद शनिवार को वॉशिंगटन डीसी के लिंकन मेमोरियल के बाहर उसका प्रतीकात्मक ‘अंतिम संस्कार’ किया गया. इस सिक्के पर अब्राहम लिंकन की फोटो होती है.

यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक सांस्कृतिक और भावनात्मक आयोजन था, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम में लोग काले कपड़ों में पहुंचे, कई ने विक्टोरियन दौर जैसी पोशाक पहनी और कुछ लोग अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का रूप धरकर आए.

वहां ताबूत रखे गए थे, जिनमें लोग पेनी डाल रहे थे, तो कुछ लोग पानी से भरे कांच के बर्तन में पेनी फेंककर आखिरी बार ‘गुड लक’ की कामना कर रहे थे. अमेरिका में लंबे समय से यह कहावत चली आ रही है कि अगर रास्ते में पेनी मिल जाए और उसे उठा लिया जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है. उसी भावना को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेनी ने सबको किस्मत दी, लेकिन खुद के लिए कुछ नहीं बचाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमेरिका में पेनी का मतलब ठीक वैसा ही है जैसा भारत में कभी एक पैसे का सिक्का हुआ करता था. हालांकि सबसे छोटी करेंसी के रूप में आप इसे चवन्नी भी कह सकते हैं. पेनी की कीमत सिर्फ एक सेंट होती है, लेकिन समस्या यह थी कि उसे बनाने का खर्च उसकी कीमत से कई गुना ज्यादा हो गया था.

पिछले वित्त वर्ष में एक पेनी बनाने पर करीब 3.69 सेंट खर्च हो रहे थे. यानी सरकार हर पेनी पर नुकसान उठा रही थी. इसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेजरी विभाग से नए पेनी ढालने पर रोक लगाने को कहा. उनका तर्क साफ था कि जब एक सिक्का अपनी कीमत से तीन गुना ज्यादा खर्च में बन रहा हो, तो उसका उत्पादन जारी रखना टैक्सपेयर्स के पैसे की बर्बादी है.

अब अमेरिका में पेनी चलन से धीरे-धीरे बाहर हो जाएगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बाकी सिक्के भी खत्म हो रहे हैं. पेनी के अलावा अमेरिका में निकेल, डाइम, क्वार्टर और डॉलर कॉइन जैसे सिक्के चलते रहेंगे. पेनी एक सेंट की होती थी, निकेल पांच सेंट की, डाइम दस सेंट की और क्वार्टर पच्चीस सेंट की.

भारतीय रुपये में समझें तो निकेल लगभग चार-पांच रुपये के बराबर बैठती है, डाइम करीब आठ-नौ रुपये की और क्वार्टर लगभग बीस-इक्कीस रुपये की. एक डॉलर का सिक्का भी मौजूद है, जिसकी कीमत लगभग 85–90 रुपये के आसपास होती है, हालांकि अमेरिका में लोग डॉलर के सिक्के की बजाय नोट ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

इन सभी सिक्कों को बनाने की लागत उनकी असली कीमत से कम है, इसलिए फिलहाल उन्हें बंद करने का कोई फैसला नहीं है. पेनी को बंद करना अमेरिका के लिए कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले 1857 में अमेरिकी संसद ने हाफ-सेंट यानी आधे सेंट का सिक्का पूरी तरह खत्म कर दिया था. उस समय भी वजह यही थी कि सिक्के की कीमत और उसकी उपयोगिता में भारी अंतर आ गया था. दिलचस्प बात यह है कि पेनी का आखिरी बैच अब नीलामी में जाएगा. नवंबर में बनाई गई अंतिम पेनीज को सरकार नीलाम करेगी. इनमें एक बेहद खास पेनी भी शामिल है, जो 24 कैरेट सोने की बनी है और जिस पर ‘ओमेगा प्राइवी मार्क’ लगा हुआ है.

homeworld

अमेरिका में डॉलर की ‘चवन्नी’ मर गई, पेनी की निकाली गई अंतिम यात्रा, देखें फोटो



Source link

Leave a Reply