Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Zohran Mamdani Quran Oath: न्यूयॉर्क के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने अपना पदभार ग्रहण करने से पहले कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली. न्यूयॉर्क सिटी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने अपने पति के लिए कुरान हाथ में पकड़ रखी थी.
जोहरान ममदानी ने ली कुरान पर हाथ रखकर शपथ. (Credit- Reuters)न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब शहर के मेयर ने अपने पद की शपथ कुरान पर हाथ रखकर ली है. नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने नए साल के पहले दिन अपना पदभार ग्रहण किया. भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर के रूप में शपथ मैनहैटन के एक बंद पड़े ऐतिहासिक सबवे स्टेशन में ली. उन्होंने समारोह में इस्लाम में पवित्र धर्मग्रंथ माने जाने वाले कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली. ये सदियों पुरानी कुरान है, जिसे उन्होंने अपने इस समारोह का हिस्सा बनाया है.
34 साल के डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी इस सेरेमनी रात के बाद वे औपचारिक रूप से न्यूयॉर्क के मेयर बन गए. वे न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई और पहले अफ्रीकी मूल के व्यक्ति होंगे, जो इस पद तक पहुंचे हैं. परंपरा के मुताबिक ममदानी के लिए दो शपथ ग्रहण समारोह रखे गए. पहला निजी समारोह आधी रात के तुरंत बाद मैनहैटन के पुराने सिटी हॉल सबवे स्टेशन पर हुआ, जिसमें उनके परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए. यह ऐतिहासिक स्टेशन 1945 से बंद है और बहुत कम मौकों पर ही खोला जाता है.
ममदानी का शपथ ग्रहण रखा खास
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल और ममदानी की राजनीतिक सहयोगी लेटिशिया जेम्स ने उन्हें शपथ दिलाई. यह समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन में हुआ, जो अपनी खूबसूरत मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है. ममदानी ने इसे अपनी जिंदगी का सबस बड़ा सम्मान और सौभाग्य कहा है. उनका एक और भव्य शपथ ग्रहण समारोह भी होना है, जो सिटी हॉल में दोपहर एक बजे होगा. इसमें उन्हें अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स शपथ दिलाएंगे, जिन्हें ममदानी काफी सम्मान देते हैं. इतना ही नहीं इसके बाद ब्रॉडवे कैन्यन ऑफ हीरोज इलाके में एक पब्लिक ब्लॉक पार्टी आयोजित होगी.
आसान नहीं है ममदानी की राह
न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ लेने के बाद जोहरानी के सामने चुनौती और दबाव कम नहीं है. वे अमेरिकी राजनीति के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पद को संभाल रहे हैं और इस वक्त वे देश में सबसे चर्चित नेताओं में शुमार हैं. उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के उभरते नेताओं में गिना जाता है. उन पर न्यूयॉर्क जैसे अलग-अलग संस्कृतियों और विविध आबादी वाले शहर का नेतृत्व करना है, जो अपने आपमें काफी बड़ा चैलेंज है. अमेरिकी राजनैतिक संरचना में मेयर का पद काफी कठिन और प्रेशर वाला माना जाता है. खासतौर पर जब राष्ट्रपति किसी दूसरी पार्टी से हो.
About the Author
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें



