Last Updated:
मिसिसिपी में मास शूटिंग में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिसके संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ लिया है. इस गिरफ्तारी की जानकारी देने के बाद से पुलिस चुप है. इस बात जवाब नहीं मिला है कि इस हत्यारे ने आखिर 6 लोगों की जान क्यों ली और आरोपी की पहचान क्या है. हैरानी की बात ये भी है कि इस इलाके में पिछले 3 महीनों में मास शूटिंग की ये दूसरी घटना है. यहां रहने वाले लोग अपनी जान को लेकर डरे हुए हैं. अगर रात के अंधेरे में कोई बिना खौफ के तड़ातड़ गोलियां बरसा सकता है तो लोगों का घर से निकलना भी बंद हो जाएगा.
मिसिसिपी में मास शूटिंग (AI Photo)वॉशिंगटन: अमेरिका के मिसिसिपी में 3 महीने में दूसरी मास शूटिंग का मामला सामने आया है. जिसमें छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस केस में हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है. स्थानीय समाचार एजेंसियों और पुलिस के अनुसार, इस शख्स ने शुक्रवार देर रात गोलियां बरसाकर लोगों की जान ले ली थी. एनबीसी न्यूज से जुड़े डब्ल्यूटीवीए के मुताबिक, संदिग्ध ने तीन अलग-अलग जगहों पर गोलियां बरसाई थीं. क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘संदिग्ध हिरासत में है, और अब वह हमारी कम्युनिटी के लिए कोई खतरा नहीं है’.
पुलिस ने नहीं दिए सवालों के जवाब
रॉयटर्स के अनुसार उनकी पोस्ट में मरने वालों की संख्या का कोई खास आंकड़ा नहीं दिया गया, लेकिन डब्ल्यूटीवीए ने कहा कि छह लोग मारे गए. स्कॉट ने फेसबुक पर लिखा, ‘मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप हमारे पीड़ितों और उनके परिवारों को अपनी दुआओं में शामिल करें’. पकड़े गए संदिग्ध की मंशा और उसकी पहचान को लेकर पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने कोई जानकारी साझा नहीं की.
पिछली बार कब हुई थी मास शूटिंग?
अमेरिका के मिसिसिपी में 10 अक्टूबर 2025 में भी गोलीबारी की घटना हुई थी. तब देर रात एक हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के ठीक बाद भीषण गोलीबारी हुई थी. इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 12 लोग घायल हो गए थे. ये घटना लीलैंड शहर में हुई थी जो राज्य की राजधानी जैक्सन से लगभग 190 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है.
About the Author

उत्कर्षा श्रीवास्तव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे न्यूज18 डिजिटल में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अपने करियर के द…और पढ़ें



