Last Updated:
Peter Navarros: डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर नया डिजिटल वार छेड़ा है. 50% टैरिफ के बाद अब उन्होंने बेतुका तर्क दिया कि अमेरिकी बिजली से चलने वाले ChatGPT का फायदा भारतीय क्यों उठा रहे हैं. नवारो ने इसे अमेरिकी संसाधनों की लूट बताया. यह बयान भारत को तकनीक के नाम पर ब्लैकमेल करने की नई साजिश है, जो वैश्विक व्यापार नियमों और आपसी रणनीतिक साझेदारी का सीधा अपमान है.
पीटर नवारो ने भारत के खिलाफ जहर उगला. डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी सिपहसालार पीटर नवारो ने भारत को लेकर एक ऐसा बेतुका बया दिया है, जिसका कोई सर-पैर नहीं है. अब नवारो को तकनीक और बिजली का ‘साहूकार’ बनने का शौक चढ़ा है. उन्होंने खुलेआम जहर उगलते हुए पूछा कि जब ChatGPT अमेरिका की बिजली और जमीन का इस्तेमाल करता है तो भारत जैसे देश के लोग इसका मुफ्त आनंद क्यों ले रहे हैं? यह केवल एक बयान नहीं बल्कि एक उभरती हुई ग्लोबल पावर को डिजिटल तौर पर ब्लैकमेल करने की घटिया साजिश है. नवारो का यह तर्क कि बिल अमेरिका भर रहा है, न केवल तकनीकी रूप से मूर्खतापूर्ण है बल्कि उस अहंकार का प्रतीक है जो भारत को एक साझेदार नहीं बल्कि एक गुलाम बाजार की तरह देखना चाहता है.
भारत को घेरने की बड़ी साजिश
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के वापस आते ही भारत के प्रति नफरत का जो सिलसिला शुरू हुआ था वह अब चरम पर है. रूसी तेल खरीदने के नाम पर भारत पर 50% का भारी टैरिफ थोपा गया लेकिन जब उससे भी भारत झुका नहीं तो अब AI सेवाओं के जरिए नई धौंस दिखाई जा रही है. पीटर नवारो ने स्टीव बैनन के शो पर दावा किया कि भारत जैसे देश अमेरिकी संसाधनों का शोषण कर रहे हैं. नवारो वही शख्स हैं जिन्होंने पहले भारतीय नेतृत्व पर आपत्तिजनक ब्राह्मण वाली टिप्पणी की थी और यूक्रेन युद्ध को मोदी का युद्ध बताकर करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी.
विशेषज्ञों का मानना है कि नवारो के बयान के पीछे असल में ट्रंप की वह झल्लाहट है जो भारत को व्यापारिक समझौतों में दबाने में नाकामयाब होने में साफ झलकती है. तकनीक के वैश्विक आदान-प्रदान को दान की तरह पेश करना नवारो की पुरानी फितरत रही है लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि अगर भारत के सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेटा बाजार ने अपनी सेवाएं समेट लीं, तो अमेरिका की सिलिकॉन वैली का ‘बिजली बिल’ भरने लायक भी कोई नहीं बचेगा.
5 सवाल-जवाब
1. पीटर नवारो ने ChatGPT और भारत को लेकर क्या विवादित दावा किया?
नवारो का दावा है कि ChatGPT अमेरिकी जमीन पर स्थित सर्वर और अमेरिकी बिजली का उपयोग करता है इसलिए भारतीयों द्वारा इसका उपयोग करना अमेरिकी उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ है.
2. भारत पर 50% टैरिफ लगाने के पीछे ट्रंप प्रशासन का क्या तर्क है?
ट्रंप प्रशासन ने रूस के साथ भारत के तेल व्यापार और रियायती दरों पर कच्चे तेल के आयात को आधार बनाकर भारत पर 50 प्रतिशत का भारी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया है.
3. नवारो पहले किन मुद्दों पर भारत के खिलाफ जहर उगल चुके हैं?
वे भारत को रूसी तेल के लिए ‘लॉन्ड्रोमैट’ कह चुके हैं, यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी का युद्ध’ बता चुके हैं और भारतीय नेतृत्व पर अनुचित जातीय टिप्पणियां कर चुके हैं.
4. क्या तकनीक और AI का उपयोग केवल एक देश के संसाधनों तक सीमित होता है?
नहीं, AI और इंटरनेट सेवाएं ग्लोबल डेटा नेटवर्क पर चलती हैं. नवारो का तर्क तकनीकी रूप से गलत है क्योंकि ये कंपनियां वैश्विक स्तर पर यूजर्स से डेटा और सब्सक्रिप्शन फीस लेती हैं.
About the Author

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें



