You are currently viewing Trump Congratulate PM Modi : BJP West Bengal Win | Mamata Banerjee | बंगाल में पीएम मोदी की ‘सुनामी’ देख दंग रह गए ट्रंप

Trump Congratulate PM Modi : BJP West Bengal Win | Mamata Banerjee | बंगाल में पीएम मोदी की ‘सुनामी’ देख दंग रह गए ट्रंप


Last Updated:

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने सात समंदर पार अमेरिका तक हलचल मचा दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दशक पुराने राजनीतिक किले को ढहाते हुए बीजेपी ने पहली बार राज्य की सत्ता पर कब्जा किया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक ‘ऐतिहासिक और निर्णायक’ जीत बताया है.

'भारत भाग्यशाली देश है', बंगाल में पीएम मोदी की सुनामी देख दंग रह गए ट्रंप!Zoom

ट्रंप ने पीएम को दी बधाई

वॉशिंगटन: पश्चिम बंगाल के सियासी अखाड़े में इस बार ऐसा उलटफेर हुआ है जिसकी गूंज सात समंदर पार अमेरिका तक जा पहुंची है. बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत और ममता बनर्जी के ‘किले’ के ढहने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास अंदाज में बधाई दी है. ट्रंप ने इस जीत को ‘ऐतिहासिक और निर्णायक’ करार दिया है. बंगाल चुनाव के नतीजों ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को चौंका दिया है, क्योंकि जिस राज्य में दशकों तक टीएमसी और वामपंथियों का बोलबाला था, वहां अब भगवा लहर ने सबको किनारे लगा दिया है.

बंगाल जीत पर पीएम मोदी को ट्रंप की बधाई

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई के मुताबिक, ट्रंप ने पीएम मोदी को इस धमाकेदार जीत के लिए खुद मैसेज भेजकर बधाई दी है. इतना ही नहीं, ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि भारत खुशकिस्मत है जिसे मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं. ट्रंप का ये खास संदेश साफ बताता है कि बंगाल की इस जीत की गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है.

बंगाल में दीदी का सूपड़ा साफ

बता दें कि 294 सीटों वाली बंगाल विधानसभा में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. जानकारों की मानें तो यह जीत केवल एक चुनाव की जीत नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है. इस चुनाव की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर भवानीपुर और नंदीग्राम से आई. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके अपने ही गढ़ भवानीपुर में 15,105 वोटों के अंतर से हरा दिया.

नंदीग्राम में भी शुभेंदु का जलवा बरकरार रहा. ममता बनर्जी की यह हार टीएमसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है, क्योंकि 10 साल से ज्यादा समय तक राज्य पर राज करने वाली ‘दीदी’ को उनके सबसे भरोसेमंद रहे सिपाही ने ही शिकस्त दे दी.

इस बार बंगाल की जनता ने वोट डालने में जो उत्साह दिखाया, उसने आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. पहले चरण में 92.8% और दूसरे चरण में 91.47% वोटिंग दर्ज की गई. इतनी भारी वोटिंग ही इस बात का संकेत थी कि बंगाल के मन में कुछ बड़ा चल रहा है.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply