You are currently viewing Donald Trump Canada Relations | US Canada News | Donald Trump Mark Carney | China Threat For Donald Trump- डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चीन का डर दिखाया है ट्रंप का कहना है कि चीन कनाडा को खा जाएगा

Donald Trump Canada Relations | US Canada News | Donald Trump Mark Carney | China Threat For Donald Trump- डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चीन का डर दिखाया है ट्रंप का कहना है कि चीन कनाडा को खा जाएगा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली के कथित विरोध को लेकर कनाडा की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कनाडा पर चीन के साथ संबंध मजबूत करते हुए अपनी सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि यह विशाल मिसाइल शील्ड कनाडा की भी रक्षा करेगी, जबकि उनके अनुसार कनाडा इस परियोजना का विरोध कर रहा है. ट्रंप ने लिखा, ‘कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम के निर्माण का विरोध कर रहा है, जबकि गोल्डन डोम कनाडा की रक्षा करेगा. इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ व्यापार करने के पक्ष में मतदान किया, जो पहले ही साल में उन्हें ‘खा लेगा’.’

ये बयान अमेरिका के पड़ोसी कनाडा के प्रति ट्रंप की बढ़ती आक्रामक बयानबाजी में एक और कड़ी जुड़ गई हैं. ट्रंप का ये बयान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की हाल ही में चीन यात्रा के बाद आई हैं, जिसका उद्देश्य चीन के साथ आर्थिक संबंधों को फिर से स्थापित करना था. चीन अमेरिका के बाद कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. इस यात्रा के परिणामस्वरूप कुछ कनाडाई कृषि निर्यातों पर शुल्क कम करने और कनाडा में प्रवेश करने वाले चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कोटा निर्धारित करने पर समझौते हुए. इस पहल के बारे में पूछे जाने पर, ट्रंप ने सहमति जताते हुए कहा: ‘यह ठीक है. उन्हें यही करना चाहिए.’

क्या कनाडा को बचाएगा गोल्डन डोम?

इससे पहले दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर बोलते हुए, ट्रंप ने तर्क दिया कि गोल्डन डोम स्वतः ही कनाडा को सुरक्षा प्रदान करेगा. उन्होंने कहा, ‘हम एक गोल्डन डोम का निर्माण कर रहे हैं जो अपने आप ही कनाडा की रक्षा करेगा.’ उन्होंने आगे कहा कि कनाडा को अमेरिका के साथ अपने संबंधों से असमान रूप से लाभ मिलता है. ट्रंप ने कहा, ‘कनाडा को हमसे बहुत कुछ मुफ्त मिलता है. उन्हें भी आभारी होना चाहिए.’ ट्रंप ने यह भी कहा कि कनाडा की सुरक्षा पूरी तरह से अमेरिका पर निर्भर है. उन्होंने कार्नी का जिक्र करते हुए कहा था, ‘कनाडा का अस्तित्व संयुक्त राज्य अमेरिका के कारण है. मार्क, अगली बार जब आप बयान दें तो यह बात याद रखना.’

कनाडा ने दी ट्रंप को चेतावनी

कनाडा लौटने के बाद कार्नी ने इस बात का कड़ा खंडन किया और इस सुझाव को खारिज कर दिया कि देश का अस्तित्व अमेरिकी समर्थन पर निर्भर है. उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को दोहराते हुए कहा, ‘कनाडा अमेरिका की वजह से नहीं जीता. कनाडा इसलिए फलता-फूलता है क्योंकि हम कनाडाई हैं. हम अपने घर के मालिक हैं. यह हमारा अपना देश है. यह हमारा भविष्य है. चुनाव हमारा है.’ दावोस में, कार्नी ने ट्रंप का नाम लिए बिना, शक्तिशाली देशों की ओर से छोटे देशों पर दबाव डालने के खिलाफ चेतावनी भी दी थी.

गोल्डन डोम क्या है?

गोल्डन डोम अमेरिका का एक नया मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जो दुश्मन की मिसाइलों, हाइपरसोनिक वेपन्स और क्रूज मिसाइलों से देश को बचाएगी. ये अभी प्रपोजल स्टेज में है, और इसे बनाने में हाई-टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी. सिंपल शब्दों में, ये एक बड़ा छाता जैसा है जो आसमान से आने वाले खतरे को रोक देगा. ये रडार और सेंसर्स से मिसाइल को दूर से पता लगाएगी. ये कई लेयर्स में काम करेगी– जैसे ग्राउंड, एयर और स्पेस से मिसाइलों को मार गिराएगी.



Source link

Leave a Reply