Last Updated:
NASA Research Plane Emergency Landing: NASA के WB-57 रिसर्च प्लेन ने ह्यूस्टन के एलिंगटन एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते बिना लैंडिंग गियर के इमरजेंसी लैंडिंग की. लैंडिंग के दौरान रनवे से रगड़ की वजह से प्लेन के पिछले हिस्से में आग लग गई. क्रू के सभी मेंबर सदस्य सुरक्षित हैं.

NASA Research Plane Emergency Landing: अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में स्थित एलिंगटन एयरपोर्ट पर मंगलवार देर सुबह NASA के एक रिसर्च प्लेन को बिना लैंडिंग गियर के इमरजेंसी ‘बेली लैंडिंग’ करनी पड़ी. इस दौरान प्लेन रनवे पर फिसलता हुआ आगे बढ़ा. रनवे से रगड़ की वजह से प्लेन के पिछले हिस्से में हल्की आग लग गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी क्रू सदस्य को चोट नहीं लगी.
रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट को यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि प्लेन के पहिए बाहर नहीं निकले थे और वह सीधे अपने बैली (निचले हिस्से) के सहारे रनवे पर उतरा. उतरने के बाद प्लेन काफी दूर तक फिसलता रहा और फिर जाकर रुका.
लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, और फिर…
- सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किए गए एक ग्राउंड वीडियो में प्लेन पहले रनवे पर तेजी से घिसटता हुआ नजर आया.
- रनवे पर रगड़ की वजह से प्लेन के पिछले हिस्से में आग लग गई और कुछ ही देर में यह आग तेज लपटों में तब्दील हो गई.
- हालांकि, एलिंगटन एयरपोर्ट पर मौजूद इमरजेंसी टीम ने तुरंत स्थिति संभाल ली और आग को जल्दी काबू में कर लिया.
- ह्यूस्टन एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे हुई थी.
- प्लेन रनवे 17R–35L पर उतर रहा था. आपातकालीन प्रतिक्रिया एक सैन्य ठेकेदार से जुड़े फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स ने संभाली.
अब समझें इस घटना से जुड़ा हर एक पहलू
यह प्लेन कौन सा था और लैंडिंग के दौरान क्या समस्या आई थी?
यह NASA का WB-57 हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च प्लेन था. इस तरह के प्लेन साइंटिफिक एंड एटमॉस्फेरिक रिसर्च मिशंस लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उसका लैंडिंग गियर काम नहीं कर पाया. इसी कारण पायलट को बिना पहियों के इमरजेंसी बेली लैंडिंग करनी पड़ी.
क्या इस घटना में कोई घायल हुआ, पायलट बाहर कैसे निकला?
नहीं. NASA के अनुसार प्लेन में मौजूद सभी क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है. लैंडिंग के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स मौके पर पहुंचे. उनकी मदद से पायलट सुरक्षित तरीके से कॉकपिट से बाहर निकाला गया.
यह प्लेन कहां से ऑपरेट होता है और लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर क्या कदम उठाए गए?
यह प्लेन जॉनसन स्पेस सेंटर के पास स्थित एलिंगटन फील्ड से उड़ान भरता है. NASA वहीं से WB-57 विमानों का संचालन करता है. घटना के बाद रनवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, ताकि प्लेन को सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके और कोई और खतरा न रहे.
NASA के पास ऐसे कितने प्लेन हैं, यह प्लेन कितनी ऊंचाई तक उड़ सकता है?
NASA के पास इस तरह के तीन WB-57 रिसर्च प्लेन हैं, जो अलग-अलग वैज्ञानिक मिशनों में लगाए जाते हैं. WB-57 प्लेन 63,000 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है, इसलिए इसे हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च के लिए खास माना जाता है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



