You are currently viewing Solar Flares Blast: Sunspots Launches solar flare| Sunspots Solar Flare- सूरज का रौद्र रूप! 24 घंटे में दागे 27 सौर तूफान, सैटेलाइट्स और GPS के लिए बढ़ी टेंशन

Solar Flares Blast: Sunspots Launches solar flare| Sunspots Solar Flare- सूरज का रौद्र रूप! 24 घंटे में दागे 27 सौर तूफान, सैटेलाइट्स और GPS के लिए बढ़ी टेंशन


Last Updated:

Solar Flares Blast: सूर्य पर उभरा विशाल सनस्पॉट रीजन 4366 तेजी से खतरनाक होता जा रहा है. NOAA के मुताबिक 5 फरवरी को धरती पर जियोमैग्नटिक एक्टिविटी बढ़ सकती है और नॉर्दर्न लाइट्स कम अक्षांशों तक दिख सकती हैं. इससे रेडियो, GPS और सैटेलाइट सिस्टम प्रभावित होने का खतरा भी है.

सूरज का रौद्र रूप! 24 घंटे में दागे 27 सौर तूफान, सैटेलाइट-GPS मुश्किल मेंZoom

सौर ज्वालाएं छोड़ रहा है सूर्य.

Solar Flares Blast: सूर्य पर बना एक बेहद विशाल और खतरनाक सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा रहा है. यह सनस्पॉट पिछले दो दिनों में सौर ज्वालाएं छोड़ चुका है, जिसे रीजन 4366 नाम दिया गया है. इनमें हाल के वर्षों का सबसे तीव्र सौर विस्फोट भी शामिल है. अमेरिकी एजेंसी NOAA के स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर के मुताबिक 5 फरवरी को धरती पर भू-चुंबकीय गतिविधि बढ़ सकती है, जिससे सामान्य से कम अक्षांशों पर भी नॉर्दर्न लाइट्स यानि ऑरोरा दिखाई देने की संभावना है. हालांकि अभी इसकी पूरी पुष्टि नहीं हुई है.

रीजन 4366 कुछ ही दिनों पहले अचानक उभरा और बहुत तेजी से फैल गया. इसका आकार ऐतिहासिक कैरींगटन इवेंट (1859) वाले सनस्पॉट के लगभग आधे तक पहुंच गया है, जिसने अब तक का सबसे विनाशकारी भू-चुंबकीय तूफान पैदा किया था. इस तेज वृद्धि के कारण यह सनस्पॉट बेहद अस्थिर हो गया है. सिर्फ 24 घंटों में इस क्षेत्र से 20 से ज्यादा सौर ज्वालाएं निकलीं, जिनमें 23 एम-क्लास और 4 एक्स-क्लास फ्लेयर्स शामिल हैं. एक्स-क्लास सौर ज्वालाएं सबसे शक्तिशाली मानी जाती हैं.

2 सालों में आया सबसे बड़ा तूफान

इस गतिविधि को रविवार करीब 6 बजकर 57 बजे आया, जब सनस्पॉट ने X8.1 श्रेणी की सौर ज्वाला छोड़ी. यह अक्टूबर, 2024 में आई X9.0 ज्वाला के बाद अब तक की सबसे ताकतवर सौर ज्वाला है. इस विस्फोट के तुरंत बाद दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में आंशिक रेडियो ब्लैकआउट दर्ज किया गया. इसके साथ ही सूर्य से प्लाज्मा का एक विशाल बादल धरती की दिशा में निकला, जिसे कोरोनल मास इजेक्शन कहा जाता है.

क्या धरती से टकराएगी सौर ज्वाला?

SWPC का अनुमान है कि यह CME 5 फरवरी को धरती को पूरी तरह नहीं टकराएगा, लेकिन हल्की टक्कर की आशंका है. अगर ऐसा हुआ, तो सूर्य से आए चार्ज्ड कण धरती के चुंबकीय ध्रुवों की ओर बढ़ेंगे और आकाश में तेज़ और रंगीन ऑरोरा दिखाई दे सकते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक सनस्पॉट सूर्य की सतह पर चुंबकीय अस्थिरता वाले गहरे क्षेत्र होते हैं. जब यहां चुंबकीय रेखाएं उलझ जाती हैं, तो वे अचानक टूटकर सौर ज्वालाएं और CME पैदा करती हैं. सूर्य हर 11 साल में अपने अधिकतम सक्रिय चरण यानी सोलर मैक्सिमम में पहुंचता है. नासा ने पुष्टि की है कि 2024 से यह चरण जारी है और 2026 तक तेज़ अंतरिक्ष मौसम बना रह सकता है.

GPS सिस्टम और सैटेलाइट्स को क्या नुकसान?

इस दौरान न सिर्फ शानदार ऑरोरा देखने को मिल सकते हैं, बल्कि रेडियो संचार में बाधा, GPS सिस्टम में गड़बड़ी और सैटेलाइट्स को नुकसान जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. नवंबर, 2025 में दर्ज X5.1 अब तक की सबसे शक्तिशाली सौर ज्वाला थी, लेकिन सनस्पॉट 4366 पहले ही उसे पीछे छोड़ चुका है. अब यह देखना बाकी है कि क्या यह सनस्पॉट और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगा.

homeworld

सूरज का रौद्र रूप! 24 घंटे में दागे 27 सौर तूफान, सैटेलाइट-GPS मुश्किल में



Source link

Leave a Reply