Last Updated:
Feels like Pakistan: ब्रैंडन गिल अमेरिका के टेक्सास राज्य से चुने गए एक सांसद हैं. उन्होंने डलास इलाके को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जो बहुत चर्चित हो रहा है. वह रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं. वह डोनाल्ड ट्रंप की मागा विचारधारा के समर्थक माने जाते हैं.

ब्रैंडन गिल.
अमेरिका के एक सांसद ने ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर डोनाल्ड ट्रंप भी हैरान रह जाएंगे. रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ माने जाने वाले टेक्सस राज्य के एक सांसद ब्रैंडन गिल ने दावा किया है कि यहां का एक इलाका बिल्कुल पाकिस्तान जैसा लगने लगा है. उन्होंने डलास इलाके में इस्लामीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हालात ये हो चुके हैं कि जिधर देखो, उधर ही इस्लामीकरण हो रहा है. वहां के कुछ मॉल में जाने पर ऐसा लगता है जैसे वह डलास नहीं बल्कि पाकिस्तान में हैं.
रिपब्लिकन पार्टी के नेता गिल ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके कई मतदाता डलास इलाके में तेजी से हो रहे बदलाव को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ जगहों पर नई-नई मस्जिदें बन रही हैं और इससे इलाके का माहौल बदल रहा है. गिल का कहना है कि इससे स्थानीय लोग परेशान हैं और उन्हें अपनी संस्कृति के खत्म हो जाने का डर है. हालांकि बैंडन गिल ने इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस आंकड़े या सबूत नहीं दिए.
Texans shouldn’t go to the mall and feel like they’re in Pakistan.



