You are currently viewing अमेरिका में गौ माता पर घमासान: नए घर में गाय क्या आई, भारतीयों के पीछे पड़ गए गोरे; मिला करारा जवाब

अमेरिका में गौ माता पर घमासान: नए घर में गाय क्या आई, भारतीयों के पीछे पड़ गए गोरे; मिला करारा जवाब


Last Updated:

टेक्सास में एक भारतीय परिवार द्वारा नए घर के गृह प्रवेश पर गाय लाने का वीडियो वायरल होने के बाद नस्लीय विवाद छिड़ गया है. स्थानीय अमेरिकियों ने इसे पिछड़ी मानसिकता और अमेरिकी संस्कृति में न घुलने-मिलने का उदाहरण बताकर भारतीय संस्कृति पर निशाना साधा. वहीं, भारतीयों ने इसे अपनी आस्था और परंपरा का हिस्सा बताया. यह विवाद टेक्सास में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत और हालिया H-1B प्रतिबंधों के बीच और गहरा गया है.

गौ माता पर घमासान: घर में गाय क्या आई, भारतीयों के पीछे पड़े गोरे; मिला जवाबZoom

टेक्‍सास में यह मामला सामने आया.

अमेरिका के आलीशान टेक्सास शहर में एक भारतीय परिवार अपने सपनों का महल बनाया. खुशियों का माहौल था और भारतीय परंपरा के अनुसार ‘गौ माता’ को आशीर्वाद के लिए घर के भीतर लाया जाता है. इस पवित्र पल का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, अमेरिका का एक हिस्सा नफरत की आग में जल उठता है. गाय को मां की तरह पूजे जाने वाले भारत की इस परंपरा को अमेरिका में देखकर स्‍थानीय लोगों ने खुब नकारात्‍मक कमेंट किए. भारतीयों की तरफ से भी इसपर करारा जवाब दिया गया.

संस्कृति बनाम कानून
यह वीडियो ‘टेक्सास गौशाला’ के फेसबुक पेज से वायरल हुआ जिसमें एक परिवार अपने नए घर में समृद्धि और सुरक्षा के लिए गाय का स्वागत कर रहा था. लेकिन स्थानीय अमेरिकियों ने इसे पिछड़ापन करार दे दिया. आलोचकों का तर्क है कि रिहायशी इलाकों में मवेशियों को लाना कानूनों का उल्लंघन है. एक यूजर ने यहां तक लिख दिया, “लाखों डॉलर का घर खरीद लिया पर सोच पुरानी ही रही.” वहीं, भारतीय समुदाय और उनके समर्थकों ने करारा जवाब देते हुए कहा कि शराब की पार्टियों को मॉडर्न कहना और पवित्र जीव के स्वागत को पिछड़ा बताना पाखंड है. उनके अनुसार, भारतीयों के लिए घर सिर्फ ईंट-पत्थर की दीवार नहीं बल्कि एक मंदिर है जहां प्राण का संचार जरूरी है.



Source link

Leave a Reply