You are currently viewing What is America LNG Trap : Trump sabotage India Russia relationship | रूसी तेल वर्सेस अमेरिकी एलएनजी

What is America LNG Trap : Trump sabotage India Russia relationship | रूसी तेल वर्सेस अमेरिकी एलएनजी


वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप जब से सत्ता में आए हैं तब से अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत उल-जलूल फरमान सुनकर कई देशों को मुश्किल में फंसा चुके हैं. उनके देश के इन्वेस्टर्स भी कुछ कम नहीं झेल रहे हैं. ट्रंप इस बीच कई सहयोगी देशों के बीच दरार भी डालने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने भारत और रूस के रिश्तों में खटास डालने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा दिया, भारत पर लगातार रूसी तेल ना खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. ट्रंप ने इसके लिए यूक्रेन के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई है लेकिन असल कारण ‘LNG ट्रैप’ है, जिसमें वो भारत को फंसाना चाहते हैं.

ग्लोबल पॉलिटिक्स में भारत एक ऐसे केंद्र के रूप में उभरा है, जिसे अपने पाले में करने के लिए दुनिया की महाशक्तियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. हाल ही में अमेरिका के साथ लंबे समय से पेंडिंग ट्रेड डील फाइनल हुई है और इसमें बार-बार ट्रंप एक ही शर्त दोहरा रहे हैं ‘भारत जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा’.

कौन सा उल्लू सीधा कर रहे हैं ट्रंप?

इस नीति के तहत अमेरिका का तर्क है कि वो सिर्फ मॉस्को पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि आर्थिक प्रेशर में रूस-यूक्रेन जंग जल्द से जल्द खत्म हो सके. हालांकि, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका की पोल खोल दी है. ये तो साफ है कि अमेरिका ये तो चाहता ही है कि भारत-रूस के संबंधों में दरार आए लेकिन इसके साथ ही वो भारत को एक ‘LNG ट्रैप’ में भी फंसाना चाहता है.

लावरोव ने सीधे तौर पर वाशिंगटन पर यह आरोप लगाया है कि अमेरिका अपनी आर्थिक दादागिरी कायम करने के लिए भारत को सस्ते रूसी तेल से दूर कर रहा है, ताकि भारतीय बाजारों में अपनी महंगी अमेरिकी गैस LNG बेच सके. यह केवल ऊर्जा का व्यापार नहीं, बल्कि एक ‘शातिर कूटनीतिक खेल’ है जहां अमेरिका यूक्रेन के संकट का इस्तेमाल अपने आर्थिक लाभ के लिए कर रहा है.

अमेरिका के LNG ट्रैप की खुली पोल

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने टीवी ब्रिक्स (TV BRICS) को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिका की पोल खोलते हुए कहा कि वाशिंगटन का असली मकसद यूक्रेन में शांति नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा रास्तों पर कब्जा करना है.

एंकरेज समझौता और धोखा: लावरोव ने खुलासा किया कि पिछले साल अलास्का के एंकरेज में हुई शांति वार्ता जैसे कई मामलों में अमेरिका ने दोहरा रवैया अपनाया. रूस ने कूटनीतिक रास्तों को अपनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिका ने बाद में इस समझौते से मुंह मोड़ लिया और रूस पर नए प्रतिबंध थोप दिए.

महंगी गैस थोपने की साजिश: रूस का आरोप है कि अमेरिका भारत को मजबूर कर रहा है कि वह सस्ता रूसी कच्चा तेल खरीदना बंद करे. इसके पीछे का असली ‘उल्लू’ यह है कि जब भारत रूस से नाता तोड़ेगा, तो उसे अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिका की ओर देखना होगा. वहां उसे कई गुना ज्यादा कीमत पर अमेरिकी LNG खरीदने के लिए मजबूर किया जाएगा. लावरोव ने इसे यूएन कन्वेंशन ऑन लॉ ऑफ द सी का उल्लंघन बताते हुए कहा कि खुले समुद्र में रूसी टैंकरों के खिलाफ जंग छेड़ी जा रही है.
रूसी तेल वर्सेस LNG

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक रूस जहां भारत को ब्रेंट क्रूड पर 10 से15 डॉलर की भारी छूट के साथ करीब 50-55 डॉलर प्रति बैरल पर तेल दे रहा है, वहीं अमेरिका का LNG और क्रूड अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव 65 डॉलर से भी ज्यादा है और भारी शिपिंग लागत के कारण भारत के लिए 15-20% तक महंगा साबित होता है.

भारत का स्टैंड

  • अमेरिकी दबाव और रूसी आरोपों के बीच भारत ने अपनी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट रखी है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि भारत की ऊर्जा नीति किसी के दबाव में नहीं चलती.
  • उन्होंने साफ कह दिया कि भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहता. भारत तेल और गैस सेक्टर में एक बड़ा आयातक है और एक डेवलपिंग इकॉनमी होने के नाते, उसे अपने संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी है.
  • भारत का मुख्य आधार सस्ता और विश्वसनीय ईंधन है, ताकि 140 करोड़ जनता पर महंगाई का बोझ न पड़े. मिसरी ने साफ कहा कि भारत के एनर्जी से जुड़े फैसले देश के हित से ही तय होते रहेंगे.



Source link

Leave a Reply