Last Updated:
America News, Education News: दिल्ली से आंखों में सपने लेकर एक 23 साल की भारतीय लड़की पढने के लिए अमेरिका गई.वहां उसकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई.घर वालों पर गमों का पहाड़ टूट पडा लड़की तो वापस नहीं आ सकती लेकिन अमेरिकी शहर की तरफ से परिवार को 269 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है. आइए जानते हैं पूरी कहानी…

Indian Student Story, America News, Jaahnavi Kandula ki kahani: अमेरिका गई इंडियन स्टूडेंट की कहानी.
America News, Education News: दिल्ली से पढ़ाई के लिए अमेरिका गई 23 साल की भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत पर आखिरकार न्याय मिला है. सीटल शहर ने उसके परिवार को 29 मिलियन डॉलर यानी करीब 262 करोड़ रुपये का मुआवजा देने पर सहमति जताई है. ये सेटलमेंट किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में पिछले शुक्रवार को दाखिल किया गया. जाह्नवी कंडुला नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सीटल कैंपस में इनफॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर्स कर रही थी.
हादसा कब और कैसे हुआ?
जनवरी 2023 में जाह्नवी कंडुला सड़क पार कर रही थी. तभी एक स्पीडिंग पुलिस अधिकारी केविन डेव ने उसे अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी. अधिकारी 25 mph (40 kph) जोन में 74 mph (119 kph)की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. उसके पास इमरजेंसी लाइट्स और सायरन दोनों थे क्योंकि वो एक ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहा था. टक्कर इतनी तेज थी कि जाह्नवी की मौत हो गई.
बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग से मचा हंगामा
हादसे के बाद एक दूसरे अधिकारी डैनियल ऑडरर की बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग वायरल हुई. उसमें वो हंसते हुए कह रहा था कि जाह्नवी की जिंदगी की लिमिटेड वैल्यू थी और शहर को बस एक चेक लिख देना चाहिए.ये बात सुनकर लोगों में भारी गुस्सा फैला. भारत से डिप्लोमैट्स ने जांच की मांग की. शहर की सिविलियन वॉचडॉग ने कहा कि ये टिप्पणी पुलिस विभाग की छवि खराब करती है और जनता का भरोसा तोड़ती है. ऑडरर को बाद में नौकरी से निकाल दिया गया. उसने शहर पर गलत बर्खास्तगी का केस किया है.
पुलिस अधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई?
चालक अधिकारी केविन डेव को भी नौकरी से निकाल दिया गया. उसे लापरवाही से गाड़ी चलाने का जुर्माना 5,000 डॉलर लगाया गया. किंग काउंटी के प्रॉसिक्यूटर्स ने उसके खिलाफ कोई फेलोनी चार्ज नहीं लगाया, क्योंकि ये साबित नहीं हो सका कि उसने जानबूझकर सुरक्षा की अनदेखी की थी.
सेटलमेंट की डिटेल्स
- कुल मुआवजा: 29 मिलियन डॉलर (करीब 262 करोड़ रुपये)
- इसमें से 20 मिलियन डॉलर शहर की इंश्योरेंस कंपनी से कवर होगा.
- बाकी रकम शहर के बजट से दी जाएगी.
- शहर के अटॉर्नी एरिका इवांस ने कहा कि जाह्नवी कंडुला की मौत दिल दहला देने वाली थी. ये वित्तीय सेटलमेंट परिवार को कुछ हद तक न्याय और क्लोजर देने की कोशिश है.उसके परिवार, दोस्तों और हमारी कम्युनिटी के लिए जाह्नवी की जिंदगी मायने रखती थी.
जाह्नवी कौन थी?
जाह्नवी कंडुला नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सीटल कैंपस में इनफॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर्स कर रही थी. वो पढ़ाई पूरी करने के सपने देख रही थी. हादसे के बाद उसके परिवार और दोस्तों में बहुत गम था. हादसे ने पूरे अमेरिका में भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर बहस छेड़ दी.
परिवार और वकीलों का क्या कहना है?
जाह्नवी के परिवार के वकीलों ने तुरंत कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन ये सेटलमेंट उनके लिए कुछ राहत लेकर आया है.ये मामला दिखाता है कि विदेश में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है. जाह्नवी की मौत ने बहुत से सवाल खड़े किए हैं.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



