Last Updated:
US Capitol Attack Plan Failed: अमेरिकी की राजधानी वॉशिंगटन के सबसे सुरक्षित इलाके यानि संसद भवन तक एक हमलावर पहुंच चुका था, जब पुलिस की मुस्तैदी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हमलावर के पास हथियार भी था और खुद पुलिस ने माना कि देर होती, तो पता नहीं क्या हो जाता.

अमेरिकी संसद भवन में हमले की कोशिश. (Credit- Reuters)
US Capitol Attack Failed: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यहां की संसद भवन पर हमले की साजिश वक्त रहते नाकाम कर दी गई. यूएस कैपिटॉल के नाम से मशहूर अमेरिकी संसद भवन के पास से 18 साल का एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो लोडेड शॉटगन लेकर यूएस कैपिटल की ओर दौड़ रहा था. वक्त रहते कैपिटल पुलिस के अधिकारियों ने उसे घेर लिया और अपनी गिरफ्त में ले लिया.
हमलावर यहां पूरी तैयारी के साथ आया था. उसने टैक्टिकल जैकेट और दस्ताने पहने हुए थे. पुलिस ने उसे हथियार नीचे रखने का आदेश दिया, जिस पर उसने शॉटगन जमीन पर रख दी और खुद लेट गया. सइसके बाद अधिकारियों ने उसे कैपिटॉल की वेस्ट फ्रंट पर हिरासत में ले लिया. कैपिटॉल पुलिस प्रमुख माइकल सुलिवन ने स्वीकार किया कि अगर यहां अधिकारी मौजूद नहीं होते तो क्या हो सकता था, कोई नहीं जानता.
पूरी तैयारी से आया था हमलावर
कैपिटॉल पुलिस के मुखिया ने ये भी बताया कि हाल ही में इसी जगह सक्रिय हमलावर से निपटने की मॉक ड्रिल भी की गई थी. उन्होंने जानकारी दी कि हमलावर के पास पूरी तैयारी थी. गिरफ्तारी के समय युवक के पास अतिरिक्त गोलियां भी थीं. पुलिस ने उसकी सफेद मर्सिडीज एसयूवी की तलाशी ली, जो इमारत के पास खड़ी थी. वाहन से एक केव्लर हेलमेट और गैस मास्क भी बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक, आरोपी वॉशिंगटन डीसी का रहने वाला नहीं है और पहले से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के रिकॉर्ड में भी नहीं था. अभी तक उसके इरादों या मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और जांच जारी है.
शॉटगन के साथ पकड़ा गया लड़का. (Credit- Reuters)
ट्रंप के संबोधन से 6 दिन पहले हमला
यह घटना ऐसे समय हुई है जब सांसद अवकाश पर हैं, हालांकि कांग्रेस स्टाफ कैपिटल हिल पर काम कर रहा है. अगले सप्ताह 24 फरवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यहीं स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन देना है, जिसके चलते सुरक्षा पहले से ही कड़ी कर दी गई है. पिछले कुछ सालों में सांसदों और उनके कर्मचारियों के खिलाफ धमकियों में बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 में कांग्रेस से जुड़ी धमकियां लगातार तीसरे साल बढ़कर इस वक्त सबसे ज्यादा हो चुकी हैं, ऐसे में सुरक्षा का स्तर भी बढ़ाया जा रहा है.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



