You are currently viewing Trump Mother Crush on Prince Charles: मेरी मां को आप पर क्रश था डोनाल्ड ट्रंप ने भरे मंच से सुनाया किस्सा शर्म से लाल हुए 77 साल के किंग चार्ल्स

Trump Mother Crush on Prince Charles: मेरी मां को आप पर क्रश था डोनाल्ड ट्रंप ने भरे मंच से सुनाया किस्सा शर्म से लाल हुए 77 साल के किंग चार्ल्स


होमदुनियाअमेरिका

आप मेरी मां का क्रश… डोनाल्ड ट्रंप के कहते ही शर्म से लाल हुए किंग चार्ल्स

Last Updated:

Donald Trump Speech on Charles: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज ही निराला है. वो कब-कहां और क्या बोल जाएं, कुछ पता नहीं होता. तभी तो उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को लेकर ऐसी बात कही कि वो शर्म से लाल हो गए. ये कहानी वाकई दिलचस्प है.

आप मेरी मां का क्रश... डोनाल्ड ट्रंप के कहते ही शर्म से लाल हुए किंग चार्ल्स Zoom

डोनाल्ड ट्रंप- किंग चार्ल्स

Donald Trump-King Charles: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III का स्वागत करते हुए एक बहुत ही दिलचस्प बात बताई. उन्होंने अपने परिवार की पृष्ठभूमि के बारे में मजेदार बातें करते हुए कहा कि उनके परिवार में ब्रिटिश राजघराने के प्रति सम्मान तो रहा ही है लेकिन उनकी मां को एक वक्त में प्रिंस चार्ल्स पर क्रश हुआ करता था. चार्ल्स जब युवा थे, तो उनकी मां उन्हें बहुत पसंद करती थीं. ये बात सुनकर 77 साल के किंग चार्ल्स शर्म से लाल हो गए होंगे.

ट्रंप ने बताया कि उनकी मां मैरी ऐन मैक्लियोड ट्रंप स्कॉटलैंड के एक गांव में पैदा हुई थीं और उन्हें ब्रिटिश शाही परिवार से बहुत लगाव था. उन्होंने कहा कि जब भी राजघराने से जुड़ा कोई कार्यक्रम टीवी पर आता, उनकी मां उसे बड़े ध्यान से देखती थीं. ट्रंप ने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि उनकी मां को बचपन में युवा चार्ल्स बहुत पसंद थे. उन्होंने मजाक में कहा कि उनकी मां का ‘क्रश’ भी चार्ल्स पर था, जिस पर खुद किंग चार्ल्स भी हंस पड़े.

कौन थीं डोनाल्ड ट्रंप की मां?

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप की मां मेरी एनी मैकलॉड ट्रंप का जन्म 10 मई 1912 को स्कॉटलैंड में हुआ था. उनका परिवार साधारण था और वे 10 भाई-बहनों में से एक थीं. साल 1930 में, करीब 18 साल की उम्र में, वह बेहतर जीवन की तलाश में अमेरिका चली गईं. शुरुआत में उन्होंने न्यूयॉर्क में घरेलू काम और अन्य छोटे काम किए. बाद में उनकी मुलाकात फ्रेड ट्रंप से हुई, जो एक सफल रियल एस्टेट व्यवसायी थे. दोनों ने 1936 में शादी कर ली और शादी के बाद वह न्यूयॉर्क के सामाजिक और चैरिटी कार्यों में सक्रिय हो गईं. वो अपने शांत स्वभाव और पारिवारिक जीवन के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें से एक डोनाल्ड ट्रंप हैं. उनका निधन 7 अगस्त 2000 को न्यूयॉर्क सिटी में हुआ.

प्रिंस चार्ल्स को होस्ट कर रहे ट्रंप

28 अप्रैल को हुए इस कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि उनके परिवार में राजशाही को सम्मानित नजर से देखा जाता है. उन्होंने कहा कि अगर पुराने अमेरिकी नेता जैसे जॉर्ज वॉशिंगटन या जॉन एडम्स आज का यह दृश्य देखते, तो वे पहले हैरान होते, लेकिन बाद में खुश होते कि दोनों देशों के बीच पुरानी दुश्मनी अब गहरी दोस्ती में बदल गई है. कुल मिलाकर, ट्रंप ने इस मौके पर अमेरिका और ब्रिटेन के रिश्तों की मजबूती और अपने निजी जुड़ाव को हल्के-फुल्के अंदाज में साझा किया.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply