You are currently viewing डायबिटीज वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं डेंगू के मच्छर, बचने के लिए डॉक्टर ने दिए ये मंत्र

डायबिटीज वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं डेंगू के मच्छर, बचने के लिए डॉक्टर ने दिए ये मंत्र


Last Updated:

Diabetes Patient Dengue: एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग पहले से डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें डेंगू के मच्छर ज्यादा काटते हैं. डेंगू का कोई अब तक पुख्ता इलाज नहीं है, इसलिए पहले से बीमार लोगों के लिए डेंगू बेहद घातक साबित हो सकता है. ऐसे में यह अध्ययन शुगर के मरीज के लिए एक तरह से चेतावनी है. शुगर के मरीज डेंगू से कैसे बचें इसके लिए डॉक्टरों ने कई मंत्र दिए हैं.

डायबिटीज वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं डेंगू के मच्छर, डॉक्टर की ये है सलाह  Zoom

किसे हैं डेंगू का ज्यादा खतरा.

Dengue in Sugar Patient: बारिश के बाद डेंगू का प्रकोप तेजी से फैलता है. नेशनल सेंटर फोर वेक्टर बोर्ने डिजीज एंड कंट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक इस साल सिर्फ फरवरी के महीने में 6927 डेंगू बुखार के मामले सामने आए, इनमें से 10 लोगों की मौत भी हो गई. वैसे तो डेंगू का बुखार सुनने में मामूली लगता है लेकिन अगर यह पहले से बीमार इंसानों में हो जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है. अब इस नए अध्ययन और चिंता बढ़ा दी है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डायबिटीज एंड टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उनमें डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा होता है.

शुगर मरीजों के लिए डेंगू ज्यादा खतरनाक
यह अध्ययन डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. जोथायदेव केसवदेव के नेतृत्व में किया गया है. अध्ययन के मुताबिक लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने से शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है. इससे ब्लड वेसल्स को भी नुकसान पहुंचता है. इसके कारण डायबिटीज के मरीजों में गंभीर डेंगू संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मरीजों में साइटोकाइन स्टॉर्म होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. साइटोकाइन हमारा ही सुरक्षा तंत्र है. जब शरीर में बैक्टीरिया, वायरस आदि बाहरी आक्रमण होता है तो यह तेजी से सक्रिय हो जाता है. लेकिन कभी-कभी यह बाहरी तत्वों का मारने के चक्कर में यह इतना बेकाबू हो जाता है कि अपने ही हेल्दी अंगों को नुकसान पहुंचाने लगता है. यही साइटोकाइन स्टॉर्म है. डेंगू की स्थिति में यदि साइटोकाइन स्टॉर्म हो जाए तो डेंगू मरीजों की हालत बेहद गंभीर हो सकती है. इससे डेंगू हेमोरेजिक फीवर हो सकता है. फिर शरीर के अंदर इंटरनल ब्लीडिंग होने लगती है और गंभीर मामलों में डेंगू शॉक सिंड्रोम विकसित हो सकता है. ऐसे मरीजों में बीपी अचानक कम हो जाती है और तत्काल इलाज न मिलने पर रोगी की मौत भी हो सकती है.

शुगर को नियंत्रित करना जरूरी
डॉ. जोथायदेव केसवदेव ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, भारत में 10 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से प्रभावित हैं. डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कई तरह के संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे मरीजों में अन्य जटिलताओं का खतरा भी 2 से 4 गुना तक बढ़ जाता है. इलाज के बावजूद भारत में 80-90% मरीजों का ब्लड शुगर नियंत्रित नहीं रह पाता. इसलिए हमारी डायबिटीज मरीजों की नियमित देखभाल की जरूरत है. साथ ही इन्हें डेंगू वैक्सीन लगवाने की भी जरूरत है. इधर एक्सप्रेस की ही खबर में मेटाबोलिक डिसॉर्डर के स्पेशलिस्ट डॉ. राजीव कोविल बताते हैं कि डायबिटीज मरीजों को अगर डेंगू हो जाए तो उनमें मौत का खतरा ज्यादा हो सकता है लेकिन यह अध्ययन अन्य अध्ययनों का विश्लेषण है. इससे यह पुख्ता प्रमाणित नहीं होता कि डायबिटीज मरीजों को डेंगू का खतरा ज्यादा होगा ही, इसके लिए अभी ज्यादा क्लीनिकल ट्रायल की जरूरत है.

डेंगू होने पर शुगर के मरीज क्या करें
डायबिटीज मरीजों को इस मामलों में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है. अगर डायबिटीज मरीजों को तेज बुखार, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मतली या उल्टी या त्वचा पर लाल चकत्ते हो तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. किम्स हॉस्पिटल, ठाणे में डायबिटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय नेगलुर के अनुसार यदि डायबिटीज के मरीजों में लगातार उल्टी होना, पेट में तेज दर्द, असामान्य रूप से ज्यादा नींद आना या सुस्ती महसूस होना, मसूड़ों या नाक से खून आना, पेशाब की मात्रा कम हो जाना, चक्कर आना, अचानक अत्यधिक कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई देती है. ऐसे में डॉ. नेगलुर सलाह देते हैं कि डेंगू होने पर डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बार जांचना चाहिए. इसकी वजह यह है कि संक्रमण के दौरान ब्लड शुगर का स्तर अचानक बहुत बढ़ सकता है. वहीं यदि मरीज ठीक से खाना नहीं खा पा रहा है तो कुछ मामलों में ब्लड शुगर खतरनाक रूप से कम भी हो सकता है. इसलिए डेंगू के दौरान शुगर की नियमित निगरानी और समय पर इलाज बेहद जरूरी है.

डेंगू से बचाव कैसे करें?
डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका मच्छरों के काटने से बचना है. इसके लिए मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें. पूरे शरीर को ढकने वाले, लंबी बाजू के कपड़े पहनें. घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों की ब्रीडिंग न हो. डॉ. विजय नेगलुर ने कहा कि डायबिटीज को अच्छी तरह नियंत्रित रखना भी उतना ही जरूरी है क्योंकि नियंत्रित ब्लड शुगर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. उन्होंने सलाह दी कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, संतुलित आहार लें और यदि बुखार एक-दो दिन से अधिक बना रहे तो उसे नजरअंदाज न करें. डायबिटीज के किसी भी मरीज में डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. ऐसे मरीजों को वैक्सीन भी लगवानी चाहिए.

About the Author

authorimg

लक्ष्मी नारायण

<strong>Excelled with colours in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan contributed in all genres viz print, television and digital media. He professed his contr…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply