You are currently viewing तुलसी का सेवन कब और कैसे करें? वैद्य ने बताए पारंपरिक इस्तेमाल और सावधानियां

तुलसी का सेवन कब और कैसे करें? वैद्य ने बताए पारंपरिक इस्तेमाल और सावधानियां


Last Updated:

तुलसी का इस्तेमाल भारतीय घरों में धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कई घरेलू नुस्खों में भी लंबे समय से किया जाता रहा है. वैद्य सलीम के अनुसार राम तुलसी और श्याम तुलसी प्रमुख प्रजातियों में शामिल हैं. तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम, गले की खराश और पाचन से जुड़ी सामान्य परेशानियों में पारंपरिक रूप से किया जाता है. हालांकि, किसी बीमारी के इलाज के लिए केवल तुलसी पर निर्भर रहना उचित नहीं है और लगातार या गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

तुलसी का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सर्दी, ज़ुकाम और खांसी जैसी सामान्य समस्याओं में किया जाता है. कई लोग तुलसी की पत्तियों को चाय या काढ़े में डालकर लेते हैं. माना जाता है कि इससे गले को आराम मिल सकता है और मौसम बदलने पर होने वाली सामान्य परेशानी में राहत महसूस हो सकती है.

धार्मिक महत्व के साथ-साथ इसे पारंपरिक चिकित्सा में भी महत्वपूर्ण पौधा माना जाता है. तुलसी की पत्तियों, बीज और अन्य हिस्सों का इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक परंपराओं में किया जाता रहा है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य सलीम ने तुलसी के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है इन्होंने बताया है, यह कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें राम तुलसी और श्याम तलसी प्रमूख हैं. इसकी पत्तियों में कई प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जिनकी वजह ‘से पारंपरिक चिकित्सा में इसका अलग महत्व बताया गया है. हालांकि, किसी बीमारी के इलाज के लिए केवल तुलसी पर निर्भर रहना उचित नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गले में खराश या हल्की जलन होने पर भी तलसी का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है. तुलसी की पत्तियंको गर्म पानी या चाय में डालकर सेवन करने की परंपरा है. हालांकि, अगर गले की समस्या लंबे समय तक बनी रहेया तेज दर्द हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी चर्चा, तुलसी में कई प्राकृतिक पौधीय यौगिक पाए जाते हैं. इसी वजह से इसे शरीर की सामान्य प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए उपयोगी माना जाता है. हालांकि, केवल तूलसी का सेवन करने से किसी बीमारी से बचाव की गारंटी नहीं मिलती. स्वस्थ खानपान, पयाप्त नींद और साफ-सफाई भी जरूरी है.

तनाव और बेचैनी में पारंपरिक प्रयोग, आयुर्वेदिक परंपरा में तुलसी को शरीर और मन के लिए उपयोगी पौधों में गिना जाता है. तुलसी की चाय या इसके अर्क का इस्तेमाल तनाव और बेचैनी जैसी स्थिति में भी पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है. इसके प्रभाव को लेकर व्यक्ति-दर-व्यक्ति अनुभव अलग हो सकता है.

पाचन के लिए भी उपयोग, तुलसी को पाचन से जुड़ी कुछ सामान्य परेशानियों में भी पारंपरिक रूप से उपयोग किया जाता है,कुछ लोग भोजन के बाद तुलसी की थोड़़ी पत्तियों का सेवन करते हैं. हालांकि, अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए और लगातार पेट की समस्या होने पर चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए.

तुलसी का इसेमाल कूछ पारंपरिक नुस्खों में त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए भी किया जाता है. इसके पत्तों का लेप लगाने जैसी परंपराएं कई जगहों पर देखने को मिलती हैं. लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसे लगाने से पहले सावधानी जरूरी है, क्योंकि कुछ लोगों को एलर्जी या जलन हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply