You are currently viewing मुंह की बदबू और मसूड़ों की सूजन से हैं परेशान, तो किचन में रखी ये छोटी सी चीज करेगी सारी समस्याओं का समाधान

मुंह की बदबू और मसूड़ों की सूजन से हैं परेशान, तो किचन में रखी ये छोटी सी चीज करेगी सारी समस्याओं का समाधान


Last Updated:

Laung Khane Ke Fayde: लौंग में पाए जाने वाले यूजिनॉल और अन्य सक्रिय तत्व दांतों, मसूड़ों और मुंह की दुर्गंध जैसी समस्याओं में मददगार माने जाते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सीमित मात्रा में लौंग चबाने से ओरल हेल्थ और पाचन को लाभ मिल सकता है. हालांकि, किसी भी गंभीर या लगातार बनी रहने वाली समस्या में दंत चिकित्सक से सलाह लेना आवश्यक है.

ओरल हेल्थ से जुड़ी तमाम ऐसी समस्याएं हैं, जो आजकल लोगों के लिए बड़ी समस्या बन रही है. दांतों में दर्द मसूड़े में सूजन मुंह से बदबू जैसी बार-बार होने वाली तमाम ऐसी समस्याएं हैं, जिसे आजकल लोग परेशान रहते हैं. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बार-बार डेंटिस्ट के यहां भी भाग दौड़ करनी पड़ती है.

दांतों और मसूड़े से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए अगर आप भी डेंटिस्ट के यहां भाग-भाग कर थक गए हैं, तो आज हम आपको आपके किचन में रखी हुई कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो औषधि रूप से इसके लिए बेहद उपयोगी और फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

लगभग सभी घरों में लौंग एक बेहद आम सी चीज है जो सभी के किचन में उपलब्ध होती है. इसका इस्तेमाल चाय से लेकर खाना बनाने तक में किया जाता है, लेकिन यह औषधि आपके दातों के लिए भी बेहद उपयोगी हो सकती है. इसका इस्तेमाल करते हुए हम अपने ओरल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉक्टर आशीष बताते हैं कि लौंग में कई एक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. यह मसूड़े में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं. इसके अलावा कई प्रकार के इंफेक्शन से भी लड़ने में फायदेमंद होते हैं.

लौंग का सेवन करने से कई प्रकार के इन्फ्लेमेशन को भी कम किया जा सकता है, यह मुंह के अंदर पनपने वाले खराब बैक्टीरिया से लड़ता है और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. मसूड़े में स्वेलिंग और मुंह के बदबू जैसी तमाम समस्याओं को दूर करने में बेहद उपयोगी हो सकता है.

एक्सपर्ट बताते हैं कि लौंग एक ऐसी चीज है जिसका सेवन करने का कोई निर्धारित समय नहीं है. इसे जरूरत पड़ने पर कभी भी उपयोग किया जा सकता है. खाना खाने के बाद लौंग चबाने से कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं. इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है. ऐसे में एक से दो लौंग प्रतिदिन सेवन किया जा सकता है.

इसके अलावा अगर आपके गले में खराश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो इसके लिए भी लौंग का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी अच्छा गले की खराश को कम करने में फायदेमंद हो सकता है.

लौंग चबाने पर यूजिनॉल रिलीज होता है, जो लौंग मैं मौजूद एक प्रमुख कंपाउंड है, इससे लार का प्रोडक्शन बढ़ता है जिससे खाना पचाने की प्रक्रिया बेहतर होती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी शरीर के लिए भेजा तो फायदेमंद होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply