Last Updated:
प्रशांत महासागर की लहरों के बीच इस वक्त कुदरत का सबसे खौफनाक और भयानक मंजर देखने को मिल रहा है. महासागर में एक साथ तीन-तीन विनाशकारी तूफान करीना, लोवेल और मेरी गड़गड़ा रहे हैं. दशक में पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन-तीन तूफानों ने एक साथ महासागर को अपने आगोश में ले लिया है. इस तबाही के बीच मैक्सिको के तट के पास एक चौथा तूफान भी जन्म लेने ही वाला है.
समुद्र में एक साथ तीन तूफान कहर बरपा रहे हैं. साथ ही चौथे तूफान बनने की संभावना तेज होती जा रही है. इसमें 241 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं ने कई शहरों में तबाही मचाई है. खास बात यह है कि करीब एक दशक बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब प्रशांत महासागर में एक ही समय पर तीन हरिकेन सक्रिय हो गए हैं. इसलिए मैक्सिको से लेकर अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया में तबाही देखी जा रही है.
इस बार प्रशांत महासागर में तूफानों की सक्रियता काफी ज्यादा है. इसके पीछे एल नीनो की स्थिति को एक अहम वजह माना जा रहा है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह एल नीनो जल्द ही रिकॉर्ड स्तर तक मजबूत हो सकता है.
लोवेल बना सबसे बड़ा खतरा
इन तीनों में हरिकेन लोवेल सबसे ज्यादा ताकतवर है. यह इस समय कैटेगरी-4 का बेहद शक्तिशाली तूफान है. इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 241 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लोवेल आने वाले कई दिनों तक एक बड़े हरिकेन के रूप में बना रह सकता है.
हवाई के कुछ इलाकों में इसके कारण समुद्र में ऊंची और खतरनाक लहरें उठ सकती हैं. रिप करंट और जानलेवा सर्फ कंडीशन लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं. पश्चिमी हवाई द्वीपों के कुछ हिस्सों के लिए आगे चलकर ट्रॉपिकल स्टॉर्म वॉच भी जारी की जा सकती है.
हरिकेन करीना कमजोर
हरिकेन करीना अब कमजोर होकर कैटेगरी-1 का तूफान रह गया है. शनिवार सुबह यह हवाई के हिलो से करीब 800 मील पूर्व में था. करीना की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी और यह 8 मील प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा था.
मौसम विभाग ने बताया कि करीना अगले कुछ दिनों में तेजी से कमजोर हो जाएगा. अगले सप्ताह की शुरुआत तक इसके खत्म होने की संभावना है. फिलहाल इससे जमीन पर कोई बड़ा खतरा नहीं है.
मैरी भी दे रही है दस्तक
तीसरा तूफान हरिकेन मैरी फिलहाल कैटेगरी-1 का है. मैरी की अधिकतम रफ्तार करीब 140 मील प्रति घंटे थी और यह 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से कैलिफोर्निया की और बढ़ रहा है. हालांकि मैरी भी अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है.
A massive 20-foot backwash waves absolutely decimated Aliso Beach in Laguna Beach as El Niño-fueled hurricane swells battered Southern California. pic.twitter.com/ugcQluTkFp



