Last Updated:
Trump Rejects AI Fear: डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दिखाए जा रहे डर को सिर्फ छलावा बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि इस पर कोई कड़े नियम लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि ये तो आगे विकास के नए रास्ते खोलने वाला है. इसके साथ टेक लीडर्स और वैज्ञानिकों की बातों को वो सिरे से नकार रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप.
Trump Rejects AI Fear: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर इस वक्त काफी चर्चा हो रही है. कई एक्सपर्ट कह रहे हैं कि AI आने वाले वक्त में मानवता के लिए दुश्मन बन जाएगा. हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे इनकार करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर जताई जा रही गंभीर चिंताओं को खारिज कर दिया है. उन्होंने उन दावों को होक्स यानि छलावा बताया है, जिनमें कहा जा रहा है कि AI भविष्य में इंसानों के लिए खतरा बन सकता है या पूरी मानवता पर नियंत्रण कर सकता है. ट्रंप ने AI पर कड़े नियम लगाने की मांग का भी विरोध किया है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि AI के दुनिया पर कब्जा करने या इंसानियत को खत्म करने जैसी बातें महज डर पैदा करने वाली हैं. उन्होंने इन आशंकाओं की तुलना रूस जांच और यूक्रेन मामले से जुड़े अपने खिलाफ हुए महाभियोग विवादों से की और कहां कि ये भी इसे भी महज राजनीतिक साजिश बताया.



