You are currently viewing Meen Rashifal: शनि और राहु बिगाड़ेंगे काम, चंद्रमा गोचर से बढ़ेगी टेंशन, आज का मीन राशिफल

Meen Rashifal: शनि और राहु बिगाड़ेंगे काम, चंद्रमा गोचर से बढ़ेगी टेंशन, आज का मीन राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 12 October 2026: मीन राशि के जातकों के व्यापार को लेकर बात करें, तो आज का दिन (12 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार) सामान्य रहेगा. किसी पुराने ग्राहक या करीबी से फायदा मिल सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने से और अचानक कामकाज को लेकर भागदौड़ होने से खुद पर दबाव महसूस कर सकते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

सागर. आज 12 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. माता को सफेद रंग काफी प्रिय है. ऐसे में भक्त आज मां को सफेद मिठाई का भोग लगाएं, सफेद वस्त्र पहनाएं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी और मां ब्रह्मचारिणी की कृपा प्राप्त होगी. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. मेहनत का परिणाम मिलेगा. सोच-समझकर निवेश करना होगा. सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक पटेरिया लोकल 18 को बताते हैं कि सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव तुला राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके कारण अचानक मानसिक तनाव, थकान या स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है. भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. आज शुभ रंग पीला और सफेद है. शुभ अंक 3 और 7 हैं. शुभ दिशा उत्तर और पूर्व है.

व्यापार को लेकर बात करें, तो दिन सामान्य रहेगा. किसी पुराने ग्राहक या करीबी से लाभ हो सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने से और अचानक कामकाज को लेकर भागदौड़ होने से दबाव महसूस कर सकते हैं. कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. पहले अपने अधूरे कामों को निपटाने का प्रयास करें.

आज ज्यादा धन खर्च हो सकता है. ऐसे में अचानक खर्चों में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर सावधान रहें. आपकी राशि में शनि वक्री है, राहु 12वे भाव में है, जिससे धन से जुड़े लेनदेन में बेहद सावधानी बरतें. किसी भी तरह का जोखिम भरा निवेश करने से बचना होगा.

जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपनी बात स्पष्ट रखें. कोई पुरानी बात या गलतफहमी दोबारा सामने आ सकती है. इसको शांत रहकर ही सुलझाना बेहतर होगा. परिवार के बीच भी अच्छा तालमेल बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर तत्काल प्रतिक्रिया देने से विवाद बढ़ सकता है. संतुलित संवाद शैली का इस्तेमाल करें.

12 अक्टूबर को नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मीन राशि वालों को जीवन में स्थिरता और मानसिक शांति के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए. माता को मिश्री, शक्कर या सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं, फिर इसे प्रसाद के रूप में परिवार में वितरित करें. नकारात्मकता दूर करने के लिए घर की दक्षिण और पूर्व दिशा में एक कटोरी कपूर के टुकड़े को रखें. पूजा के समय स्वयं सफेद वस्त्र पहनें. यह शुद्धता और शांति का प्रतीक है. मां ब्रह्मचारिणी को यह रंग बहुत प्रिय है. मां दुर्गा के मंत्र का जाप करें या मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र का यथाशक्ति 108 बार जाप करें. अपने माता-पिता का सम्मान करें.

About the Author

authorimg

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link

Leave a Reply