You are currently viewing US Midterm Election Results 2026 LIVE: US Midterm Result| अमेरिका में बचेगी ट्रंप की बादशाहत 3 सर्वे में हुए पीछे दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर

US Midterm Election Results 2026 LIVE: US Midterm Result| अमेरिका में बचेगी ट्रंप की बादशाहत 3 सर्वे में हुए पीछे दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर


Last Updated:

US Midterm Election Results 2026 Latest Update: इस वक्त दुनियाभर की मीडिया की नजरें अमेरिका के मध्यावधि चुनावों पर ही टिकी हुई हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले कुछ महीनों में काम ही इतने दिलचस्प किए हैं क…और पढ़ें

ट्रंप की बादशाहत को झटका, रिपब्लिकन के किले में डेमोक्रेट्स की सेंधZoom

सर्वे में पीछे चल रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप. (रॉयटर्स)

US Midterm Election Results 2026 live: अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया कुछ राज्यों में पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर चल रही है. अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हैं. लाखों मतदाताओं के वोट यह तय करेंगे कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाकी दो साल का कार्यकाल कितना आसान रहेगा या उन्हें विपक्ष की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. इन चुनावों को ट्रंप सरकार के कामकाज पर जनता की राय के तौर पर भी देखा जा रहा है. महंगाई, अर्थव्यवस्था, माइग्रेशन और ईरान के साथ जारी संघर्ष प्रमुख चुनावी मुद्दे रहे हैं.

रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच कांटे की टक्कर

इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव हुआ है. इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी मतदान हुआ. डेमोक्रेटिक पार्टी की कोशिश कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन का बहुमत खत्म करने की है. इसके लिए उसे प्रतिनिधि सभा में तीन और सीनेट में चार सीटों का सीधा फायदा हासिल करना होगा.

कब आएंगे चुनाव के नतीजे?

अमेरिका में अलग-अलग राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी. शुरुआती रुझान वोटिंग के बाद से आने लगे हैं. भारत में रुझानों का सिलसिला आज सुबह से ही देखने को मिलेगा. हालांकि कड़े मुकाबलों और डाक से आए मतपत्रों की गिनती के कारण अंतिम नतीजों में देरी हो सकती है.

सीनेट के नतीजों पर खास नजर

सीनेट में फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 और डेमोक्रेट्स के पास 47 सीटें हैं. सत्ता का संतुलन बदलने के लिए डेमोक्रेट्स को चार सीटों का फायदा चाहिए. वहीं प्रतिनिधि सभा के नतीजे भी ट्रंप की राजनीतिक ताकत तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

3 सर्वे में पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से पहले आए तीनों सर्वे ट्रंप के लिए बुरी खबर लेकर आए हैं. जॉन ज़ोग्बी स्ट्रैटेजीज के 1-2 नवंबर के सर्वे में डेमोक्रेट्स को 53% और रिपब्लिकन्स को 47% समर्थन मिलता दिख रहा है, जबकि YouGov के 30 अक्टूबर के सर्वे में डेमोक्रेट्स 53% और रिपब्लिकन्स 44% पर हैं. PolityIQ के नेशनल पोलिंग औसत में भी यही हाल है, डेमोक्रेट्स को 52.7% और रिपब्लिकन्स को 43.2% समर्थन मिल रहा है. इस तरह तीन के तीन सर्वे में डेमोक्रेट्स 6 से 9.5 प्रतिशत अंकों की बढ़त पर हैं. हालांकि ये सिर्फ सर्वे हैं और इन्हें नतीजों की गारंटी नहीं माना जा सकता.

November 4, 202606:43 IST

US Midterm Election Results 2026 LIVE: ओहायो में विवेक रामास्वामी पिछड़े, डेमोक्रेट उम्मीदवार एमी एक्टन आगे

US Midterm Election Results Update: अमेरिका के ओहायो राज्य में गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी डेमोक्रेटिक प्रत्याशी एमी एक्टन से पीछे चल रहे हैं. ताजा चुनावी आंकड़ों के मुताबिक दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस चुनाव में जीतने वाला उम्मीदवार मौजूदा रिपब्लिकन गवर्नर माइक डिवाइन की जगह लेगा, जो कार्यकाल की सीमा पूरी कर रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रामास्वामी का समर्थन किया है, जिसके कारण यह मुकाबला राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है.

November 4, 202606:27 IST

US Midterm Election Results 2026 LIVE: ट्रंप के ‘घर’ का क्या है हाल? फ्लोरिडा में क्या हुआ

US Midterm Election Update News: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में फ्लोरिडा से दो उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी सीटों पर जीत दर्ज की है. डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद लोइस फ्रैंकल ने फ्लोरिडा के 23वें कांग्रेसनल जिले से फिर चुनाव जीतकर प्रतिनिधि सभा में अपनी जगह बरकरार रखी. वहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार ग्रेग स्ट्यूब ने 17वें कांग्रेसनल जिले से दोबारा जीत हासिल की है. दोनों नेताओं की जीत के साथ फ्लोरिडा में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन ने अपनी राजनीतिक मौजूदगी बनाए रखी है.

November 4, 202606:23 IST

US Midterm Election Results 2026 LIVE: GOP राज्यों में डेमोक्रेट्स आगे, जॉर्जिया में डेमोक्रेट जॉन ओसॉफ की वापसी

US Midterm Election Update News: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को जॉर्जिया से बड़ी सफलता मिली है. पार्टी के सीनेटर जॉन ओसॉफ ने दोबारा जीत हासिल कर अपनी सीट बचा ली है. उनकी जीत डेमोक्रेट्स के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी सीनेट में रिपब्लिकन के बहुमत को चुनौती देकर सत्ता का संतुलन बदलने की कोशिश कर रही है जॉर्जिया उन राज्यों में शामिल था, जहां सीनेट पर नियंत्रण की लड़ाई के चलते चुनाव पर देशभर की नजरें टिकी थीं.

November 4, 202606:16 IST

US Midterm Election Results 2026 LIVE: जॉर्जिया की छठी सीट से डेमोक्रेट उम्मीदवार लूसी मैकबैथ फिर जीतीं

US Midterm Election Update News: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार लूसी मैकबैथ ने जीत दर्ज की है. उन्होंने जॉर्जिया के छठे कांग्रेसनल जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव दोबारा जीत लिया है. इस जीत के साथ वह एक बार फिर अमेरिकी संसद के निचले सदन में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही हैं.

November 4, 202606:00 IST

US Midterm Election Results 2026 LIVE: इंडियाना और केंटकी के कुछ इलाकों में मतदान खत्म, वोटों की गिनती शुरू

US Midterm Election Update News: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में इंडियाना और केंटकी के कुछ हिस्सों में मतदान खत्म होने के साथ वोटों की गिनती शुरू हो गई है. भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह 4:30 बजे पहले मतदान केंद्र बंद हुए. दोनों राज्यों के बाकी इलाकों में मतदान खत्म हो चुका है. इस बार केंटकी में मिच मैककोनेल के रिटायर होने के बाद सीनेट सीट पर नया मुकाबला है. रिपब्लिकन एंडी बार का सामना डेमोक्रेट चार्ल्स बुकर से है, वहीं इंडियाना की नौ में से सात सीटें रिपब्लिकन के पास हैं.

November 4, 202605:55 IST

US Midterm Election Results 2026 LIVE: कब आएंगे चुनाव के नतीजे? भारतीय समय के मुताबिक जानें वोटिंग खत्म होने का समय

US Midterm Election Update News: अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए मंगलवार को लाखों लोगों ने मतदान किया. इन चुनावों से प्रतिनिधि सभा की 435, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों में गवर्नर पद का फैसला होगा. नतीजों का असर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के बाकी दो साल पर पड़ेगा. अमेरिका के अलग-अलग टाइम जोन के कारण मतदान केंद्रों पर वोटिंग अलग-अलग समय पर खत्म होगी. भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह 4:30 बजे पहले और 11:30 बजे आखिरी मतदान केंद्र बंद होंगे.



Source link

Leave a Reply