You are currently viewing Helicopter Crash Video : अभी-अभी हुआ भयानक हेलिकॉप्टर क्रैश, मलबे में फंसा एक शख्स, जान बचाने में जुटी रेस्क्यू टीमें

Helicopter Crash Video : अभी-अभी हुआ भयानक हेलिकॉप्टर क्रैश, मलबे में फंसा एक शख्स, जान बचाने में जुटी रेस्क्यू टीमें


Last Updated:

अमेरिका के ओक्लाहोमा में कियोवा काउंटी के लोन वुल्फ इलाके के पास एक हेलिकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया, जिसमें कुल तीन लोग सवार थे. हादसे के बाद हेलिकॉप्टर के मलबे में एक शख्स बुरी तरह फंस गया है, जिसकी जान बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें मौके पर डटी हुई हैं और एयर एंबुलेंस की मदद ली जा रही है. इस भयानक हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और हर कोई घायल शख्स की सलामती की दुआ मांग रहा है. प्रशासन अब ये पता लगाने में जुटा है कि आखिर ये खौफनाक हादसा किन वजहों से हुआ.

अभी-अभी हुआ भयानक हेलिकॉप्टर क्रैश, मलबे में फंसा एक शख्स, मची चीख-पुकारZoom

हेलीकॉप्टर क्रैश (कॉन्सेप्ट इमेज)

आसमान में उड़ रहा एक हेलिकॉप्टर अचानक बेकाबू हो गया है और जमीन पर आ गिरा. देखते ही देखते ही विमान के परखच्चे उड़ गए और अंदर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं. विमान से किसी तरह से यात्रियों को निकाला गया, लेकिन अभी तक एक शख्स बुरी तरह फंसा हुआ है. इस शख्स की जान बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. हर गुजरते सेकंड के साथ हालात और मुश्किल होते जा रहे हैं. इसके साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ये प्लेन क्रैश कैसे हुआ?

अमेरिका के ओक्लाहोमा में हुआ ये दर्दनाक हादसा

ये दहला देने वाला विमान हादसा अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में हुआ है. ओक्लाहोमा के कियोवा काउंटी के लोन वुल्फ इलाके के पास ये हेलिकॉप्टर अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में भारी हड़कंप मचा हुआ है. शुरुआती रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि जब ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, तब इसके अंदर कुल तीन लोग सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, और बिना एक भी पल गंवाए राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना हो गया.

एन 2080 रोड और ई काउंटी रोड के पास हुआ क्रैश

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक दुर्घटना ओक्लाहोमा के लोन वुल्फ इलाके के पास N 2080 रोड और E काउंटी रोड 1390 के चौराहे के करीब हुई है. जैसे ही हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर फैली, पुलिस और इमरजेंसी सर्विसेज की गाड़ियां सा सायरन बजाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ीं. क्रैश साइट पर इस वक्त ऐसा खौफनाक मंजर है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. राहत और बचाव दल के कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे के बीच फंसे शख्स को निकालने में जुटे हैं, ताकि किसी तरह उसकी जिंदगी बचाई जा सके.

मौके पर बुलाई गई एयर एंबुलेंस और मेडिकल टीम

हादसे की गंभीरता को भांपते हुए इमरजेंसी टीमों ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया है. हालात से निपटने और घायलों को फौरन इलाज मुहैया कराने के लिए क्रू मेंबर्स ने घटनास्थल के पास ही एक अस्थायी हेलिकॉप्टर लैंडिंग जोन तैयार किया है. गंभीर रूप से फंसे व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस और एयर सपोर्ट की मदद ली जा रही है. मेडिकल टीमों को पूरी तरह तैयार रखा गया है ताकि जैसे ही मलबे में फंसा शख्स बाहर निकले, उसे फौरन डॉक्टर और जरूरी इलाज मिल सके.

सवार लोगों की पहचान और हादसे की वजह अभी रहस्य

इस खौफनाक हादसे को लेकर स्थानीय अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने अभी तक बहुत ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हेलिकॉप्टर के अंदर मौजूद बाकी दोनों लोगों की हालत कैसी है और उन्हें कितनी गंभीर चोटें आई हैं. इसके अलावा, विमान में सवार लोगों की पहचान और वे कहां जा रहे थे, इस बारे में भी फिलहाल गोपनीयता बरती जा रही है.

सबसे बड़ा और अहम सवाल ये बना हुआ है कि आखिर आसमान में उड़ता हुआ ये हेलिकॉप्टर अचानक क्रैश कैसे हो गया? क्या ये किसी बड़ी तकनीकी खराबी का नतीजा था या फिर खराब मौसम इस तबाही की वजह बना? फिलहाल इन सभी सवालों के पुख्ता जवाब मिलने अभी बाकी हैं. प्रशासन और जांच एजेंसियां इस बात का बारीकी से पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इस दुर्घटना के पीछे की असली वजह क्या थी. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस भयानक क्रैश से जुड़े और भी चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं.

About the Author

authorimg



Source link

Leave a Reply