You are currently viewing अमेरिका में घटी भारतीय छात्रों की संख्या, विदेशी छात्रों का आना 15 फीसदी हुआ कम

अमेरिका में घटी भारतीय छात्रों की संख्या, विदेशी छात्रों का आना 15 फीसदी हुआ कम


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिका में घटी भारतीय छात्रों की संख्या, विदेशी छात्रों का आना 15 फीसदी कम

Last Updated:

Indian Students Number Reduce in US: ट्रंप प्रशासन की आव्रजन संबंधी कड़ी नीतियों का प्रभाव अब दिखने लगा है. नए आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों की संख्या लगातार घट रही है. यहां तक कि पहली बार पढ़ाई के लिए अमेरिका आने वाले नए छात्र 15 फीसदी तक कम हो गए हैं.

ख़बरें फटाफट

अमेरिका में घटी भारतीय छात्रों की संख्या, विदेशी छात्रों का आना 15 फीसदी कमZoom

अमेरिका की यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र हुए कम. (फोटो- सांकेतिक- रॉयटर्स)

अमेरिकी प्रशासन की आव्रजन संबंधी सख्त नीतियों और उच्च शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों के बीच देश के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या घट रही है. इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन के एक सर्वेक्षण के मुताबिक इस साल अमेरिका के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों की कुल संख्या पिछले साल की तुलना में नौ प्रतिशत कम रही, वहीं पहली बार पढ़ाई के लिए अमेरिका आने वाले नए विदेशी छात्रों की संख्या में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

रिपोर्ट ये भी बताती है कि भारत से आने वाले छात्रों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका में पढ़ाई के लिए सबसे अधिक विदेशी छात्र भारत से आते हैं. अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स की मुख्य लीगल एडवाइजर वीणा दुबल ने बताया कि अब कोई भी अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए अमेरिका नहीं भेजना चाहता. पीटीआई से बात करते हुए  दुबल ने कहा कि अमेरिका अब असुरक्षित जगह जैसा लगता है. ट्रंप प्रशासन दुनिया भर के परिवारों को यही संदेश दे रहा है और वे इसे गंभीरता से ले रहे हैं.

क्यों घटती जा रही है विदेशी छात्रों की संख्या?

पिछले साल विदेशी छात्रों के दाखिले में आई गिरावट की कुछ हद तक भरपाई उन छात्रों की बड़ी संख्या से हुई थी, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्थायी रूप से काम करने के लिए अमेरिका में रुके थे. हालांकि कई महीने की अटकलों के बाद अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया कि ओपीटी कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र के लिए शिक्षण संस्थानों को 70,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क देना होगा. ये कार्यक्रम विदेशी छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में अस्थायी रूप से काम करने का अवसर देता है. हालांकि इस प्रस्तावित नियम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन सर्वेक्षण के मुताबिक इस साल ओपीटी में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या में 6  प्रतिशत की गिरावट आई है.

दाखिले होते जा रहे हैं कम 

इस साल 800 से अधिक अमेरिकी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सर्वेक्षण में 88 प्रतिशत संस्थानों ने विदेशी छात्रों के दाखिले में कमी के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया को जिम्मेदार ठहराया. वहीं 70 प्रतिशत संस्थानों ने यात्रा संबंधी प्रतिबंधों को इसका कारण बताया. सर्वे के मुताबिक 95 प्रतिशत शिक्षण संस्थानों का अनुमान है कि यदि ओपीटी कार्यक्रम के तहत उपलब्ध अवसर सीमित किए गए तो विदेशी छात्र पढ़ाई के लिए दूसरे देशों का रुख कर सकते हैं. यह सर्वेक्षण अगले साल विस्तृत आंकड़े जारी होने से पहले विदेशी छात्रों से जुड़े रुझानों की शुरुआती जानकारी देता है. अंतरराष्ट्रीय शिक्षा से जुड़े संगठन नाफ्सा की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी फांटा ऑ ने कहा कि छात्र रिसर्च के लिए मिलने वाले फाइनेंस को लेकर भी चिंतित हैं. उन्होंने बताया कि छात्र अब चीन जैसे देशों का रुख कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply