Last Updated:
Russia Iran US Tension: यह पूछे जाने पर कि रूस, ईरान को किस प्रकार का समर्थन और सहायता दे सकता है, तो क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच रूस, ईरान को विभिन्न प्रका…और पढ़ें
व्लादिमीर पुतिन ने खुले तौर पर ईरान का समर्थन किया है. (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
- रूस और अमेरिका ईरान पर आमने-सामने आ गए हैं.
- पुतिन ने ईरान को समर्थन देने का वादा किया.
- अमेरिका ने ईरान पर अपनी नीति में बदलाव से इनकार किया.
वॉशिंगटन/मॉस्को. ईरान को लेकर रूस और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं. दुनिया की दो महाशक्तियां भिड़ने को तैयार बैठी हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में मध्य पूर्व से बाहर की शक्तियों की भागीदारी दुनिया को बड़े खतरे की ओर ले जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी और इजरायल के साथ उलझ रहे ईरान का फिर से समर्थन किया. दूसरी तरफ, अमेरिका ने भी साफ दिया है कि वह ईरान को लेकर अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं करेगा. उसने कहा कि ईरान से उनकी कूटनीति चालू रहेगी.
पुतिन ने ईरान-इजरायल संघर्ष पर मॉस्को के रुख को दोहराया
पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित, बैठक के शुरुआती संबोधन में कहा कि अरागची ऐसे समय में रूस का दौरा कर रहे हैं, जब “क्षेत्र में और आपके देश के आसपास” स्थिति बहुत बिगड़ गई है. उन्होंने ईरान-इजरायल संघर्ष पर मॉस्को के रुख को दोहराया. रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा कि ईरान सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र में मॉस्को के रुख से अवगत है.
पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर ईरान के प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले किये गए हैं. उन्होंने कहा, “यह ईरान के खिलाफ पूरी तरह से अकारण किया गया आक्रमण है, जिसका कोई आधार या औचित्य नहीं है.” रूसी राष्ट्रपति ने अरागची से कहा, “ईरान के साथ हमारे दीर्घकालिक, अच्छे और विश्वसनीय संबंध हैं. हम अपनी ओर से ईरानी लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं.”
रूस और ईरान ने रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन इसमें किसी भी पक्ष पर हमला होने की स्थिति में सैन्य सहायता का प्रावधान नहीं है. हालांकि, संधि के तहत ईरान और रूस का दायित्व है कि वे हमलावर का पक्ष न लें और स्थिति को ठीक करने के लिए तत्काल राजनीतिक बातचीत में शामिल हों.
अमेरिका ने ईरान को सैन्य कार्रवाई नहीं बढ़ाने की चेतावनी दी
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत डोर्थी शी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक आपात बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी को दोहराते हुए कहा कि “अमेरिकियों या अमेरिकी सैन्य अड्डों के खिलाफ ईरान के किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हमले का जवाब सख्ती से दिया जाएगा.” उन्होंने ईरान द्वारा बुलाई गई रविवार की बैठक में कहा कि अमेरिका ने इजरायल और अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है ताकि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोका जा सके क्योंकि ईरान ने अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के बारे में ‘भ्रामक’ बातें फैलाईं और ‘हालिया वार्ताओं में सद्भावनापूर्ण प्रयासों को सफल नहीं होने दिया’.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें



