You are currently viewing Donald TrumpDiwali । Donald Trump News | ट्रंप ने वाइट हाउस में मनाई दिवाली, भारत-US संबंध और PM मोदी पर क्या कहा?

Donald TrumpDiwali । Donald Trump News | ट्रंप ने वाइट हाउस में मनाई दिवाली, भारत-US संबंध और PM मोदी पर क्या कहा?


Last Updated:

Donald Trump News: वाइट हाउस में मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली का त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक दीया जलाया. इस मौके पर भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा और अन्य भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे. ट्रंप ने इस दौरान एक बार फिर से भारतीय पीएम मोदी से बातचीत का दावा किया.

ट्रंप ने वाइट हाउस में मनाई दिवाली, मोदी को महान दोस्त बताया, फिर किया यह दावाट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी को महान और अच्छा दोस्त बताया.

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में दिवाली मनाई. उन्होंने पारंपरिक दीया जलाकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय और राजनयिकों के साथ ‘रोशनी के त्योहार’ का जश्न मनाया. इस मौके पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी मौजूद थे. दिवाली समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने का दावा किया. वाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की. हालांकि, भारत की प्रतिक्रिया का इस पर इंतजार होगा.

दिवाली समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि दोनों नेताओं ने व्यापार पर चर्चा की और पाकिस्तान के साथ युद्ध न होने की बात भी की, क्योंकि व्यापार शामिल है. डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को महान और बहुत अच्छा दोस्त बताया. ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी एक महान व्यक्ति हैं और कुछ सालों में पीएम मोदी से उनकी गहरी दोस्ती हुई है. डोनाल्ड ट्रंप ने दीप जलाकर विधिवत रूप से दिवाली समारोह का आगाज किया.

ट्रंप ने दिवाली समारोह पर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैं भारत के लोगों से प्यार करता हूं. हम अपने देशों के बीच कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं. मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. वह रूस से अधिक तेल नहीं खरीदेंगे. वह भी मेरी तरह ही उस युद्ध को ख़त्म होते देखना चाहते हैं. वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं. वे बहुत अधिक तेल खरीदने नहीं जा रहे हैं. इसलिए उन्होंने इसमें काफी कटौती कर दी है, और वे इसमें लगातार कटौती करते जा रहे हैं…’

भारतीय राजदूत ने क्या कहा?

बहरहाल, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने वाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया. विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी और अपनी ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा कहा कि दिवाली के मौके पर वाइट हाउस, ओवल ऑफिस और अपने घर के दरवाज़े खोलना विविधता की ताकत को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि दिवाली की रोशनी अमेरिका की सफलता और भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करे. इस दौरान भारतीय समुदाय के कई लोग उपस्थित थे.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homeworld

ट्रंप ने वाइट हाउस में मनाई दिवाली, मोदी को महान दोस्त बताया, फिर किया यह दावा



Source link

Leave a Reply