Agency:एजेंसियां
Last Updated:
America News: कैलिफोर्निया में जश्नप्रीत सिंह के ड्रग्स सेवन कर ट्रक हादसे से तीन मौतें हुईं. इससे पहले हरजिंदर सिंह नाम के भारतीय मूल के ड्राइवर भी एक सड़क दुर्घटना में शमिल रहे थे. इस वजह से प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप सरकार को मौका मिला है.
कैलिफोर्निया में भारतीय मूल का ड्राइवर ड्रग के नशे में ट्रक चला रहा था और सड़क दुर्घटना को अंजाम दिया. इसके बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ भावनाएं भड़क गई हैं. (फाइल फोटो)America News: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा जबसे सत्ता संभाली है, उनके टारगेट पर दो मुद्दे हैं. पहला, टैरिफ के मामले में जैसे को तैसा और प्रवासियों के खिलाफ बेहद सख्त रुख. कैलिफोर्निया भारतीय मूल के एक ट्रक ड्राइवर ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल भी हुए. चौंकाने वाली बात यह है कि भारतीय मूल का ड्राइवर ड्रग का सेवन कर ट्रक चला रहा था. यह अमेरिकी कानून का सरासर उल्लंघन हैं. आरोपी ट्रक ड्राइवर की पहचान जश्नप्रीत सिंह के तौर पर की गई है. जश्नप्रीत पंजाब के रहने वाले हैं. इस घटना के बाद ट्रंप सरकार को एक बार फिर से प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का मौका मिल गया है. व्हाइट हाउस ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि जश्नप्रीत सिंह एक अनडॉक्यूमेंटेड इमिग्रेंट है, जिन्हें कैलिफोर्निया प्रशासन की ओर से कमर्शियल व्हिकल का लाइसेंस जारी कर दिया गया. इस तरह प्रवासियों को लेकर सख्त कदम उठाने का ट्रंप सरकार को एक और मौका मिल गया. जश्नप्रीत कोई अकेले प्रवासी नहीं हैं, जिन्होंने कानून का उल्लंघन कर डोनाल्ड ट्रंप को मौका दिया है. इससे पहले भी ऐसी भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
अमेरिका में नकारात्मक प्रभाव
अमेरिका में एक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद वहां के ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि उनके प्रति अमेरिकियों का रवैया अब नकारात्मक होता दिख रहा है. समुदाय के कुछ लोगों का कहना है कि इसके बाद से ही इंटरनेट पर ट्रोलिंग बढ़ गई है और सिख ड्राइवरों को चेकिंग प्वाइंट्स पर ज़्यादा रोका जाने लगा है. न्यूज एजेंसी ‘एपी’ की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफ़ोर्निया के रिवरसाइड में रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर प्रभ सिंह ने बतया कि ये एक ड्राइवर की ग़लती थी, पूरी कौम की नहीं. 12 अगस्त को अमेरिका के फ़्लोरिडा में हरजिंदर सिंह नाम के एक शख़्स के ट्रक से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद प्रवासियों को लेकर राय बदल गई थी.
फ्लोरिडा के बाद अब कैलिफोर्निया
अमेरिका के कैलिफोर्निया में ओन्टारियो के I-10 फ्रीवे पर बुधवार (22 अक्टूबर 2025) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में पंजाब के रहने वाले भारतीय नागरिक जश्नप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि जश्नप्रीत ड्रग्स के नशे की हालत में तेज रफ्तार से ट्रक चला रहा था. इसके बाद ट्रक की कई वाहनों से टक्कर हो गई और तीन लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट की मानें तो जश्नप्रीत मार्च 2022 में कैलिफोर्निया बॉर्डर पर अवैध रूप से प्रवेश करते पकड़ा गया था और बाद में रिहा कर दिया गया था. वर्तमान में वह San Bernardino County Sheriff’s Department की हिरासत में है. इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने अब उस पर डिटेनर रिक्वेस्ट लगाया है.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें



