वॉशिंगटन: अमेरिका के व्हाइट हाउस पर गोलीबारी का बवाल अब अफगानितान की इज्जत तक पहुंच गया है. ट्रंप ने गुस्से में अमेरिका में रह गए अफगानिस्तानियों की जांच के आदेश दे दिए हैं और अटैक करने वालों को ‘जानवर’ कह डाला है. हालांकि, अब सामने आया है कि असल में ये नासूर अमेरिका का पैदा किया हुआ है. दो गार्ड्स पर अटैक करने वाला संदिग्ध रहमानुल्लाह लकनवाल भले ही अफगानिस्तानी निकला हो लेकिन उसका असली कनेक्शन CIA के साथ पाया गया है. आगे जानें क्या है इस संदिग्ध की बैकग्राउंड स्टोरी और कैसे अमेरिका ने पैदा किया ये ‘नासूर’.
रहमानुल्लाह लकनवाल के तार CIA से कैसे जुड़े?
वाशिंगटन गोलीबारी के आरोप में 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल गिरफ्तार किया गया है, जो अफगान नागरिक बताया जा रहा है. ये शख्स पूरी प्लानिंग के साथ आया था और उसने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर गश्त कर रहे नेशनल गार्ड्स पर गोलीबारी को अंजाम दिया. इसके बाद वो गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस केस में अमेरिकी जांच अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का शक था और पड़ताल में रहमानुल्लाह असल का CIA कनेक्शन सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लकनवाल ने अफगानिस्तान के कंधार में एक साझेदार सुरक्षा बल के साथ काम किया था. उसे CIA ने ट्रेनिंग दी थी और वो की कई सरकारी संस्थाओं के साथ पहले काम कर चुका है. लाकनवाल, अफगानिस्तान की पूर्व गणराज्य में 01 यूनिट में बतौर सैनिक तैनात था. इस यूनिट को अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से स्पेशल ट्रेनिंग मिली थी.
क्या था Allies Welcome प्रोग्राम?
लकनवाल ऑपरेशन एलाइज वेलकम के तहत अमेरिका आया था. ये संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार द्वारा चलाया गया एक बड़ा प्रयास था, जिसे अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद शुरू किया गया था.
यह ऑपरेशन मुख्य रूप से उन हजारों अफगान नागरिकों को अमेरिका में स्थानांतरित करने और बसाने के लिए बनाया गया था, जिन्होंने युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना या सरकारी एजेंसियों की सहायता की थी, और जिनके तालिबान के सत्ता में आने के बाद जीवन खतरे में थे.
पूर्व CIA अधिकारी ने क्या कहा?
रहमानुल्लाह की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है. हालांकि, अभी तक इस अटैक के पीछे उसके मकसद का खुलासा नहीं हुआ है.



