You are currently viewing Exclusive: Trump Tariffs On Iran Trade Partners have Minimal Impact On India says Govt Sources

Exclusive: Trump Tariffs On Iran Trade Partners have Minimal Impact On India says Govt Sources


Last Updated:

ट्रंप ने ईरान पर एक्शन लेने बजाए इस देश के साथ ट्रेड करने वाले देशों को बुली करने का फैसला सुनाया है. उन्होंने 25 प्रतिशत टैरिफ थोपकर कई देशों को तगड़ा झटका दिया है. इस लिस्ट में भारत भी है. हाल ही में सरकारी सूत्रों ने बताया कि ट्रंप के इस टैरिफ का भारत पर क्या असर होने वाला है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत की असली चिंता ईरान में स्थित चाबहार पोर्ट है. आगे जानें ऐसा क्यों है?

ईरान से ट्रेड करने वालों पर ट्रंप ने फिर थोपा टैरिफ, भारत ने कहा 'बेअसर है'ट्रंप के ईरान वाले टैरिफ का भारत पर क्या होगा असर

वॉशिंगटन: इस वक्त ट्रंप की नजर ईरान पर टेढ़ी है और वो बार-बार अटैक की धमकी भेज रहे हैं. इस बीच अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक प्रेशर और बढ़ाने के लिए उनके ट्रेड पार्टनर्स को बुली करना शुरू कर दिया है. ट्रंप ने हाल ही में उन देशों पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ थोंपने का फैसला किया है, जो ईरान के साथ द्विपक्षीय ट्रेड कर रहे हैं. इन देशों की लिस्ट में भारत भी आता है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ये टैरिफ भारत पर भी लगाया गया है? हाल ही में सरकारी सूत्र ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया है कि ट्रंप के इस फैसले का भारत पर क्या असर पड़ने वाला है?

क्या होगा भारत पर असर?

12 जनवरी 2026 को ट्रंप ने घोषणा की कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उसे अमेरिका के साथ व्यापार करने पर 25% अतिरिक्त टैरिफ चुकाना होगा. जिसके बाद भारत के निर्यातकों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगीं. हालांकि, भारत सरकार ने इसे बेअसर बताया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत का ईरान के साथ व्यापार इतना कम है कि अमेरिका की इस धमकी का असर ना के बराबर होगा.

पिछले साल भारत-ईरान का कुल व्यापार लगभग $1.6 बिलियन रहा, जो भारत के कुल वैश्विक व्यापार का मात्र 0.15% है. ईरान अब भारत के टॉप 50 व्यापारिक भागीदारों में भी शामिल नहीं है. इसलिए, सरकार का मानना है कि 25% टैरिफ से भारत की बड़ी अर्थव्यवस्था पर कोई खास चोट नहीं आएगी.

अगर असर हुआ तो?

सरकार भले ही निश्चिंत हो, लेकिन टेक्सटाइल, बासमती चावल और चाय निर्यातकों के लिए यह रातों की नींद उड़ाने वाली है. भारत पहले से ही रूसी तेल खरीदने के कारण अमेरिका की ओर से 50% टैरिफ झेल रहा है, जिसमें 25% बेसलाइन और 25% रूसी तेल पेनाल्टी है. अगर इसमें ईरान वाला 25% और जुड़ गया, तो कुछ भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ 75% तक पहुंच सकता है. इससे अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान इतने महंगे हो जाएंगे कि उन्हें कोई खरीद पाएगा. इस घोषणा के चंद घंटों के भीतर भारतीय मंडियों में बासमती चावल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है.

चाबहार पोर्ट पर संकट के बादल?

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता व्यापार नहीं, बल्कि चाबहार बंदरगाह है. भारत ने हाल ही में इस बंदरगाह के संचालन के लिए 10 साल का करार किया है. यह अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया तक पहुंचने का भारत का रणनीतिक रास्ता है. अगर अमेरिका इस प्रोजेक्ट को भी ‘ईरान के साथ व्यापार’ की श्रेणी में डालता है, तो भारत के करोड़ों का निवेश और रणनीतिक स्वायत्तता खतरे में पड़ सकती है.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

उत्कर्षा श्रीवास्तव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे न्यूज18 डिजिटल में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अपने करियर के द…और पढ़ें

homeworld

ईरान से ट्रेड करने वालों पर ट्रंप ने फिर थोपा टैरिफ, भारत ने कहा ‘बेअसर है’





Source link

Leave a Reply