You are currently viewing Who called US Stolen Land: कौन हैं सिंगर बिली आइलीश जिन्होंने अमेरिका को कहा स्टोलेन लैंड ग्रैमी के मंच से ट्रंप को सुना दिया

Who called US Stolen Land: कौन हैं सिंगर बिली आइलीश जिन्होंने अमेरिका को कहा स्टोलेन लैंड ग्रैमी के मंच से ट्रंप को सुना दिया


Last Updated:

Why US Is Called Stolen Land: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की चर्चा हर तरफ बनी हुई है लेकिन सिर्फ पुरस्कारों के लिए नहीं, बल्कि यहां खुले तौर पर हुए ICE प्रोटेस्ट की वजह से. अवॉर्ड लेने आए सिंगर और म्यूजिशयन खुले तौर पर मंच से इसके खिलाफ बातें कर रहे थे.

कौन हैं सिंगर बिली आइलीश, जिन्होंने अमेरिका को सरेआम कहा 'स्टोलेन लैंड'अमेरिकी सिंगर बिली आइलीश ने यूएस को कहा चोरी की जमीन.

वैसे तो ग्रैमी अवॉर्ड्स जब भी चर्चा में रहे हैं, यहां सम्मानित हुए गायकों-गायिकाओं और संगीत की वजह से रहे हैं. कई बार स्टार्स का फैशन सेंस भी सुर्खियों में रहा लेकिन साल 2026 की ग्रैमी अवॉर्ड्स की रात एक ऐसे पॉलिटिकल एजेंडे के लिए चर्चा में आ गई, जो शायद ही किसी ने सोचा होगा. ग्रैमी अवॉर्ड्स का मंच अमेरिका में इमिग्रेशन एजेंसी ICE के खिलाफ विरोध का केंद्र बन गया. कई बड़े कलाकारों ने अवॉर्ड लेते समय देश में चल रही सख्त इमिग्रेशन कार्रवाई की खुलकर आलोचना की.

एल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली प्यूर्टो रिको के मशहूर रैपर बैड बनी ने तो अपने भाषण की शुरुआत ही ‘ICE out’ कहकर की. उन्होंने कहा स्टेज पर कहा कि ‘हम जंगली नहीं हैं, न जानवर और न ही एलियन. हम इंसान हैं और हम अमेरिकी हैं.’ उन्होंने अपने एल्बम उन सभी लोगों को समर्पित किया, जिन्हें अपने सपनों के लिए अपना देश छोड़ना पड़ा. बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का पुरस्कार जीतने वाली ओलिविया डीन ने भी मंच से अपनी अप्रवासी पृष्ठभूमि उन्होंने कहा कि वह एक प्रवासी की पोती हैं और उनकी सफलता उन लोगों की हिम्मत का नतीजा है, जिन्हें सम्मान मिलना चाहिए.

‘चोरी की जमीन पर कोई गैर कानूनी नहीं होता’

मशहूर अमेरिकी सिंगर बिली आइलीश ने भी ICE के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने न सिर्फ ICE out लिखा हुआ पिन पहना और सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड लेते समय कहा – ‘चोरी की गई जमीन पर कोई भी गैरकानूनी नहीं होता.’ बिली आइलीश का इशारा अमेरिका के औपनिवेशिक इतिहास की ओर था. उन्होंने ICE की आलोचना की और मंच से तीखी टिप्पणी भी की.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply