You are currently viewing India US critical minerals alliance : india UK EU Australia | America against china global dominance | America critical minerals meeting | अमेरिका क्रिटिकल मिनिरल मीटिंग

India US critical minerals alliance : india UK EU Australia | America against china global dominance | America critical minerals meeting | अमेरिका क्रिटिकल मिनिरल मीटिंग


वॉशिंगटन: ट्रंप ने अपनी नीतियों की वजह से दुनिया भर के कई देशों की नाराजगी मोल लेली है. उन्होंने भारत, EU और ब्रिटेन जैसे सहयोगी देशों को भी नहीं छोड़ा था. वहीं, अब अचानक अमेरिका अपने सभी बड़े सहयोगियों को समेटने और इकट्ठा करने में लग गया है. ट्रंप ने ये काम चीन को चुनौती देने के लिए किया है. क्रिटिकल मिनरल्स पर चीन के वैश्विक एकाधिकार को अमेरिका अकेले खत्म नहीं कर सकता. ऐसे में ट्रंप को अब अपने सहयोगी याद आ गए हैं और वॉशिंगटन में इस सप्ताह ‘क्रिटिकल मिनरल्स समिट’ रखी गई है. आगे जानें क्या है ये समिट और कौन-कौन से देश होंगे शामिल?

चीन के खिलाफ अमेरिका ने इकट्ठा किए कितने देश?

वॉशिंगटन में होने वाली ‘क्रिटिकल मिनरल्स समिट’ चीन पर निर्भरता खत्म करने के लिए एक महा-गठबंधन का उदय माना जा रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे लगभग 20 शक्तिशाली देश एक मेज पर आएंगे. इन देशों का स्पष्ट लक्ष्य अपनी अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को चीन के ‘सप्लाई चेन’ के चंगुल से बाहर निकालना है. यह शिखर सम्मेलन का मकसद चीन के ‘रेयर अर्थ’ हथियारों का मुकाबला करने के लिए अपना साझा रणनीतिक भंडार तैयार करना होगा.

ऑस्ट्रेलिया और जापान ने पहले ही शुरू कर दी तैयारी

ऑस्ट्रेलिया ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 6,500 करोड़ रुपये का एक रणनीतिक खनिज रिजर्व स्थापित करने की घोषणा की है. ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य उन खनिजों का भंडार बनाना है जिनकी आपूर्ति में चीन बाधा डाल सकता है, जैसे कि ‘एंटीमोनी’ और ‘गैलियम’.

जापान भी पिछले कई वर्षों से इसी तरह के रिजर्व बना रहा है ताकि भविष्य में किसी भी संभावित आपूर्ति संकट से निपटा जा सके. वॉशिंगटन में हो रही इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया और अन्य संसाधन संपन्न देश अमेरिका से इन खनिजों के लिए एक ‘न्यूनतम मूल्य गारंटी’ की मांग कर रहे हैं. उनका तर्क है कि यदि भविष्य में चीन वैश्विक बाजार में कीमतें गिराता है, तो उनकी घरेलू माइनिंग कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान न हो.
चीन पर निर्भरता के आंकड़े और चुनौतियां
यूरोपीय संघ के आंकड़ों के अनुसार, यूरोप में इस्तेमाल होने वाले 20,000 टन परमानेंट मैग्नेट में से लगभग 18,000 टन अकेले चीन से आते हैं, जबकि यूरोप का अपना उत्पादन मात्र 1,000 टन है. यह आंकड़ा चीन पर यूरोप की भारी निर्भरता को दर्शाता है. अमेरिका और उसके सहयोगियों का मानना है कि इस निर्भरता को कम किए बिना आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं है.

ट्रंप की दोबारा भरोसा खड़ा करने की कोशिश

इस शिखर सम्मेलन को सहयोगियों के बीच भरोसा दोबारा खड़ा करने के लिए अमेरिका की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. यूरोपीय संघ के सूत्रों का कहना है कि वे चीन से जोखिम कम करने के लिए अमेरिका के साथ काम करने को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें लगातार टैरिफ की धमकियों का सामना न करना पड़े. ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में कई व्यापारिक प्रतिबंधों की चेतावनी दी है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था. यह समिट इस तनाव को कम कर एक साझा आर्थिक सुरक्षा ढांचा तैयार करने की कोशिश है.

चीन पर ट्रंप का डबल गेम

ट्रंप हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा कारनामा कर रहे हैं, जिससे उन पर भरोसा करना देशों के लिए मुश्किल होता जा रहा है. जहां एक तरफ चीन को चुनौती देने के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बुधवार को शी जिनपिंग से फोन पर बात की है और उन्हें अपना बेहतरीन दोस्त बताया है. ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के साथ उनकी ट्रेड को लेकर भी बात हुई है और वो अप्रैल में बीजिंग भी जाएंगे.



Source link

Leave a Reply