You are currently viewing Donald Trump Alien: Barack Obama Alien News | Area 51 News | Donald Trump Latest News – डोनाल्ड ट्रंप ने एलियन के अस्तित्व पर बयान दिया बराक ओबामा एरिया 51

Donald Trump Alien: Barack Obama Alien News | Area 51 News | Donald Trump Latest News – डोनाल्ड ट्रंप ने एलियन के अस्तित्व पर बयान दिया बराक ओबामा एरिया 51


Last Updated:

Donald Trump Alien: डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर एलियंस संबंधी बयान में गोपनीय जानकारी उजागर करने का आरोप लगाया है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब ओबामा ने कहा कि उनके कार्यकाल में एलियंस के पृथ्वी से संपर्क का कोई सबूत नहीं मिला. ट्रंप ने इसे गंभीर गलती बताया.

एलियन पर ओबामा ने ऐसा क्या बता दिया? ट्रंप बोले- खुफिया जानकारी लीक कर दीZoom

डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा पर क्लासीफाइडजानकारी लीक करने का आरोप लगाया.

वॉशिंगटन: लंबे समय से यह सवाल इंसानों को परेशान करता रहा है कि क्या किसी और ग्रह पर जीवन है? हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष के किसी और भी कोने में एलियन हो सकते हैं. इसे लेकर अभी लोग तरह-तरह की अटकलें लगा ही रहे थे, कि ट्रंप ने एक नया बयान दे दिया, जिससे सनसनी फैल गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने एलियंस को लेकर हाल में दिए बयान में ‘क्लासिफाइड’ यानी गोपनीय जानकारी का खुलासा किया है. हालांकि ट्रंप ने अपने इस आरोप के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया. इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट में UFO से जुड़ी फाइलों को जारी करने का ऐलान किया है. ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वे पेंटागन और अन्य सरकारी एजेंसियों को एलियन और UFO से संबंधित फाइलों की पहचान करने और उन्हें जारी करने का निर्देश दे रहे हैं, जिसका कारण उन्होंने लोगों की खास रुचि बताया. ट्रंप ने यह घोषणा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में की.





Source link

Leave a Reply