You are currently viewing शरजील के लिए तड़पने वाले जोहरान पहली परीक्षा में फेल, कोर्ट में फुस्‍स हुई ‘किरायेदारों का मसीहा’ बनने वाली स्कीम

शरजील के लिए तड़पने वाले जोहरान पहली परीक्षा में फेल, कोर्ट में फुस्‍स हुई ‘किरायेदारों का मसीहा’ बनने वाली स्कीम


Last Updated:

न्‍यूयॉर्क मेयर जोहरन ममदानी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. रेंट-स्टेबलाइज्ड घरों की बिक्री रोकने की उनकी कोशिश को जज ने कानूनी रूप से अपर्याप्त बताकर खारिज कर दिया. यह हार ममदानी के लोक लुभावन हाउसिंग एजेंडे और उनकी सलाहकार सीया वीवर की विवादित विचारधारा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. आवास संकट का हल वैचारिक कट्टरता में नहीं, बल्कि व्यावहारिक नीतियों में है.

ख़बरें फटाफट

शरजील के समर्थक मेयर ममदानी पहली परीक्षा में फेल, कोर्ट ने पलटी लुभावनी स्कीमजोहरान को कोर्ट से झटका लगा.

भारत विरोधी बयानों के लिए चर्चित शरजील इमाम की रिहाई के लिए तड़पने वाले और ‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट’ विचारधारा का झंडा बुलंद करने वाले जोहरन ममदानी को न्यूयॉर्क के मेयर की कुर्सी पर बैठते ही जोर का झटका लगा है. चुनावी रैलियों में ‘किरायेदारों का मसीहा’ बनने का दावा करने वाले ममदानी अपनी पहली ही बड़ी कानूनी परीक्षा में बुरी तरह फेल हो गए हैं. फॉक्‍स न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक फेडरल कोर्ट ने न्यूयॉर्क की हजारों रेंट-स्टेबलाइज्ड संपत्तियों की बिक्री में दखल देने की उनकी कोशिश को सिरे से खारिज कर दिया. ममदानी ने 100 करोड़ रुपये के बकाया जुर्माने का बहाना बनाकर इस डील को रुकवाना चाहा था, लेकिन जज ने उनकी लुभावनी स्कीम को कानूनी रूप से जीरो करार देते हुए बिक्री का रास्ता साफ कर दिया. इस करारी हार के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि केवल वैचारिक कट्टरता और विवादित सलाहकारों के दम पर ममदानी न्यूयॉर्क जैसे शहर का प्रशासन कैसे चलाएंगे?

क्‍या तक जोहरान का तर्क?
भारतीय मूल के न्‍यूयॉर्क के मेयर जोहरन ममदानी ने तर्क दिया था कि संपत्तियों को बेचने वाली कंपनी ‘पिनेकल ग्रुप’ पर शहर का $12 मिलियन (लगभग 100 करोड़ रुपये) का जुर्माना बकाया है इसलिए इस सौदे को रोका जाना चाहिए. हालांकि बैंकरप्ट्सी जज डेविड जोन्स ने इस दलील को कानूनी रूप से अपर्याप्त माना और बिक्री का रास्ता साफ कर दिया. यह हार ममदानी के लिए केवल एक कानूनी झटका नहीं है बल्कि उनकी प्रतिष्ठा पर भी आंच है. ममदानी की टीम का दावा था कि वे उन किराएदारों को न्याय दिलाना चाहते हैं जो पुराने मालिकों के खराब रखरखाव से परेशान थे. लेकिन कोर्ट ने प्रशासन को ‘लेनदार’ (Creditor) के रूप में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी.

घर के मालिकाना हक को नस्लीय भेदभाव से जोड़ा
इस फैसले के तुरंत बाद मेयर की हाउसिंग सलाहकार सीया वीवर को लेकर भी विवाद गहरा गया है. वीवर के पुराने बयानों ने ममदानी प्रशासन की पहले ही काफी किरकिरी करा दी है. उन्होंने घर के मालिकाना हक को ‘नस्लीय भेदभाव’ से जोड़ा था. कोर्ट के इस झटके ने साबित कर दिया है कि न्यूयॉर्क के कड़े रियल एस्टेट कानूनों के सामने सिर्फ राजनीतिक इच्छाशक्ति काफी नहीं है.

प्रशासन चलाना और एक्टिविज्‍म में होता है फर्क
जोहरन ममदानी की यह विफलता दिखाती है कि प्रशासन चलाना और एक्टिविज्म करना दो अलग बातें हैं. जो नेता भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने और शरजील इमाम जैसे चेहरों का समर्थन करने में ऊर्जा खर्च करते हैं, वे अक्सर अपने स्थानीय प्रशासनिक मोर्चे पर विफल साबित होते हैं. ममदानी ने न्यूयॉर्क के प्रॉपर्टी मार्केट को ‘समाजवादी चश्मे’ से देखने की कोशिश की, लेकिन वे भूल गए कि अमेरिकी कानून निजी संपत्ति के अधिकारों की रक्षा मजबूती से करता है.

About the Author

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

homeworld

शरजील के समर्थक मेयर ममदानी पहली परीक्षा में फेल, कोर्ट ने पलटी लुभावनी स्कीम



Source link

Leave a Reply