You are currently viewing Iran US Tension Live: इराक से हथियार की तस्करी कर रहे अमेरिका-इजरायल, ईरान के किया दावा

Iran US Tension Live: इराक से हथियार की तस्करी कर रहे अमेरिका-इजरायल, ईरान के किया दावा


Iran US Tension Live: ईरान को लेकर अमेरिका का रुख और सख्त हो गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर तेहरान ने बेहतर डील नहीं दी, तो उस पर पहले से भी ज्यादा जोरदार हमला किया जाएगा. हालांकि ट्रंप जब यह धमकी दे रहे थे तभी खबर आई कि UAE के न्यूक्लियर प्लांट के पास ड्रोन हमला हो गया है. वहीं सऊदी ने भी 3 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. ट्रंप ने Axios से बातचीत में कहा, ‘घड़ी तेजी से चल रही है’ और ईरान को तुरंत फैसला लेना होगा. उन्होंने कहा, ‘हम समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वे वह बात नहीं कर रहे जो हमें चाहिए. उन्हें बेहतर डील देनी होगी, नहीं तो उन पर बुरी तरह हमला होगा, और वे ऐसा नहीं चाहते. ट्रंप ने आगे सख्त लहजे में कहा, ‘घड़ी चल रही है. उन्हें बहुत जल्दी कदम उठाना होगा, नहीं तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा.’

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन एक तरफ युद्ध खत्म करने के लिए डील चाहता है, लेकिन ईरान की ओर से न्यूक्लियर प्रोग्राम पर कोई ठोस रियायत नहीं मिलने के कारण सैन्य विकल्प फिर सामने आ गया है. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप मंगलवार को सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक करेंगे. इसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शामिल होंगे.

रविवार को ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और ईरान के हालात पर चर्चा की. इससे पहले शनिवार को वर्जीनिया स्थित अपने गोल्फ क्लब में भी उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की.

इराक से हथियार की तस्करी कर रहे अमेरिका-इजरायल, ईरान के किया दावा

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने सोमवार को कहा कि उसने उत्तरी इराक में एक्टिव उसके अनुसार अमेरिका और इज़राइल समर्थित “रिवोल्यूशनरी-विरोधी आतंकवादी गुटों” के खिलाफ हमले किए हैं. ईरान की फ़ार्स समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए अल जज़ीरा की रिपोर्ट के में बताया है कि यह अभियान ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत में चलाया गया था. IRGC ने आरोप लगाया कि ये गुट अमेरिकी हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप को देश में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. उस समय उन्हें निशाना बनाया गया. ईरानी अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के चलते हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा ज़खीरा बरामद किया गया. उसे जब्त कर लिया गया.

 

Iran-US War: तुर्की ने की इजरायल के हमले की निंदा, फ्लोटिला पर अटैक को कहा समुद्री डकैती

तुर्की ने गाजा जा रहे ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला पर इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की है और इसे समुद्री डकैती बताया है. तुर्की के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इस जहाजी बेड़े में करीब 40 देशों के नागरिक सवार थे. मंत्रालय ने इजरायल से तुरंत कार्रवाई रोकने और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बिना किसी शर्त रिहा करने की मांग की. बयान में कहा गया है कि इजरायल की धमकी और हमले की नीतियां फिलिस्तीनी लोगों के साथ न्याय और एकजुटता दिखाने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को नहीं रोक सकतीं. तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वह इजरायल की गैरकानूनी कार्रवाइयों के खिलाफ तुरंत एकजुट और सख्त रुख अपनाए.

Iran-US War: फिर शुरू हो जाएगी वॉर, एक्सपर्ट ने किया इशारा

डोनाल्ड ट्रंप अगले 24 से 48 घंटों के भीतर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर शुरू कर सकते हैं. यह दावा दोहा इंस्टीट्यूट ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज में मीडिया स्टडीज के प्रोफेसर मोहम्मद अलमासरी ने किया है. अल जजीरा से बातचीत में अलमासरी ने कहा कि ट्रंप पर कई तरफ से दबाव है. इनमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके प्रशासन के कड़े रुख वाले अधिकारी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ट्रंप को ईरान से उस तरह का झुकाव या समझौता नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी.ट्रंप को यह भी लगा था कि ईरान के साथ बातचीत अलग दिशा में जाएगी और हाल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक के बाद हालात उनके पक्ष में होंगे.

US-Iran War: अमेरिका ने कर ली तैयारी, क्या फिर छिड़ेगा युद्ध?

खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमलों को रोकने के लिए अब एक हाई-टेक स्टील की दीवार तैयार की जा रही है. इसमें लेजर तोपों से लैस युद्धपोत, ड्रोन पकड़ने वाली तकनीक और घोस्ट शिप पर तैनात कमांडो शामिल हैं. यह सब तब शुरू हुआ जब ईरान ने अमेरिका से क्षेत्र छोड़ने और लगभग आत्मसमर्पण जैसी मांगें कीं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें बकवास कहकर खारिज कर दिया. ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच युद्धविराम अब लाइफ सपोर्ट पर है.

Iran Gulf Tension LIVE: सऊदी पर ड्रोन हमले की निंदा, कुवैत-कतर बोले- यह सीधी आक्रामकता

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: सऊदी अरब पर हुए ड्रोन हमले को लेकर कुवैत और कतर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. दोनों देशों ने अलग-अलग बयान जारी कर इस हमले को सऊदी की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है. कुवैत ने कहा कि यह UNSC के प्रस्ताव का उल्लंघन है और उसने सऊदी के सुरक्षा कदमों का समर्थन किया. वहीं कतर ने इसे ‘अस्वीकार्य आक्रामकता’ करार देते हुए सऊदी के साथ पूरी एकजुटता जताई.

Iran Israel Attack LIVE: इजराइल में उतरे अमेरिकी हथियार, फिर हमले की तैयारी के संकेत

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: इजराइल में अमेरिका से बड़े पैमाने पर हथियार पहुंचने की खबरों ने तनाव और बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी के बेस से उड़ान भरकर आए कई अमेरिकी कार्गो विमान पिछले 24 घंटे में तेल अवीव पहुंचे हैं, जिनमें गोला-बारूद लाया गया. इसे ईरान के खिलाफ संभावित नए सैन्य अभियान की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.

Iran US Strike LIVE: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, ‘मानो वरना कुछ नहीं बचेगा’

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिका का शांति प्रस्ताव नहीं माना तो ‘कुछ भी नहीं बचेगा’. यह बयान ऐसे वक्त आया है जब ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में बातचीत हुई, जिसमें ईरान युद्ध पर चर्चा हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल फिर से सैन्य हमले शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि 8 अप्रैल से सीजफायर लागू है, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है. ईरान का दावा है कि अमेरिका ने कोई बड़ी रियायत नहीं दी, जबकि पाकिस्तान इस पूरे मामले में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है.

Iran US Strike LIVE: ट्रंप का वॉर मैप पोस्ट, ईरान को अल्टीमेटम- ‘टाइम खत्म हो रहा’

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वेस्ट एशिया का मैप शेयर कर तनाव और बढ़ा दिया है, जिसमें ईरान की ओर कई दिशाओं से जाते हमले के संकेत दिखाए गए. इसके साथ ही ट्रंप ने कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ईरान के पास समय बहुत कम है और उसे जल्द फैसला लेना होगा. यह पोस्ट उस वक्त आई है जब ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में बातचीत हुई है और नए हमलों की अटकलें तेज हो गई हैं. फिलहाल अप्रैल से चल रहा सीजफायर बेहद नाजुक बना हुआ है और शांति वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं दिख रही है.

Iran Israel Attack LIVE: US हमले में शामिल हो सकता है इजराइल, सेना हाई अलर्ट पर

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: इजराइल की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अमेरिका के किसी भी नए हमले में ईरान के खिलाफ शामिल हो सकती है. इजराइली मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई लंबी बातचीत में संभावित सैन्य कार्रवाई पर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि इजराइल ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकता है. हालांकि हमले के समय को लेकर अभी साफ जानकारी नहीं है.

Iran Oil Crisis LIVE: होर्मुज पर IRGC का पूरा कंट्रोल, ईरान ने दुश्मन के जहाजों की एंट्री बंद करने का दावा किया

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब पूरी तरह उसकी सैन्य ताकत IRGC के नियंत्रण में है. ईरान के मुताबिक इस अहम जलमार्ग से गुजरने के लिए अब सभी जहाजों को ईरानी सेना और IRGC से समन्वय करना होगा. उन्होंने साफ कहा है कि सैन्य जहाजों को पूरी तरह रोक दिया जाएगा, जबकि ‘दोस्त देशों’ के जहाजों को ही गुजरने की अनुमति दी जाएगी. पिछले कुछ दिनों में 30-40 जहाज, ज्यादातर चीनी कंपनियों के, यहां से गुजरे थे, लेकिन पिछले 24 घंटे में किसी जहाज की आवाजाही की खबर नहीं है.

Iran US Tension LIVE: ‘ओमान सागर कब्रिस्तान बन जाएगा’, अमेरिकी घेराबंदी पर ईरान की खुली धमकी

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: ईरान के वरिष्ठ नेता और पूर्व IRGC कमांडर मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी खत्म नहीं की तो ओमान सागर ‘कब्रगाह’ बन सकता है. रेजाई ने अमेरिकी नाकेबंदी को ‘युद्ध का कदम’ बताया और कहा कि इसका जवाब देना ईरान का अधिकार है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी सेना पूरी तरह तैयार है, जबकि कूटनीतिक बातचीत भी जारी है.

Iran Israel Tension LIVE: 2009 से ही ईरान पर हमले की वकालत कर रहे थे नेतन्याहू, पूर्व अमेरिकी रक्षा प्रमुख का खुलासा

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 2009 से ही ईरान पर हमले की वकालत कर रहे थे. गेट्स के मुताबिक नेतन्याहू का मानना था कि एक सैन्य हमला होते ही ईरान का शासन ढह जाएगा. हालांकि गेट्स ने उस समय इस आकलन को गलत बताया था और कहा था कि ईरान की मजबूती को कम आंका जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इराक और सीरिया पर पहले हुए हमलों के अनुभव के कारण इजराइल को लगा कि ईरान भी जल्दी जवाब नहीं देगा, जो एक गलत सोच साबित हो सकती है.

Iran US Tension LIVE: पाकिस्तान के कहने पर रुका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, मार्को रुबियो का बड़ा खुलासा

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को पाकिस्तान के कहने पर रोका गया था. उनके मुताबिक पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा था कि अगर यह ऑपरेशन रोका जाए तो वह एक समझौते तक पहुंचने में मदद कर सकता है. रुबियो ने बताया कि इसके बाद अमेरिका ने इस प्रस्ताव को मानते हुए प्रोजेक्ट को रोकने का फैसला लिया.

Iran Middle East Tension LIVE: UAE न्यूक्लियर प्लांट हमले पर भारत की चिंता, बोला- तुरंत संयम बरतें

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: अबू धाबी के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के पास हुए ड्रोन हमले पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत सरकार ने इस घटना को ‘खतरनाक बढ़ोतरी’ बताते हुए कहा कि ऐसे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं. बयान में सभी पक्षों से तुरंत संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की अपील की गई है. भारत ने साफ किया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना बेहद जरूरी है, खासकर ऐसे संवेदनशील परमाणु ठिकानों पर हमले गंभीर चिंता का विषय हैं.

Iran Gulf Tension LIVE: सऊदी अरब में घुसे ड्रोन मार गिराए

ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स: सऊदी अरब ने रविवार को अपने हवाई क्षेत्र में घुसे तीन ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये ड्रोन इराक की दिशा से आए थे. सऊदी ने साफ कहा कि उसकी संप्रभुता और सुरक्षा से समझौता करने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा. हालांकि अप्रैल में सीजफायर के बाद बड़े हमले कम हुए हैं, लेकिन इराक से खाड़ी देशों की ओर ड्रोन भेजे जाने की घटनाएं जारी हैं.

UAE Nuclear Site Drone Attack: UAE की न्यूक्लियर साइट पर ड्रोन हमला

UAE Nuclear Site Drone Attack: तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात के बराकाह परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला हुआ, जिसमें बाहरी हिस्से में एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर को नुकसान पहुंचा. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, तीन ड्रोन देश की सीमा में घुसे थे, जिनमें से दो को मार गिराया गया. जांच जारी है. हालांकि यूएई ने सीधे तौर पर किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उसके एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस तरह का हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है. यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर.





Source link

Leave a Reply