Last Updated:
Iran US Tension News: ईरान-इजरायल संघर्ष में अमेरिका ने इजरायल की रक्षा के लिए अपने एडवांस मिसाइल इंटरसेप्टर का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, THAAD, SM-3 और SM-6 जैसी मिसाइलें इतनी संख्या में दागी गईं कि पेंटागन का करीब आधा स्टॉक खाली होने की चिंता पैदा हो गई.
थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम.
तेहरान: इजरायल को बचाने के लिए अमेरिका ने ऐसा दांव चला कि अब खुद उसके हथियारों के खजाने पर सवाल उठने लगे हैं. ईरान-इजरायल संघर्ष के दौरान अमेरिका ने अपनी सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर इतनी बड़ी संख्या में दाग दीं कि पेंटागन के स्टॉक पर दबाव बढ़ गया. द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इजरायल की रक्षा में 200 से ज्यादा THAAD इंटरसेप्टर दागे. इसके साथ ही पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नौसैनिक जहाजों से 100 से ज्यादा SM-3 और SM-6 इंटरसेप्टर भी लॉन्च किए गए. खास बात है कि इजरायल ने खुद अपनी रक्षा में इतने मिसाइल नहीं दागे. रिपोर्ट में शामिल अधिकारियों ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में पेंटागन के इंटरसेप्टर स्टॉक का लगभग आधा हिस्सा खर्च हो गया. इससे अब अमेरिका की अपनी सैन्य तैयारी का भी उठने लगा है.
इजरायल से ज्यादा अमेरिका ने झेला बोझ?
रिपोर्ट के मुताबिक, तुलना करें तो इजरायल ने 100 से कम एरो (Arrow) इंटरसेप्टर और करीब 90 डेविड्स स्लिंग इंटरसेप्टर इस्तेमाल किए. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने इजरायल से करीब 120 ज्यादा इंटरसेप्टर दागे और ईरान की दोगुनी मिसाइलों को एंगेज किया. यानी सार्वजनिक नैरेटिव कुछ भी रहा हो, लेकिन रिपोर्ट का दावा है कि मिसाइल डिफेंस का बड़ा बोझ अमेरिका ने उठाया. सैन्य विश्लेषक केली ग्रिएको ने कहा, ‘ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं. अमेरिका ने मिसाइल डिफेंस मिशन का बड़ा हिस्सा अपने ऊपर लिया, जबकि इजरायल ने अपना स्टॉक बचाया.’
इन देशों की बढ़ी चिंता?
रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिका के पास अब शायद करीब 200 THAAD इंटरसेप्टर ही बचें और उनकी उत्पादन क्षमता इतनी तेज नहीं है कि जल्दी से स्टॉक फिर भर सके. यही वजह है कि अब जापान और दक्षिण कोरिया जैसे अमेरिकी सहयोगी देशों में भी चिंता बढ़ी है, क्योंकि वे अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका की मिसाइल डिफेंस क्षमता पर काफी हद तक निर्भर हैं. अगर चीन या उत्तर कोरिया की तरफ से नया खतरा खड़ा होता है, तो यह सवाल और बड़ा हो सकता है.
ट्रंप फिर हमला करें तो बढ़ेगी मुश्किल
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगर डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई शुरू करते हैं, तो अमेरिकी मिसाइल स्टॉक पर दबाव और बढ़ सकता है. हालांकि पेंटागन ने इस पर सफाई दी. पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि मिसाइल इंटरसेप्टर रक्षा सिस्टम का सिर्फ एक हिस्सा हैं और इजरायल-अमेरिका ने मिलकर संतुलित तरीके से रक्षा का बोझ उठाया.



