Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Houthi Attack Saudi Arabia: ईरान जंग के शुरू होने के बाद किसी गल्फ कंट्री पर संभवत: अभी तक का सबसे बड़ा अटैक किया गया है. हूतियों ने सऊदी के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया है. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक इस डेडली अटैक में कुल 12 लोग मारे गए हैं. सऊदी अरब के सबसे ज्यादा 4 नागरिक शिकार बने हैं. मरने वालों में अमेरिका का भी एक नागरिक है.
हूती विद्रोहियों के अटैक में सऊदी के रियाद में खूब तबाही मची है. किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किए गए अटैक में कुल 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. (फाइल फोटो)
Houthi Attack Saudi Arabia: ईरान जंग के शुरू होने के बाद किसी गल्फ कंट्री पर संभवत: अभी तक का सबसे बड़ा अटैक किया गया है. हूतियों ने सऊदी के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया है. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक इस डेडली अटैक में कुल 12 लोग मारे गए हैं. सऊदी अरब के सबसे ज्यादा 4 नागरिक शिकार बने हैं. मरने वालों में अमेरिका का भी एक नागरिक है. बता दें कि हूती विद्रोहियों की ओर से इससे पहले सऊदी अरब के रणनीतिक रूप से अहम तेल पाइपलाइन को उड़ा दिया गया था. इससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई पर असर पड़ा था. और अब सऊदी अरब के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक को निशाना बनाया गया है. यह तब है जब सऊदी की तरफ से तुर्की और पाकिस्तान के लामबंद होने की बात कही जा रही है.
रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटैक की सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) की ओर से पुष्टि की गई है. GACA ने एक बयान जारी कर इस अटैक में 12 लोगों के मारे जाने की बात कही है. हमले के शिकार बने लोगों में 3 सऊदी अरब, दो बांग्लादेशी और एक-एक नागरिक अमेरिका, मिस्र, जॉर्ड, सीरिया, फिलिस्तीन और सूडान के हैं. GACA के अनुसार, एयरपोर्ट पर किए गए इस भीषण हमले में 309 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई गई है. इस हमले के साथ ही पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग अब बेहद ही खतरनाक मोड़ तक पहुंच चुकी है.
सऊदी अरब के उड्डयन विभाग ने एयरपोर्ट पर हमले में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.
चपेट में आए 7 देशों के नागरिक
हूतियों ने सऊदी अरब के नाक में दम कर दिया है. जिसे चींटी माना जा रहा था, उसने गल्फ के हाथी को चित करने की स्थिति में आ गया है. हूती विद्रोहियों ने सऊदी की धड़कन 1200 किलोमीटर लंबे ईस्ट-वेस्ट क्रूड ऑयल पाइपलाइन को निशाना बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था. अब सिविलियन एयरपोर्ट को निशाना बनाया है. सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 अन्य घायल हो गए. हमले में मारे गए लोगों में कुल 7 देशों के नागरिक शामिल हैं. सऊदी अरब के चार और बांग्लादेश के दो नागरिक के साथ ही अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फलस्तीन और सूडान के नागरिकों की भी मौत हुई है.
पाकिस्तान और तुर्किये का वो वादा
तुर्किये और पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों का मुकाबला करने में सऊदी अरब का साथ देने की बात कही थी. मक्का पैक्ट के तहत यह वादा किया गया. तीनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की कुछ दिनों पहले रियाद में हुई आपात बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था. 7 अगस्त को हस्ताक्षरित इस समझौते के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार इसे सक्रिय किया गया था. इस गठबंधन को ‘मक्का एलायंस फॉर डिफेंस’ नाम दिया गया है. समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा. हालांकि, उसके बाद से सऊदी पर हूतियों की तरफ से लगातार अटैक किए जा रहे हैं और मक्का पैक्ट के सहयोगी तुर्किये और पाकिस्तान अभी तक मूक दर्शक बना हुआ है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें



