You are currently viewing जादू टोना का चक्कर, लड़की ने मां को मारकर शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े, ओवन में पकाया भी, दंग रह गई पुलिस!

जादू टोना का चक्कर, लड़की ने मां को मारकर शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े, ओवन में पकाया भी, दंग रह गई पुलिस!


अमेरिका के केंटुकी से एक महिला को अपनी मां की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला के ऊपर कथित तौर पर आरोप है कि उसने अपनी मां की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. शरीर के उन टुकड़ों को घर के अंदर इधर-उधर फेंक दिया, साथ ही कुछ टुकड़ों को घर के बाहर भी फेंका था. 32 साल की टोरिलेना फील्ड्स (Torilena Fields) पर सरकारी कार्यों में बाधा डालने, भौतिक साक्ष्यों (Physical Evidence) से छेड़छाड़ करने और शव के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है. जांच के नतीजे आने के बाद इस महिला पर अतिरिक्त आरोप भी लग सकते हैं. बताया जाता है कि बेटी जादू-टोना का प्रैक्टिस किया करती थी, जिसकी वजह से मां के साथ उसके संबंध भी अच्छे नहीं थे. पुलिस जब घर के अंदर गई तो नजारा देखकर दंग रह गई.

केंटकी राज्य पुलिस ने कहा कि बीते बुधवार को एक शख्स का कॉल आया, जिसमें बताया गया कि एक घर के अंदर महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा है. दोपहर 12:30 बजे से कुछ पहले पुलिस के जवान माउंट ओलिवेट में ब्रियर्ली रिज रोड पर उस घर के अंदर पहुंचे. पुलिस ने जब घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो टोरिलेना फील्ड्स ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद पुलिस वाले जब घर के पीछे गए तो उन्हें बालों का एक ढेर मिला, जो कि ट्रुडी का प्रतीत हो रहा था, साथ ही खून से सना गद्दा और घास पर घसीटे जाने के निशान भी मिले. जिस शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी, उस शख्स के नाम का खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस ने बताया कि वो एक कॉन्ट्रैक्टर है, जो प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करता है. टोरिलेना की मां ने प्रॉपर्टी के संबंध में ही उसे घर पर बुलाया था, जहां उसे बॉडी पार्ट्स दिखे.

Torilena Fields, Kentucky woman, dismembering mother body, cooking body parts, casting spells, Brierly Ridge Road

पुलिस गिरफ्त में 32 साल की टोरिलेना फिल्ड्स. (Photo- Social Media)

तुरंत उस शख्स ने पुलिस को फोन मिलाया और बताया कि वह घसीटे जाने के निशानों का पीछा करते हुए घर के पिछवाड़े में पहुंचा, जहां उसे घास में फील्ड्स का क्षत-विक्षत शरीर पड़ा हुआ दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची और पाया कि घर के पीछे क्षत-विक्षत शरीर घास में खून से सने गद्दे के पास पड़ा हुआ था. पुलिस को पीछे के बरामदे में खून से सना एक डंडा और एक दूसरा गद्दा भी मिला, जिस पर शरीर के कई अंग और अंग रखे हुए थे. जवानों ने यह भी बताया कि उन्होंने ओवन के अंदर से एक बर्तन भी निकाला, जिसमें मानव शरीर के अंग रखे हुए थे. पुलिस के पास फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उसने ट्रूडी फील्ड्स को आखिरी बार पिछले दिन देखा था, जब वह उसके साथ उसके घर के गेट पर आई थीं. घर में ट्रूडी और उनकी बेटी टोरिलेना फील्ड्स के अलावा कोई और दूसरा नहीं था.

जादू-टोना है वजह?
प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले शख्स ने टोरिलेना पर कई अन्य आरोप लगाए हैं. पुलिस को उसने बताया कि टोरिलेना फिल्ड्स अपनी मां पर जादू-टोना भी करती थी, जिसकी वजह से दोनों में टकराव की स्थिति थी. वहीं, पुलिस ने बताया कि जब वे घर में दाखिल हुए तो टोरिलेना फील्ड्स ने बाहर निकलने से इनकार कर दिया. रात करीब 11 बजे उसे घर से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा. जब वो सामने आई तो उसके चेहरे, हाथों और कपड़ों पर खून लगा हुआ था. पुलिस ने घर की तलाशी ली और ओवन के अंदर एक स्टेनलेस स्टील के बर्तन में पकाए गए कई शरीर के अंग पाए.

Tags: Khabre jara hatke, OMG News, Shocking news, Weird news



Source link

Leave a Reply